खरसावां में संगठन मजबुतीकरण पर कांग्रेसियो ने
की बैठक, जब तक जमीनी स्तर पर संगठन मजबूत नहीं
होगा, तब तक कोई भी लक्ष्य अधूरा-कालीचरण मुंडा
kharsawan खरसावां आकर्षिणी वन विश्रामागार में संगठन मजबुतीकरण पर कांग्रेसियो की एक बैठक की गई। इस बैठक में खूंटी लोकसभा क्षेत्र के सांसद कालीचरण मुंडा की उपस्थिति में संगठन मजबुतीकरण पर बल दिया गया। सांसद ने स्थानीय सम्स्याओं से रू-ब-रू होते हुए श्री मुंडा ने कहा कि कार्यकर्ता हमारी रीढ़ हैं। जब तक जमीनी स्तर पर संगठन मजबूत नहीं होगा, तब तक कोई भी लक्ष्य अधूरा है। हमें घर-घर जाकर कांग्रेस की नीति, विचार और संकल्प को जनमानस तक पहुँचाना है। उन्होने कहा कि कांग्रेस का भविष्य कार्यकर्ताओं की मेहनत और आमजन के विश्वास से ही सुरक्षित है। हम सब मिलकर एक न्यायपूर्ण, विकासशील और जनकल्याणकारी व्यवस्था को फिर से स्थापित करेंगे। श्री मुंडा ने कहा कि जमीनी स्तर पर संगठन की मजबूती का मतलब है स्थानीय समुदायों में लोगों को एक साथ लाना और उन्हें अपने मुद्दों को हल करने के लिए सशक्त बनाना। इसका मतलब है कि सामुदायिक सदस्यों को निर्णय लेने की प्रक्रिया में सक्रिय रूप से शामिल करना, ताकि वे अपने जीवन को प्रभावित करने वाले मुद्दों पर नियंत्रण रख सकें। इस दौरान सांसद प्रतिनिधि छोटराय किस्कू, मानसिंह मुंडा, प्रखंड अध्यक्ष कोंदो कुंभकार, जगबंधु महतो, अशोक मुंडरी, फागु मुंडा, शंकर लोवादा, कन्हैयालाल सामड, सौरव तांती, रामचन्द्र लोहार, बुधन लाल कुंभकार,सूरज सामड, बुधराज दिग्गी, अमर पुष्टि, परमेश्वर कुम्हार, धर्मवीर सिंहदेव, राजेन लोहार, सुदान लाल मुंडा, अशीष बनर्जी, सुदाम कैवर्त, कृष्णा सोय,राजू महतो, मुन्ना सामड आदि उपस्थित थे।
September 6, 2026 9: 35 pm
Breaking
- 6 सितंबर को कुड़मि समाज ने मनाया काला दिवस, एसटी सूची में पुनः शामिल करने की उठी मांग, कुड़मि समाज के लिए 6 सितंबर एक गहरे दर्द और ऐतिहासिक अन्याय की स्मृति है-पंकज महतो
- खरसावां मे गुरु-शिष्य परंपरा को समर्पित विशेष समारोह का आयोजन, छऊ गुरुओं का सम्मान, गुरु ही कलाकार की प्रतिभा को देता है सही दिशा-सुखराम उरांव
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मना शिक्षक दिवस, “आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस हमें सूचना देता है, शिक्षक हमें सोचना सिखाते हैं-अदिति कुमारी
- शिक्षक दिवस पर गुरुजनों को नमन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजा खरसावां ब्लू बेल्स इंग्लिश स्कूल,
- मनोहरपुर में 5 सितंबर को टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ,-सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी दिखाएंगे हरी झंडी
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में आरएचडब्ल्यूई के दस दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ, ग्रामीण अनुभव से उद्योग तक विद्यार्थियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण,
- खरसावां पहुंची भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा, युवाओं को नौकरी उनकी योग्यता के आधार पर मिलनी चाहिए, पैसे के बल पर नहीं-देवेंद्र महतो
- खरसावां-कुचाई में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव आस्था व उल्लास के साथ मना, श्रद्वालुओं ने व्रत रखकर मंदिरों की पूजा-अर्चना, सुख-शांति व समृद्वि की कामना
