खरसावां में सूर्य को अर्घ्य देने के साथ चैती छठ का समापन,
छठ व्रती पानी में घंटों खड़े होकर भगवान भास्कर की आराधना
Kharsawan खरसावां मे चार दिनों तक चलने वाला लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा की आज उदयमान सूर्य देव की अर्घ्य देने के साथ समापन हो गया हैं। सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु सोना नदी, तालाबों और विभिन्न छठ घाटों पर पहुंचे। जहां छठ व्रती पानी में घंटों खड़े होकर भगवान भास्कर की आराधना की। इसके बाद आसमान में लालिमा आते ही व्रती छठी मईया को किसी ने गाय के शुद्ध दूध से तो किसी ने जल से भगवान सूर्य को अर्घ्य समर्पित किया। चौती छठ को लेकर प्रशासन की ओर से भी सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की गयी। इसके अलावा छठ पूजा समिति की ओर से भी भक्तों की सुविधा के लिए प्रबंध किए गये। छठ पूजा के दौरान अर्घ्य देने के दौरान धूप, दीप, हवन लोगों के द्वारा किया गया। सुहागिन महिलाओं को सिंदूर लगाकर खोईछा भराई की रस्म अदाएगी की जाती है। यह पर्व में सुख समृद्धि और संतान प्राप्ति कामना करती है। इस पर्व से शारीरिक और मानसिक शुद्धता मिलती है। इस दौरान भगवान भास्कर सूर्य को अर्घ्य देने से रोग कष्ट मिट जाते हैं। यह पर्व विशेष रूप से बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में लोग बड़े ही आस्था पूर्वक मनाते हैं। जिसका फल अति शुभदायक होता हैं। जिसके कारण लोगों में बड़ी आस्था हैं।
July 25, 2026 3: 05 pm
Breaking
- खरसावां में जय जयकारों के बीच महाप्रभु जगन्नाथ, भाई बलराम और बहन सुभद्रा की हुई घर वापसी महाप्रभु के रथ खिचने में श्रद्वालुओं की मची रही होड
- सरायकेला के ऐतिहासिक रथ मेला के विकास के लिए मुख्यमंत्री से करेगे मुलाकात : दशरथ गागराई
- 17 माह से मानदेय नहीं मिलने पर डीआरडीए व प्रखंड कार्यालयों के कंप्यूटर सहायक और एमटीएस ने उपायुक्त एवं डीडीसी से लगाई गुहार,
- जिला फुटबॉल लीग: दीनबंधु चक्रधरपुर की पहली जीत, सेरेंगदा ने आरएफटीसी को हराकर किया उलटफेर
- माध्यमिक शिक्षा उपनिदेशक ने किया पीएम श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय अरूवां कुचाई का औचक निरीक्षण, पीएम श्री विद्यालयों का उद्देश्य विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास-अल्का जायसवाल
- खरसावां के बडाकुडमा में 108 कलश यात्रा के साथ माँ तारिणी की पारंपरिक श्रद्धा और विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना संपन्न, भक्तिमय माहौल में उमडे श्रद्धालु,
- जिला फुटबॉल लीग: हाथीटांड़ ने राजनगर को 5-0 से रौंदा, हरिहरपुर ने अयांश पावर को हराया
- मानदेय वृद्धि सहित छह सूत्री मांगों को लेकर संघ में विधायक दशरथ गागराई को सौंपा ज्ञापन।
