जिले के संविदा कमियों को नहीं मिला आठ माह
से वेतन कर्मियों का दर्द पाई पाई के लिये तरस रहें हैं कंप्यूटर
ऑपरेटर, सहायक एमटीएस, झाडूकश एवं चालक
seraikella kharsawan झारखंड में बाह्यश्र राइडर नामक कंपनी से बहाल कंप्यूटर ऑपरेटर और अन्य कार्यों के लिए बहाल संविदा कर्मियों को गत आठ माह से वेतन नहीं मिली है। जिससे सराकेला खरसावां जिला के अतर्गत कार्यरत 49 संविदा कर्मियो केे जीवन यापन कर्ज उधार के माध्यम खींचा जा रहा है। मनरेगा के तहत वाह्म स्त्रोत पर कार्यरत कंप्यूटर ऑपरेटर, सहायक एमटीएस, झाडूकश एवं चालक परेशान है। इस समस्या से जूझ रहे कर्मियों ने बताया कि उन्हें जुलाई 2022 में बहाल ते किया गया। पर दर्द यही है कि उन्हें आज तक किसी भी पर्व त्यौहार में समय पर पैसा नहीं मिला है। हाल के दिनों में सितबंर 2024 से अप्रेल-2025 तक आठ महीने से सैलेरी मिलने की टकटकी लगी है। उन्हें बच्चों के स्कूल फीस से लेकर छोटी मोटी त्यौहार भी कर्ज लेकर मनाना पड़ता है । उन्होंने कहा कि एक ओर झारखंड सरकार फ्री में 2500 रुपये हर महीने महिलाओं को पैसा भेज रही है। वहीं सरकार राइडर कंपनी पर चाबुक ढीली रख उनके कई माह के वेतन को अवरुद्ध करने में लगी है। उन्होंने कहा कि प्रति कंप्यूटर ऑपरेटर का वेतन 14800 निर्धारित किया गया है। पर इसमें पीएफ के नाम पर कटौती कर मात्र 13000 रुपये ही दिये जाते हैं। किन्तु वर्ष 2023 से अब तक प्रति कर्मी 1800 रुपये पीएफ के नाम पर काटी गई। राशि उनके नाम जमा है कि नहीं। इसका विवरण भी उन्हें नहीं दिया गया है। वही एमटीएस का 12,545 रुपए तय है। मगर विभाग की ओर से कंप्यूटर सहायकों को 10,500 रुपए और एमटीएस को 9,100 रुपए के हिसाब से ही आवंटन दिया जा रहा है। इस कंपनी के अधीन बहाल झाडूकस, रात्रि प्रहरी, जीप चालक व अन्य कर्मी की भी हालात बदत्तर बनी है। उन्होंने राज्य सरकार से उनकी समस्याओं को गंभीरता से लेकर अविलंब समाधान कराने का आग्रह किया है। कंपनी से पूछे जाने पर उनका काम हो जाने का ही हमेशा आश्वासन मिलता रहा है।
June 14, 2026 4: 16 am
Breaking
- गम्हरिया हाट-बाजार में मल्टीस्टोरीज मार्केट कॉम्प्लेक्स का होगा निर्माण -सांसद जोबा माझी ने सीओ, नगर निगम के साथ बैठक में बाजार समिति को दिया हाट बाजार की जमीन स्थानांतरण का आदेश
- ट्रेन से गांजा तस्करी करने वाला युवक गिरफ्तार, एक किलो से अधिक गांजा बरामद
- खरसावां के पतपत में इंडीजीनस यात्रा के तहत जल, जंगल, जमीन और जीवन पर सामुदायिक मंथन, गांव के विकास और बेहतर भविष्य पर बनाइ रणनीति,
- विश्व रक्तदान दिवस पर डॉ. बिनय कुमार सिंह ने दिया प्रेरणादायी संदेश, 160 बार रक्त एवं प्लेटलेट दान कर पेश की मिसाल
- सरायकेला राजकीय कन्या मध्य विद्यालय में घुसे असामाजिक तत्व, ग्रिल तोड़कर की तोड़फोड़
- गर्मी में ट्रैफिक जवानों को मिलेगी राहत, बैटरी संचालित कूलिंग जैकेट का वितरण
- छऊ कलाकारों का सम्मान सरायकेला की सांस्कृतिक विरासत का सम्मान : मनोज चौधरी राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त कलाकारों का नगर पंचायत कार्यालय में हुआ अभिनंदन
- खनन विभाग द्वारा संचालित वाहन जांच अभियान में अवैध परिवहन पर कार्रवाई, एक वाहन जब्त…*
