खरसावां अंचल के चौकिदारों को आवंटन होने के
बावजूद सितंबर और अक्टूबर माह का नही मिला वेतन, दुर्गा
पूजा के बाद काली पूजा का त्यौहार रहेगा फीका
The watchmen did not get their salary खरसावां अंचल कार्यालय के अतर्गत कार्यरत चौकिदारों को पिछले दो माह से वेतन भुगतान नहीं हो सका है। वेतन भुगतान नहीं होने से दुर्गा पूजा के साथ साथ काली पूजा का त्यौहार फीका रहेगा। वेतन के बिना चौकिदार तंगहाली का सामना कर रहे हैं। चौकिदार भुखमरी के कगार पर पहुच चुके है। परिवार के भरण-पोषण भी मुश्किल हो रहा है। वेतन नहीं मिलने से इन चौकिदार को जीवन-यापन करने में दिक्कत हो रही है। बच्चों के स्कूलों में नए एडमिशन, स्कूल फी, कॉपी किताब, स्कूल ड्रेस आदि खरीदने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उधार लेकर किसी तरह बच्चों को सभी आवश्यक सामग्री मुहैया कराई जा रही है। यदि वेतन भुगतान नहीं हुआ, तो चौकिदार को काफी कठिनाइयां होगी। राशन दुकानदार भी उधार में राशन देने मे हाथ खडा कर दिया है। वेतन नही मिलने से दुर्गा पूजा के बाद और काली पूजा का त्यौहार भी फीका पड गया है। सरकार के प्रधान सचिव, गृह, कारा एवं आपना प्रबंधन विभाग, झारखण्ड, राँची के पत्रांक-04/विविध (चौ०दफा०आ0)/536/2024 47, दिनांक-19.09.2024 के द्वारा वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए स्थापना व्यय बजट शीर्ष 2055-पुलिस-110-ग्राम पुलिस-01-चौकीदार-दफादार स्थापना-01-वेतन एवं भत्ते-01- वेतन विपत्र कोड-एस 22 20550011001000101 के अन्तर्गत इस जिला को वेतनादि मद में कुल-4,20,85,000.00 (चार करोड़ बीस लाख पचासी हजार रूपये) रूपये मात्र आवंटन प्राप्त हुआ है। जिसका एक्सेस नं0-58691 है। प्राप्त आवटन की सम्पूर्ण राशि को जिला के विभिन्न अंचलो के अंचल अधिकारी को चौकीदारों की वेतनादि भुगतान हेतु सरायकेला अंचल के 14 कार्यरत बल के लिए 33,11,583 रूपये, खरसावां अंचल के 41 कार्यरत बल के लिए 1,12,20,708 रूपये, कुचाई के 27 कार्यरत बल के लिए 78,31,146 रूपये, राजनगर के 19 कार्यरत बल के लिए 44,41,458 रूपये, नीमडीह के 10 कार्यरत बल के लिए 33,11,583 रूपये, चाडिल के 15 कार्यरत बल के लिए 37,63,533 रूपये, ईचागढ़ के 15 कार्यरत बल के लिए 53,45,358 रूपये तथा कुकडू अंचल के 6 कार्यरत बल के लिए 28,59,631 रूपये आवंटन भेजा गया है। इसके बावजूद चौकिदारों का वेतन नही मिला है। चौकिदार परेशान है। इस पर खरसावां अंचल अधिकारी कप्तान सिंकु ने कहा कि चौकिदारों के वेतन भुगतान के लिए आवंटन मिल चुका है। जल्द ही वुतन भुगतान हो जाएगा।
July 23, 2026 11: 25 am
Breaking
- खरसावां के बडाकुडमा में 108 कलश यात्रा के साथ माँ तारिणी की पारंपरिक श्रद्धा और विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना संपन्न, भक्तिमय माहौल में उमडे श्रद्धालु,
- जिला फुटबॉल लीग: हाथीटांड़ ने राजनगर को 5-0 से रौंदा, हरिहरपुर ने अयांश पावर को हराया
- मानदेय वृद्धि सहित छह सूत्री मांगों को लेकर संघ में विधायक दशरथ गागराई को सौंपा ज्ञापन।
- कुचाई सीएचसी में मलेरिया नियंत्रण को लेकर चला विशेष फॉगिंग अभियान, मच्छरजनित रोगों की रोकथाम के लिए नियमित फॉगिंग जरूरी-डॉ. सुजीत मुर्मू
- कुचाई में आदिवासी संगठनों की संयुक्त बैठक, अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस एक मंच पर मनाने का निर्णय, यह दिवस अधिकारों और संवैधानिक प्रावधानों पर गंभीर मंथन होना चाहिए-सोहन
- जिला फुटबॉल लीग: सेरेंगदा और खामरडीह की शानदार जीत, रोहित कुदादा ने जमाई हैट्रिक
- एसआईआर -2026: सरायकेला खरसावां में राजनीतिक दलों के साथ बैठक, 22 जुलाई को होगी बीएलओ-बीएलए-2 की तृतीय बैठक
- सरायकेला का ऐतिहासिक श्री जगन्नाथ रथ मेला बना आस्था, संस्कृति और सनातन परंपरा का महोत्सव
