खरसावां मे कांग्रेस पार्टी की संगठन सृजन-2025 को लेकर बैठक, जो निष्क्रिय हैं उन्हें हटाकर नए लोगों को दी जाएगी जिम्मेदारी, संगठन सृजन के माध्यम से कांग्रेस को और मजबूत बनाएं-देबू चटर्जी
Kharsawan खरसावां पथ निरीक्षण भवन में रविवार को कांग्रेस पार्टी की संगठन सृजन 2025 को लेकर एक बैठक प्रखंड अध्यक्ष कोन्दो कुंभकार की अध्यक्षता में की गई। बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित कांग्रेस के प्रदेश सचिव सह प्रखंड पर्यवेक्षक देबू चटर्जी, प्रदेश सचिव सह जिला सांसद प्रतिनिधि छोटेराय किसकू, युवा कांग्रेस के सरायकेला खरसावां जिला अध्यक्ष प्रर्मेंद्र कुमार मिश्रा के उपस्थिति में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने का रणनीति बनाई गई। मौके पर श्री चटर्जी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने इस साल को संगठन सृजन वर्ष घोषित किया है। तीन महीने तक यह अभियान चलेगा।
बूथ स्तर से लेकर पंचायत, मंडल, प्रखंड और जिला कमेटी तक का गठन किया जाएगा। हर कमेटी में 12 पदाधिकारी होंगे। पुराने पदाधिकारी अगर सक्रिय हैं तो उन्हें रखा जाएगा। जो निष्क्रिय हैं, उन्हें हटाकर नए लोगों को जिम्मेदारी दी जाएगी। पार्टी के नीति और सिद्धांतों में आस्था रखने वालों को ही संगठन में जगह मिलेगी। किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं चलेगी। हर स्तर पर सोशल मीडिया और मीडिया सेल भी बनेगा। उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी और राहुल गांधी का निर्देश है कि जो लोग पार्टी में रहकर उसे कमजोर करते हैं, उन्हें चिन्हित किया जाए। ऐसे लोगों को संगठन में कोई स्थान नहीं मिलेगा। जो नेता या कार्यकर्ता अपना बूथ नहीं जिता पाते, उन्हें भी जिम्मेदारी नहीं दी जाएगी। संगठन सृजन का काम लगातार तीन महीने तक चलेगा। इस बैठक में मुख्य रूप सांसद प्रतिनिधि बलभद्र महतो, शंकर लोवादा, निरंजन दास, कहैन्यालाल समाड, सौरव तांती, रामचन्द्र लोहार, जगबंधु महतो, राजाराम पाण्डेया, सुरज समाड, मंगल हांसदा, रविन्द्र बायपाई, सौकात अली, रथो कुम्हार, करण हेंब्रम आदि उपस्थित थे।
September 6, 2026 4: 43 pm
Breaking
- मनोहरपुर में 5 सितंबर को टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ,-सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी दिखाएंगे हरी झंडी
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में आरएचडब्ल्यूई के दस दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ, ग्रामीण अनुभव से उद्योग तक विद्यार्थियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण,
- खरसावां पहुंची भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा, युवाओं को नौकरी उनकी योग्यता के आधार पर मिलनी चाहिए, पैसे के बल पर नहीं-देवेंद्र महतो
- खरसावां-कुचाई में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव आस्था व उल्लास के साथ मना, श्रद्वालुओं ने व्रत रखकर मंदिरों की पूजा-अर्चना, सुख-शांति व समृद्वि की कामना
- कुचाई के गोपीडीह में महिलाओं और युवाओं ने सीखा पेब्रिन रोग की जांच का हुनर, मेरा रेशम मेरा अभिमान 2.0 के तहत प्रशिक्षण, 35 किसानों ने माइक्रोस्कोप से किया रोग के बीजाणुओं की पहचान,
- बांकसाई गढ़ में वार्षिक जांताल पूजा 15 को
- भगवान श्रीकृष्ण गौड़ समाज के कुलदेवता है-शम्भुनाथ
- जिले की पुलिसिंग को मिली रफ्तार, बेड़े में शामिल हुईं 19 नई बोलेरो अब 38 बोलेरो और 26 बाइक से होगी पेट्रोलिंग, एसपी ने खुद स्टेयरिंग संभालकर किया गश्त का निरीक्षण
