भाजपा एसटी मोर्चा ने मनाई लाको बोदरा की 39 वॉ पुण्यतिथी, हो भाषा साहित्य के विकास का लिया संक्लप, ओत गुरू हो समाज के लिपि वारांग क्षिति के जनक है-लाल सिंह सोय
Kharsawan खरसावां विधानसभा स्तरीय भाजपा कार्यालय में भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के द्वारा रविवार को ओत गुरू लाकों बोदरा का 39 वॉ पुण्यतिथी मनाई गई। बारी-बारी से भाजपाईयों ने ओत गुरू लाकों बोदरा को श्रद्वाजंलि दी गई। वही हो भाषा साहित्य के विकास का संक्लप लिया गया। मौके पर भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष लाल सिंह सोय ने कहा कि ओत गुरू हो समाज के लिपि वारांग क्षिति के जनक है। उनका सारा जीवन आदिवासी समाज की सेवा के लिए समर्पित किया। उन्होने कहा कि भाषा-लिपि, धर्म-दस्तूर आदि की रक्षा में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। खरसावां मुखिया सुनिता तापे ने कहा कि लाकों बोदरा का जन्म 19 सितम्बर 1919 को अंगाई पनाई के दिन खूंटपानी प्रखंड के पैसया ग्राम के एक किसान परिवार में हुआ था। बारग क्षिति लिपी का जनक कहे जाने वाले कोल लांको बोदरा ओत गुरू के रूप में पूरे कोल्हान में विख्यात हुए। भाषा और लिपि के प्रचार-प्रसार का दायित्व युवाओं पर है। उनके प्रयास से हो भाषा के वारंगक्षिती लिपि का विकास हुआ। श्री सोय ने कहा कि इन्होने ने गांव गांव जाकर लोगों को जागरूक किया। इस भाषा के लिपी निर्माण होने से आज कई स्कूल-कॉलेजों में इसका विधिवत पठन-पठान हो रही हैं। लाकों बोदरा की पुण्यतिथी में श्रद्वाजंलि देने वालों में मुख्य रूप से अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष लाल सिंह सोय, कान्डे सुम्वुरुई, होपना सीरेन, प्रशांत महतो, लादूराम हेंब्रम, ईश्वर चंद्र महतो, प्रदीप कुमार प्रधान, सामु बोदरा, शंकर प्रसाद सिंहदेव आदि उपस्थित थे।
April 24, 2026 11: 31 am
Breaking
- सरायकेला में खेल सुविधाओं का विस्तार, नए कोर्ट और “खेल बैंक” का हुआ शुभारंभ
- खरसावां में कुड़मालि साहित्यकार लक्ष्मीकांत मुतरुआर की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई, वे केवल एक साहित्यकार नहीं, बल्कि उनका योगदान समाज के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा-सुनील,
- सरायकेला एसडीओ ने कुचाई कल्याण अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी, मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने का दिया निर्देश,
- कुचाई के बिरहोर गांव जोड़ासारजम में “सुजल स्वच्छ संवाद” कार्यक्रम संर्पन्न, प्रत्येक ग्रामीणो को स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करना प्राथमिकता- उपायुक्त
- जिले के विभिन्न गांवो में डायन प्रथा पर नुक्कड़ नाटक कर लोगों को किया जागरूक, यदि कोई बीमारी को डायन प्रथा से जोड़ता है तो यह महज अंधविश्वास है, इससे दूर रहने की अपील,
- जयपुर और बाघमुण्डी के जनता अपना भविष्य के लिए वोट करें- जयराम महतो *जयपुर- बाघमुण्डी की जनता टीएमसी- बीजेपी के जंगल राज और डर राज को एक साथ अलविदा कहने को तैयार- देवेन्द्र नाथ महतो ।*
- सरायकेला-खरसावां की नई एसपी निधि द्विवेदी से AISMJWA प्रतिनिधिमंडल की शिष्टाचार मुलाकात
- आयुष ग्राम रघुनाथपुर में स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 41 ग्रामीणों की निःशुल्क जांच एवं होमियोपैथी औषधि वितरण…*
