कुकड़ू के तिरुलडीह और चौड़ा में बकरीद का त्योहार सादगी व शांतिपूर्ण संपन्न
Kukru कुकड़ू: त्याग और बलिदान का प्रतीक पवित्र त्योहार ईद-उल-अज़हा (बकरीद) शनिवार को कुकड़ू प्रखंड क्षेत्र के तिरुलडीह और चौड़ा में पूरे उत्साह और सादगी के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने मस्जिदों और ईदगाहों में निर्धारित समय पर सामूहिक रूप से नमाज़ अदा की और एक-दूसरे को गले मिलकर बकरीद की मुबारकबाद दी। नूरी मस्जिद, तिरुलडीह में पेशे इमाम कारी समीउल्लाह ने अकीदत के साथ नमाज़ अदा करवायी। नमाज़ के बाद उन्होंने देश में अमन, चैन और तरक्की की दुआ मांगी। कारी समीउल्लाह ने बताया कि बकरीद का त्योहार हजरत इब्राहिम अलैहिस्सलाम की सुन्नत को याद करते हुए मनाया जाता है, जिसमें मुस्लिम समुदाय कुर्बानी की परंपरा निभाता है। इस मौके पर समुदाय के लोगों ने अपने घरों में कुर्बानियां पेश कीं और सामाजिक एकता का संदेश दिया। बकरीद, जो ईद-उल-फितर के लगभग 70 दिन बाद ज़िलहिज्जा महीने की 10वीं तारीख को मनाई जाती है, मुस्लिम समुदाय के लिए विशेष महत्व रखती है। यह त्योहार न केवल बलिदान की भावना को दर्शाता है, बल्कि भाईचारे और परोपकार को भी बढ़ावा देता है। त्योहार के दौरान पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए। सुबह से ही ईदगाहों और मस्जिदों के आसपास सुरक्षा बलों की तैनाती रही, जिसके चलते यह पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। नूरी मस्जिद, तिरुलडीह के सदर असगर अली अंसारी ने शांतिपूर्ण आयोजन के लिए पुलिस-प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।
April 24, 2026 2: 21 pm
Breaking
- सरायकेला में खेल सुविधाओं का विस्तार, नए कोर्ट और “खेल बैंक” का हुआ शुभारंभ
- खरसावां में कुड़मालि साहित्यकार लक्ष्मीकांत मुतरुआर की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई, वे केवल एक साहित्यकार नहीं, बल्कि उनका योगदान समाज के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा-सुनील,
- सरायकेला एसडीओ ने कुचाई कल्याण अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी, मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने का दिया निर्देश,
- कुचाई के बिरहोर गांव जोड़ासारजम में “सुजल स्वच्छ संवाद” कार्यक्रम संर्पन्न, प्रत्येक ग्रामीणो को स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करना प्राथमिकता- उपायुक्त
- जिले के विभिन्न गांवो में डायन प्रथा पर नुक्कड़ नाटक कर लोगों को किया जागरूक, यदि कोई बीमारी को डायन प्रथा से जोड़ता है तो यह महज अंधविश्वास है, इससे दूर रहने की अपील,
- जयपुर और बाघमुण्डी के जनता अपना भविष्य के लिए वोट करें- जयराम महतो *जयपुर- बाघमुण्डी की जनता टीएमसी- बीजेपी के जंगल राज और डर राज को एक साथ अलविदा कहने को तैयार- देवेन्द्र नाथ महतो ।*
- सरायकेला-खरसावां की नई एसपी निधि द्विवेदी से AISMJWA प्रतिनिधिमंडल की शिष्टाचार मुलाकात
- आयुष ग्राम रघुनाथपुर में स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 41 ग्रामीणों की निःशुल्क जांच एवं होमियोपैथी औषधि वितरण…*
