सरायकेला मे भाजपाइयों ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर मनाया बलिदान दिवस,
Seraikella सरायकेला में भाजपा नगर कमेटी के द्वारा भारतीय जनसंघ के संस्थापक, प्रखर राष्ट्रवादी विचारक और महान शिक्षाविद् डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 72वीं पुण्यतिथि को भारतीय जनता पार्टी द्वारा बलिदान दिवस के रूप में श्रद्धापूर्वक मनाया गया। भाजपा नगर अध्यक्ष बद्रीनाथ दारोगा अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन कार्यक्रम मे सबसे पहले भाजपाइयों ने डॉ. मुखर्जी को श्रद्धासुमन अर्पित किए। मौके पर वक्ताओं ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान राष्ट्र की एकता और अखंडता की रक्षा के लिए था। वे आज भी युवाओं के लिए प्रेरणा हैं। हमें उनके विचारों को आत्मसात कर राष्ट्र निर्माण में योगदान देना चाहिए। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इस दौरान भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनकी राष्ट्रभक्ति और बलिदान को याद करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। भाजपा नेताओं ने अपने उद्बोधन में कहा कि डॉ. मुखर्जी ने “एक देश में दो विधान, दो निशान, दो प्रधान नहीं चलेंगे” का नारा देकर भारत की एकता को नई दिशा दी। इस दौरान मुख्य रूप से भाजपा नगर अध्यक्ष बद्रीनाथ दारोगा, लिपु महंती, राजकुमार सिंह, बिजु एवं उपस्थित थे।
July 23, 2026 1: 44 pm
Breaking
- खरसावां के बडाकुडमा में 108 कलश यात्रा के साथ माँ तारिणी की पारंपरिक श्रद्धा और विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना संपन्न, भक्तिमय माहौल में उमडे श्रद्धालु,
- जिला फुटबॉल लीग: हाथीटांड़ ने राजनगर को 5-0 से रौंदा, हरिहरपुर ने अयांश पावर को हराया
- मानदेय वृद्धि सहित छह सूत्री मांगों को लेकर संघ में विधायक दशरथ गागराई को सौंपा ज्ञापन।
- कुचाई सीएचसी में मलेरिया नियंत्रण को लेकर चला विशेष फॉगिंग अभियान, मच्छरजनित रोगों की रोकथाम के लिए नियमित फॉगिंग जरूरी-डॉ. सुजीत मुर्मू
- कुचाई में आदिवासी संगठनों की संयुक्त बैठक, अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस एक मंच पर मनाने का निर्णय, यह दिवस अधिकारों और संवैधानिक प्रावधानों पर गंभीर मंथन होना चाहिए-सोहन
- जिला फुटबॉल लीग: सेरेंगदा और खामरडीह की शानदार जीत, रोहित कुदादा ने जमाई हैट्रिक
- एसआईआर -2026: सरायकेला खरसावां में राजनीतिक दलों के साथ बैठक, 22 जुलाई को होगी बीएलओ-बीएलए-2 की तृतीय बैठक
- सरायकेला का ऐतिहासिक श्री जगन्नाथ रथ मेला बना आस्था, संस्कृति और सनातन परंपरा का महोत्सव
