खरसावां में जिला युवा कांग्रेस कार्यकारिणी की हुई बैठक, बूत स्तर पर संगठन को मजबूत करने हेतु युवाओं को जोड़ने का निर्णय, कांग्रेस की असली ताकत जमीनी स्तर के कार्यकर्ता है-प्रर्मेंद्र
Kharsawan खरसावां साप्ताहिक हाट परिसर में रविवार को सरायकेला खरसावां जिला युवा कांग्रेस के जिला कार्यकारिणी की एक बैठक जिलाध्यक्ष प्रर्मेंद्र कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में की गई। इस बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित जिला प्रभारी संजीव रंजन एवं प्रखंड पर्यवेक्षक देबू चटर्जी की उपस्थिति में संगठन संगठन विस्तार पर चर्चा की गई। साथ ही आगामी महीने मे संगठन को प्रखंड लेवल पर सुदृद्व करने पर बल दिया। इस दौरान सर्व समिति से राजाराम पड़िया को खरसावां विधानसभा अध्यक्ष एवं रूईदास चाकी सरायकेला विधानसभा अध्यक्ष मनोनीत किया गया। मौके पर श्री मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस जमीन स्तर पर संगठन को मजबूत करने में जूटेगी। पार्टी गांव को संगठन से जोड़कर नयी जानदार की तलाश में है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की असली ताकत जमीनी स्तर के कार्यकर्ता हैं। हम सभी एकजुट होकर संगठन को मजबूत करेंगे। हमें बूथ स्तर पर संगठन को सक्रिय करने के लिए युवाओं को जोड़ना होगा। जनसमस्याओं को प्राथमिकता से उठाना होगा। गांव-गांव जाकर जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान आगामी कार्यक्रमों पर रणनीति तैयार किया गया। इस बैठक मुख्य रूप से युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष प्रर्मेंद्र कुमार मिश्रा, जिला प्रभारी संजीव रंजन, प्रखंड पर्यवेक्षक देबू चटर्जी, रूईदास चाकी, बागून सोय, अनारूल हक, निरंजन मंडल, मोहम्मद शौकत, राजाराम पड़िया, राजू तांती, दीपक होनहागा, अजय पड़िया, कृष्णा बोयपाई, रविंद्र बोयपाई, शंकर दिग्गी, रमेश चाकी, दिलीप सिंह लेयागी, विजय पाड़िया, रोशन मोदी, सुखलाल होनहागा, मोनू मोदी, गुलशन पड़िया, अमर पुष्टि, ईश्वर हेमब्रम, निरंजन दास, करण हेंब्रम, संजय कुमार पुष्टि, रामचरण लोहार आदि नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे।
September 6, 2026 4: 43 pm
Breaking
- मनोहरपुर में 5 सितंबर को टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ,-सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी दिखाएंगे हरी झंडी
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में आरएचडब्ल्यूई के दस दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ, ग्रामीण अनुभव से उद्योग तक विद्यार्थियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण,
- खरसावां पहुंची भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा, युवाओं को नौकरी उनकी योग्यता के आधार पर मिलनी चाहिए, पैसे के बल पर नहीं-देवेंद्र महतो
- खरसावां-कुचाई में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव आस्था व उल्लास के साथ मना, श्रद्वालुओं ने व्रत रखकर मंदिरों की पूजा-अर्चना, सुख-शांति व समृद्वि की कामना
- कुचाई के गोपीडीह में महिलाओं और युवाओं ने सीखा पेब्रिन रोग की जांच का हुनर, मेरा रेशम मेरा अभिमान 2.0 के तहत प्रशिक्षण, 35 किसानों ने माइक्रोस्कोप से किया रोग के बीजाणुओं की पहचान,
- बांकसाई गढ़ में वार्षिक जांताल पूजा 15 को
- भगवान श्रीकृष्ण गौड़ समाज के कुलदेवता है-शम्भुनाथ
- जिले की पुलिसिंग को मिली रफ्तार, बेड़े में शामिल हुईं 19 नई बोलेरो अब 38 बोलेरो और 26 बाइक से होगी पेट्रोलिंग, एसपी ने खुद स्टेयरिंग संभालकर किया गश्त का निरीक्षण
