आम आदमी पार्टी नेता बिरसा सोय सहित दर्जनों नेता
कार्यकर्ताओ ने दिया सामूहिक इस्तीफा, राष्ट्रीय संयोजक को भेजा पत्र,
राष्ट्रीय नेतृत्व झारखंड के प्रति गंभीर नहीं हैं-बिरसा सोय,
Dozens of people resigned en masse from Aam Aadmi Party, कोल्हान प्रमंडलीय क्षेत्र के आम आदमी पार्टी नेता बिरसा सोय सहित दर्जनों नेता कार्यकर्ताओ ने पाटी से सामूहिक इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफा का पत्र आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक सह दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भेज दिया पत्र दिया है। इसकी प्रतिलिपि राष्ट्रीय महामंत्री और झारखंड प्रभारी को भेजा। श्री सोय ने अपने पत्र में कहा कि आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व झारखंड के प्रति गंभीर नहीं हैं। इसीलिए पिछले दो वर्षों से झारखंड में प्रदेश से लेकर प्रखंड तक कोई कमिटी का गठन नहीं किया गय है। पार्टी को हाशिए रख दिया गया। उन्होने कहा कि पार्टी झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 का आम चुनाव भी नहीं लड़ा है। जबकि किसी भी राजनीतिक पार्टी का आम चुनाव में चुनाव लड़ना चाहिए था। लेकिन आम आदमी पार्टी ने चुनाव नहीं लड़ के झारखंड में पार्टी को जमीनी पकड़ कमजोर होने का प्रमाण पेश किया। श्री सोय ने कहा कि आम आदमी पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व को झारखंड राज्य के आदिवासी और मूलवासियों से कोई लेना देना नहीं है। इसीलिए ही केंद्रीय नेतृत्व ने पिछले दो वर्षों से पार्टी को मृतप्राय अवस्था में छोड़ दिया। ऐसे स्थिति में झारखंड के वीर शहिदों के अधूरे सपनों को कभी पूरा नहीं कर पाएंगे। किसी भी हाल में झारखंड के वीर शहिदों के अधूरे सपनों को साकार करना चाहते हैं। इसीलिए हम अपने समर्थकों के साथ आम आदमी पार्टी से सामूहिक इस्तीफा दे रहे हैं। ताकि हम स्वतंत्र होकर झारखंडी मुद्दों पर कार्य कर सकें। अब झारखंड के वीर शहिदों के अधूरे सपनों को साकार करने के दिशा में कार्य करेंगे। इसके लिए हम बहुत जल्द बैठक आयोजित करेंगे। उन्होने कहा कि कोल्हान प्रमंडल के साथ साथ झारखंड के अन्य सभी प्रमंडल क्षेत्र में भी हम बैठक का आयोजन करेंगे। ताकि हम अपने वीर शहिदों के अधूरे सपनों को पूरा करने के दिशा में कार्य कर सकें। सामूहिक इस्तीफा देने वालों में आप नेता बिरसा सोय, भरत सिंह गागराई, मंगल सिंह मुंडा, अल्बर्ट हासा, सारंगधर हेंब्रम, देवेंद्र मुंडा, मोहन सिंह मुंडा, जादू मुंडा, सावन बारला, गुनाराम जामुदा, अभय जामुदा, सोनाराम जामुदा, सोनाराम मुंडा, आगनू मुंडा, डोमन हाजम, मंगन मुंडा, बिरसा पाहन, गुरुवा मुंडा सहित दर्जनों नेता-कार्यकर्ताओ ने सामूहिक इस्तीफा दिया।
September 6, 2026 4: 15 pm
Breaking
- मनोहरपुर में 5 सितंबर को टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ,-सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी दिखाएंगे हरी झंडी
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में आरएचडब्ल्यूई के दस दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ, ग्रामीण अनुभव से उद्योग तक विद्यार्थियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण,
- खरसावां पहुंची भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा, युवाओं को नौकरी उनकी योग्यता के आधार पर मिलनी चाहिए, पैसे के बल पर नहीं-देवेंद्र महतो
- खरसावां-कुचाई में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव आस्था व उल्लास के साथ मना, श्रद्वालुओं ने व्रत रखकर मंदिरों की पूजा-अर्चना, सुख-शांति व समृद्वि की कामना
- कुचाई के गोपीडीह में महिलाओं और युवाओं ने सीखा पेब्रिन रोग की जांच का हुनर, मेरा रेशम मेरा अभिमान 2.0 के तहत प्रशिक्षण, 35 किसानों ने माइक्रोस्कोप से किया रोग के बीजाणुओं की पहचान,
- बांकसाई गढ़ में वार्षिक जांताल पूजा 15 को
- भगवान श्रीकृष्ण गौड़ समाज के कुलदेवता है-शम्भुनाथ
- जिले की पुलिसिंग को मिली रफ्तार, बेड़े में शामिल हुईं 19 नई बोलेरो अब 38 बोलेरो और 26 बाइक से होगी पेट्रोलिंग, एसपी ने खुद स्टेयरिंग संभालकर किया गश्त का निरीक्षण
