कुचाई के भाजपाईयों ने संयुक्त रूप से मनाया बलिदान
दिवस, डा0 मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर दी श्रद्वांजलि
उनका रहस्मय अंत नही एक बलिदान था-विजय महतो
kuchai कुचाई के भाजपा कार्यालय में भाजपाईयों ने भारतीय जनसंघ के संस्थापक, प्रखर राष्ट्रवादी विचारक और महान शिक्षाविद् डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 72वीं पुण्यतिथि को बलिदान दिवस मनाया गया। भाजपाईयों ने डा0 मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्वांजलि इी गई। मौके पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष विजय महतो ने कहा कि “एक देश में दो विधान, दो प्रधान, दो निशान नही चलेगे“ के विरोध के कारण कश्मीर सरकार ने डा0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी कों गिरफ्तार कर लिया गया। और नजरबंद कर लिया गया। नजरबंद अवस्था में 23 जून 1953 की रात डा0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवन का रहस्मय अंत के हो गया। यह उनका रहस्मय अंत नही एक बलिदान था। हालाकि उनके कीमती बलिदान ने कश्मीर को बचा लिया। कश्मीर में प्रवेश के लिए परमिट प्रणाली खत्म हो गया। वही सत्येन्द्र कुम्हार ने कहा कि डा0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जन्म छह जुलाई 1901 को कलकत्ता में हुआ था। मुखर्जी 33 वर्ष की आयु में कलकत्ता विश्व विद्यालय के कुलपति बने। उन्होंने कहा कि अक्टूबर 1951 में जनसंघ की स्थापना की। उन्होंने जम्मू कश्मीर का अलग झंडा अलग संविधान और धारा 370 का पुरजोर विरोध किया और बिना परमिट 1953 में वे जम्मू कश्मीर यात्रा पर निकल पड़े। जहां उन्हें गिरफ्तार कर जेल में डाल दिया गया। उन्होंने कहा कि देश के लिए किया गया उनका त्याग और बलिदान भुलाया नहीं जा सकता। इस दौरान डा0 मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्वांजलि देने वालों में मुख्य रूप से भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष विजय महतो, दुलाल स्वासी, कृष्णा सोय, सत्येन्द्र कुम्हार, दिनेश महतो, डुमू गोप, राहुल दास आदि उपस्थित थें।
September 6, 2026 4: 15 pm
Breaking
- मनोहरपुर में 5 सितंबर को टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ,-सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी दिखाएंगे हरी झंडी
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में आरएचडब्ल्यूई के दस दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ, ग्रामीण अनुभव से उद्योग तक विद्यार्थियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण,
- खरसावां पहुंची भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा, युवाओं को नौकरी उनकी योग्यता के आधार पर मिलनी चाहिए, पैसे के बल पर नहीं-देवेंद्र महतो
- खरसावां-कुचाई में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव आस्था व उल्लास के साथ मना, श्रद्वालुओं ने व्रत रखकर मंदिरों की पूजा-अर्चना, सुख-शांति व समृद्वि की कामना
- कुचाई के गोपीडीह में महिलाओं और युवाओं ने सीखा पेब्रिन रोग की जांच का हुनर, मेरा रेशम मेरा अभिमान 2.0 के तहत प्रशिक्षण, 35 किसानों ने माइक्रोस्कोप से किया रोग के बीजाणुओं की पहचान,
- बांकसाई गढ़ में वार्षिक जांताल पूजा 15 को
- भगवान श्रीकृष्ण गौड़ समाज के कुलदेवता है-शम्भुनाथ
- जिले की पुलिसिंग को मिली रफ्तार, बेड़े में शामिल हुईं 19 नई बोलेरो अब 38 बोलेरो और 26 बाइक से होगी पेट्रोलिंग, एसपी ने खुद स्टेयरिंग संभालकर किया गश्त का निरीक्षण
