कुचाई में स्कूल रूआर-2025 पर प्रखंड स्तरीय कार्यशाला,
बच्चों को फिर से स्कूल आने के लिए करे प्रोत्साहित, ऐसा हमेशा
माहौल तैयार करें ताकि बच्चे विद्यालय से दूर ना रहे-बीडीओ
kuchai स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग झारखण्ड सरकार के तत्वाधान में झारखण्ड शिक्षा परियोजना द्वारा कुचाई मुख्यालय के सभागार में प्रखंड स्तरीय स्कूल रूआर-2025 ( बैक-टू-स्कूल कैंपेन) पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। उक्त कार्यशाला का उदघाटन सांसद प्रतिनिधि मानसिंह मुंडा, विधायक प्रतिनिधि भरत सिंह मुंडा, अनुप सिंहदेव, कुचाई प्रमुख गुडडी देवी, उपप्रमुख सुखदेव सरदार, कुचाई प्रखंड बिकास पदाधिकारी साधु चरण देवगम, जिला परिषद सदस्य झिग्गी हेम्ब्रम, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी संजय कुमार जोशी आदि के द्वारा दीप प्रज्जलीप कर किया। मौके पर श्री देवगम ने कहा कि बच्चों को स्कूलों से नामांकन कर जोड़ने और शत-प्रतिशत उपस्थिति को लेकर बैक-टू-स्कूल कैंपेन की शुरुआत की गयी है। इसमें विद्यालय स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर बच्चों को फिर से स्कूल आने को लेकर प्रोत्साहित किया जाय। उन्होंने कहा कि विभिन्न विभागों के साथ समन्वय बनाते हुए ग्राम पंचायत के प्रतिनिधियों के साथ इस अभियान को सफल बनाने का प्रयास किया जाए। बीडीओ नें कहा कि आप सभी को सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण दायित्व दिया है। विद्यालय में इस प्रकार शिक्षा दिया जाना चाहिए ताकि बच्चे सहज और सरल भाव विद्यालय में सीख सकें। बच्चे आनंदपूर्वक विद्यालय में जुड़े रहे। ऐसा हमेशा माहौल तैयार करें ताकि बच्चे विद्यालय से दूर ना रहे। वही बीईईओ श्री जोशी ने कहा कि सरकारी स्कूलों का नया शैक्षणिक सत्र शुरू हो गया है। साथ ही स्कूलों में नामांकन का विशेष अभियान शुरु हो गया है। इस अभियान का मुख्य लक्ष्य आंगनबाड़ी सहित 05-18 आयु वर्ग के सभी बच्चों का विद्यालयीय शिक्षा पूर्ण कराना है। विद्यालय में नामांकन व ठहराव बनाये रखने के लिए विभिन्न कार्यक्रम समय-समय पर चलते हैं। स्कूल रूआर 2025 यानि बैक-टू-स्कूल भी उनमें से एक है। बच्चों का स्कूल में नामांकन, ठहराव बनाये रखने के लिए रुआर अभियान 25 अप्रैल से आगामी 10 मई तक चलेगा। जबकि श्री मुंडा ने कहा कि शिक्षा ही मनुष्य और पशु मे भेद करती है। इसलिए समाज को शिक्षित करने के लिए बच्चों को शिक्षित करना नैतिक दायित्व है। इस दौरान मुख्य रूप से सांसद प्रतिनिधि मानसिंह मुंडा, विधायक प्रतिनिधि भरत सिंह मुंडा व अनुप सिंहदेव, कुचाई प्रमुख गुडडी देवी, उपप्रमुख सुखदेव सरदार, कुचाई बीडीओ साधु चरण देवगम, जिप झिग्गी हेम्ब्रम, बीईईओ संजय कुमार जोशी, सामंत कुमार दास, बीपीओ नाथो महतो, लेखापाल कृष्णा मोहन महतो, मुखिया करम सिंह मुंडा सहित सभी बीआरपी, सीआरपी व शिक्षक आदि उपस्थित थे।
July 23, 2026 1: 45 pm
Breaking
- खरसावां के बडाकुडमा में 108 कलश यात्रा के साथ माँ तारिणी की पारंपरिक श्रद्धा और विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना संपन्न, भक्तिमय माहौल में उमडे श्रद्धालु,
- जिला फुटबॉल लीग: हाथीटांड़ ने राजनगर को 5-0 से रौंदा, हरिहरपुर ने अयांश पावर को हराया
- मानदेय वृद्धि सहित छह सूत्री मांगों को लेकर संघ में विधायक दशरथ गागराई को सौंपा ज्ञापन।
- कुचाई सीएचसी में मलेरिया नियंत्रण को लेकर चला विशेष फॉगिंग अभियान, मच्छरजनित रोगों की रोकथाम के लिए नियमित फॉगिंग जरूरी-डॉ. सुजीत मुर्मू
- कुचाई में आदिवासी संगठनों की संयुक्त बैठक, अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस एक मंच पर मनाने का निर्णय, यह दिवस अधिकारों और संवैधानिक प्रावधानों पर गंभीर मंथन होना चाहिए-सोहन
- जिला फुटबॉल लीग: सेरेंगदा और खामरडीह की शानदार जीत, रोहित कुदादा ने जमाई हैट्रिक
- एसआईआर -2026: सरायकेला खरसावां में राजनीतिक दलों के साथ बैठक, 22 जुलाई को होगी बीएलओ-बीएलए-2 की तृतीय बैठक
- सरायकेला का ऐतिहासिक श्री जगन्नाथ रथ मेला बना आस्था, संस्कृति और सनातन परंपरा का महोत्सव
