कुचाई में कांग्रेस पाटी की प्रखंड स्तरीय वनभोज सह
मिलन समारोह संर्पन्न, कार्यकर्ताओं के तालमेल का घोर अभाव,
लोकसभा क्षेत्र की जनता का सेवा करना मेरा कर्तव्य-मुंडा
kuchai कुचाई प्रखंड के अंतर्गत सुरसी पुलिया में सांसद प्रतिनिधि मानसिंह मुंडा के नेतृत्व में कांग्रेस पाटी की प्रखंड स्तरीय वनभोज सह मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में मुख्य रूप से उपस्थित खुंटी लोकसभा के सांसद कालीचरण मुंडा ने सभी मतदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि खूंटी लोकसभा क्षेत्र के जनता की सेवा करना मेरा कर्तव्य है। क्षेत्र के जनताओं की सेवा करने के लिए मेरा दरवाजे पर कोई समय सीमा नहीं है। आप हमेशा सहयोग ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव में जो मतदाताओं ने मुझ पर विश्वास जताया है। उनका आभारी रहुगॉ। मैं आज भी बिना भेदभाव किये जनता की सेवा में हमेशा तत्पर हूं। श्री मुंडा ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं में आपसी तालमेल का घोर अभाव है। यही कारण है कि हम बेहतर प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं। इस पर मंथन करने की जरूरत है। जब कार्यकर्ता मजबूत होंगे। तभी संगठन मजबूत होगी। सांसद ने कहा कि क्षेत्र का छोटे-छोटे विकास के लिए सभी की भागीदारी व सहयोग से ही संभव है। इस दौरान मुख्य रूप से सांसद प्रतिनिधि मानसिंह मुंडा, राज बकची छोटराय किस्कू विधायक प्रतिनिधि भरत सिंह मुंडा, फागु मुंडा, कोंदो कुंभकार, पूर्व जिप एमलेन नाग मुखिया मंगल सिंह मुंडा, मुखिया राम सोय, महेंद्र लाल सोय, मुन्ना सोय, पूर्व मुखिया महेश्वर उरांव, होपना हेंब्रम, मधु मुंडा, स्टीफन मुंडा, जगबंधु महतो, सुमित महतो, माधव महतो, शंकर बांकिरा, विकास बांकिरा, बागुन मुंडा, दुबराज महतो आदि उपस्थित थे।
April 24, 2026 2: 56 am
Breaking
- सरायकेला में खेल सुविधाओं का विस्तार, नए कोर्ट और “खेल बैंक” का हुआ शुभारंभ
- खरसावां में कुड़मालि साहित्यकार लक्ष्मीकांत मुतरुआर की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई, वे केवल एक साहित्यकार नहीं, बल्कि उनका योगदान समाज के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा-सुनील,
- सरायकेला एसडीओ ने कुचाई कल्याण अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी, मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने का दिया निर्देश,
- कुचाई के बिरहोर गांव जोड़ासारजम में “सुजल स्वच्छ संवाद” कार्यक्रम संर्पन्न, प्रत्येक ग्रामीणो को स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करना प्राथमिकता- उपायुक्त
- जिले के विभिन्न गांवो में डायन प्रथा पर नुक्कड़ नाटक कर लोगों को किया जागरूक, यदि कोई बीमारी को डायन प्रथा से जोड़ता है तो यह महज अंधविश्वास है, इससे दूर रहने की अपील,
- जयपुर और बाघमुण्डी के जनता अपना भविष्य के लिए वोट करें- जयराम महतो *जयपुर- बाघमुण्डी की जनता टीएमसी- बीजेपी के जंगल राज और डर राज को एक साथ अलविदा कहने को तैयार- देवेन्द्र नाथ महतो ।*
- सरायकेला-खरसावां की नई एसपी निधि द्विवेदी से AISMJWA प्रतिनिधिमंडल की शिष्टाचार मुलाकात
- आयुष ग्राम रघुनाथपुर में स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 41 ग्रामीणों की निःशुल्क जांच एवं होमियोपैथी औषधि वितरण…*
