खरसावां के राजकीय मध्य विद्यालय आमदा के 29 स्कूली
बच्चों में उन्नति का पहिया के तहत साइकिल का वितरण,
Wheel of Advancement Program खरसावां के राजकीय मध्य विद्यालय आमदा परिसर में उन्नति का पहिया कार्यक्रम के तहत झारखंड सरकार द्वारा स्कूली बच्चों को साइकिल वितरित की गई। विद्यालयों में 39 छात्रों को साइकिलें वितरित की गई। जिला अध्यक्ष युवा कांग्रेस प्रेमेन्द्र कुमार मिश्रा, विधायक प्रतिनिधि अनूप सिंहदेव, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी घनश्याम बोदरा के हाथों से स्कूली बच्चों के बीच साइकिल का वितरण किया गया। मौके पर श्री मिश्रा ने कहा कि महागठबंधन सरकार द्वारा बच्चों की पढ़ाई व शिक्षा व्यवस्था सुधारने को लेकर लगातार प्रयास किया जा रहा है। आने वाले दिनों में सरकारी विद्यालयों में शिक्षकों की कमी को भी दूर किया जाएगा। उन्होने कहा कि छात्र-छात्राओं को विद्यालय आवागमन में परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। इस उद्देश्य से साइकिल वितरण किया गया है। इस दौरान राजकीय मध्य विद्यालय आमदा प्रधानाध्यापक, शिक्षक गण, एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
September 6, 2026 4: 43 pm
Breaking
- मनोहरपुर में 5 सितंबर को टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ,-सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी दिखाएंगे हरी झंडी
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में आरएचडब्ल्यूई के दस दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ, ग्रामीण अनुभव से उद्योग तक विद्यार्थियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण,
- खरसावां पहुंची भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा, युवाओं को नौकरी उनकी योग्यता के आधार पर मिलनी चाहिए, पैसे के बल पर नहीं-देवेंद्र महतो
- खरसावां-कुचाई में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव आस्था व उल्लास के साथ मना, श्रद्वालुओं ने व्रत रखकर मंदिरों की पूजा-अर्चना, सुख-शांति व समृद्वि की कामना
- कुचाई के गोपीडीह में महिलाओं और युवाओं ने सीखा पेब्रिन रोग की जांच का हुनर, मेरा रेशम मेरा अभिमान 2.0 के तहत प्रशिक्षण, 35 किसानों ने माइक्रोस्कोप से किया रोग के बीजाणुओं की पहचान,
- बांकसाई गढ़ में वार्षिक जांताल पूजा 15 को
- भगवान श्रीकृष्ण गौड़ समाज के कुलदेवता है-शम्भुनाथ
- जिले की पुलिसिंग को मिली रफ्तार, बेड़े में शामिल हुईं 19 नई बोलेरो अब 38 बोलेरो और 26 बाइक से होगी पेट्रोलिंग, एसपी ने खुद स्टेयरिंग संभालकर किया गश्त का निरीक्षण
