कुचाई में भाजपाईयों ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस,
योग शरीर के लिए बहुत आवश्यक और लाभकारी है-कृष्णा सोय
kuchai कुचाई के बिरसा स्टेडियम में भाजपा के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर भस्त्रिका, कपालभाति, अग्निसार, मण्डूकासन, वक्रासन, गोमुखासन, पवनमुक्तासन, द्विचक्रिासन, मकटासन, धनुरासन प्राणायामों से होने वाले लाभ की जानकारी दी। साथ ही लोगों को योगाभ्यास कराया। योग दिसव कार्यक्रम का शुभआरंभ कुचाई के भाजपा प्रखंड अध्यक्ष कृष्णा सोय ने कहा कि योग शरीर के लिए बहुत आवश्यक और लाभकारी है। योग से बच्चों के मानसिक शारीरिक और भावनात्मक विकास के लिए फायदेमंद है। योग करने से मानसिक तनाव और शरीर स्वस्थ रहता है। योग दिवस में लोगों के एलिमेंट्स के प्रतीकों का अर्थ लोगों में दोनों हाँथो को मोड़ना जोड़ना योग का प्रतीक है। योग मुख्य चार प्रकार के होते है। राज योग, कर्म योग, भक्ति योग और ज्ञान योग। इस दौरान योग दिवस पर दुलाल स्वांसी, डुमू गोप, कांडे सुम्बरुई, बैजनाथ महतो, सत्येंद्र कुम्हार, मंगल सिंह मुंडा, नागेश्वर पांडे, दास सोय, राहुल दास, दिनेश महतो, लखिन्द महतो आदि उपास्थित थे।
October 22, 2026 11: 14 am
Breaking
- तिरुलडीह गोलीकांड के शहीदों को विभिन्न दलों के नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, 44 साल बाद भी शहीद परिवार को सम्मान और नौकरी नहीं मिलने का उठा मुद्दा
- राजखरसावां मे सिंदूर खेल बंगाली महिलाओं ने दी मां दुर्गा को अंतिम विदाई, बोलीं-हे मां अगले साल फिर आना…,
- खरसावां के सांडेबुरू में ‘एक शाम सांडेबुरू के नाम’ कार्यक्रम, शिक्षा, विज्ञान, बचत और संस्कृति पर आधारित प्रस्तुतियों ने मोहा मन, प्रतिभागी पुरस्कृत,
- कुचाई में तीन दिवसीय फुटबॉल महाकुंभ संपन्न, बाबा एंड बाबा को पराजित कर अवटी एंड सान्वी बनी चैंपियन, विजेता को दिए दो लाख रुपये,
- खूंटपानी के लोहरदा में ग्रामीण शिक्षा सहायता केंद्र शुरू, गरीब बच्चों को मिलेगी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में मदद,
- तिरुपति बालाजी मंदिर में गूंजी खरसावां छऊ की गूंज, झारखंडी संस्कृति की छटा से मंत्रमुग्ध हुए दर्शक, ‘माया बंधन’ और ‘शिकार नृत्य’ की शानदार प्रस्तुति ने मोहा मन, राष्ट्रीय मंच पर कलाकारों ने बढ़ाया झारखंड का मान, ब्रह्मोत्सव में 169 कला दलों के करीब 3,700 कलाकारों ने लिया हिस्सा
- सिनी ओपी क्षेत्र में धारदार हथियार से वार कर 58 वर्षीय व्यक्ति की हत्या धातकीडीह गांव में वारदात से इलाके में सनसनी, पुलिस कर रही मामले की जांच
- चांडिल में डकैती कांड का खुलासा, दो अपराधी गिरफ्तार; 24 लाख के जेवरात बरामद कुरियर कंपनी में काम करने वाले कर्मचारी ने साथियों के साथ मिलकर दिया था वारदात को अंजाम, एसआईटी ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पकड़ा 32 पीस ब्रिटिश कालीन चांदी के सिक्के, 80 ग्राम सोना और 5142 ग्राम चांदी समेत अन्य सामान बरामद,
