खरसावां में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. डॉ. मनमोहन सिंह को
कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि, आज देश ने एक ईमानदार नेता
और बेहतरीन अर्थशास्त्री को खो दिया-प्रमेन्द्र मिश्रा,
Kharsawan पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर कांग्रेस ने गहरा दुख व्यक्त किया। शनिवार को खरसावां चांदनी चौक पर सरायकेला खरसावां जिला युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष प्रमेन्द्र कुमार मिश्रा के नेतृत्व में एक श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही दो मिनट मौप रखकर उनके आत्मा शांति के लिए प्रार्थना की गई। इस मौके पर श्री मिश्रा ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को भावपूर्ण श्रद्धांजलि देते हुए कहा आज देश ने एक ईमानदार नेता और बेहतरीन अर्थशास्त्री को खो दिया। डॉ मनमोहन सिंह जी ऐसी शख्सियत थे जिनका सम्मान पूरा विश्व करता था। उन्होने कहा कि जब पूरा विश्व की अर्थव्यवस्था डगमगा गई थी उस समय डॉ. मनमोहन सिंह ने भारतवर्ष अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाइयां प्रदान की। उन्हें देश के आर्थिक उदारीकरण का शिल्पकार बताते कहा कि अपनी दूरदर्शिता से उन्होंने देश को आर्थिक संकट से उबारने में अहम भूमिका निभायी। आर्थिक सुधारों की शुरूआत उन्होंने अपने समय में ही की थी। वैश्विक बाजार के लिए देश के द्वार खोले। जिसका परिणाम यह है कि देश आज एक मजबूत आर्थिक ताकत बनकर दुनिया के सामने खड़ा है। इस सभा में उनकी यादों को जिंदा रखने और उनके योगदान को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। साथ ही कहा कि आर्थिक सुधार, सामाजिक न्याय व समावेशी विकास के क्षेत्र में किए गए उनके कार्य सदैव हमें प्रेरित करेंगे। उन्होंने ईमानदारी, परिश्रम और सहानुभूति के जो आदर्श स्थापित किए है वह आने वाली पीढ़ियों के लिए एक दीपस्तंभ बने रहेंगे। डॉ. सिंह का नेतृत्व और अर्थशास्त्र में उनका योगदान हमेशा जीवित रहेगा। इस दौरान श्रद्धांजलि सभा में मुख्य रूप से कन्हैया लाल सामद, राजाराम पाडेया, आशीष बानर्जी, सुखलाल होनहागा, मुख्यतार आलम, मिथुन प्रधान, शरम प्रधान, सोमा सोय, रामचन्द्र लोहार, रविन्द्र बोयपाई, बुधराम बोयपाई, शंकर दिग्गी, दीपक होनहागा, मनीष पाडेया, बबलु लोहार, अभिषेक लोहार, नंदु पाडेया, प्रकाश जामुदा, मनीष होनहागा, सुखन होनहागा, गोपर कृष्ण हो, अरूण हो, देवा होनहागा, इन्तेखाभ आलम, चंदा तांती, बलराम पाडेया, कृष्णा पाडेया, भीम माडी, शौकल अली, प्रकाश बानरा, अंजन प्रधान, आकाश सामड, दीपक सोरेन, अनारूल हक, रविन्द्र बास्के आदि उपस्थित थे।
June 8, 2026 11: 28 am
Breaking
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय मे विश्व पर्यावरण दिवस पर हुई किसान गोष्ठी, किसानों को बदलती जलवायु, घटती मृदा उर्वरता, जैविक खेती एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी चुनौतियों के प्रति जागरूक करना उद्देश्य,
- खरसावां मे निवर्तमान थाना प्रभारी गौरव कुमार की विदाई व नये थानेदार का हुआ स्वागत, सरकारी सेवा में स्थानांतरण एक सतत प्रक्रिया है-बीडीओ,
- खरसावां में चोरी की बडी वारदात, आधी रात अज्ञात चोर ने घुसकर का अलमारी तोड कर तीन लाख के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी ले उडे चोर,
- खरसावां के खिलारीसाई में महिला समूहों एवं किशोरियों का जेंडर एंड डिजिटल लिटरेसी कार्यशाला संर्पन, डिजिटल सुरक्षा और साइबर अपराध से बचाव पर विशेष जोर,
- अब जगन्नाथपुर में भी शुरू हुई देवी फ्यूल्स पेट्रोल पंप की सेवा -सांसद जोबा माझी ने फीता काटकर किया उद्घाटन, गुणवत्तापूर्ण ईंधन और बेहतर सेवा का दिया भरोसा
- उपायुक्त की अध्यक्षता में डीएमएफटी शासी परिषद की बैठक आयोजित, खनन प्रभावित क्षेत्रों में संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा एवं नई विकास योजनाओं के चयन पर हुई चर्चा…*
- सरायकेला में कोटपा अधिनियम के तहत विशेष छापेमारी, कई दुकानदारों पर कार्रवाई
- शिक्षा के क्षेत्र में संसाधनों की कमी नहीं होने देंगे: जगत माझी -सोनुवा के उत्क्रमित उच्च विद्यालय राखासाई में चारदीवारी निर्माण कार्य का विधायक ने किया शिलान्यास, कहा इसी वित्तीय वर्ष मध्य और उच्च विद्यालय में कराएंगे 6-6 नया कमरों का निर्माण
