खरसावां में विश्व मलेरिया दिवस पर मलेरिया से बचाव
के लिए चला जागरुकता कार्यक्रम, मलेरिया की रोकथाम, नियंत्रण व
उन्मूलन के प्रति जागरूक होना जरूरी-डॉ अंचना कुमारी
kharsawan विश्व मलेरिया दिवस के अवसर पर शुक्रवार को खरसावां सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र के द्वारा जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जागरूकता कार्यक्रम की शुरूआत खरसावां सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र परिसर से से शुरू होकर खरसावां शहरी क्षेत्र का भ्रमण कर घर घर में दस्तक दिया। राजकीय कन्या मध्य विधालय के बालिकाओ के द्वारा साथ ही मलेरिया से बचाव के लिए ग्रामीणों में जागरुकता लाने का प्रयास किया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए खरसावां चिकित्सक डॉ अंचना कुमारी ने कहा कि मलेरिया की रोकथाम, नियंत्रण व उन्मूलन के प्रति लोगों को जागरूक होना जरूरी है। मच्छरों के कारण होने वाली ये एक ऐसी बीमारी है जिसका समय रहते सही उपचार नहीं किया गया, तो ये जानलेवा भी हो सकती है। इस दौरान चिकित्सक ने मलेरिया से बचाव के लिए नियमित मच्छरदानी का उपयोग करने, गंदगी का जमाव नहीं होने देने, डी डी टी छिड़काव आदि सावधानियों के विषय में विस्तार से जानकारी दी। उन्होने कहा कि चिकित्सकों की मानें, तो मलेरिया तेज बुखार वाला वैक्टर जनित रोग है और मादा एनाफिलीज मच्छर द्वारा एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में फैलता है। मलेरिया का संक्रमण सूक्ष्म परजीवी प्लाजमोडियम से होता है। मलेरिया से सुरक्षित रहना है तो सावधानी बरते। उन्होने कहा कि खरसावां में मलेरिया का काफी प्रकोप है। इससे बचाव हेतु सभी आवश्यक सावधानी बरतें। घर के आस पास सफाई रखें, छोटे गड्ढों को मिट्टी से भरें। टूटे बर्तनों, टायरों में जमा बारिश के पानी को फेंके। इस जागरूकता कार्यक्रम में मुख्य रूप से खरसावां चिकित्सक डॉ अंचना कुमारी, रूपमनी सरदार, कनाई बारिक, रमेश गोप, लखन मछवा, चैतया मुर्मू सहित स्कूली बच्चे शामिल थे।
June 14, 2026 2: 02 am
Breaking
- गम्हरिया हाट-बाजार में मल्टीस्टोरीज मार्केट कॉम्प्लेक्स का होगा निर्माण -सांसद जोबा माझी ने सीओ, नगर निगम के साथ बैठक में बाजार समिति को दिया हाट बाजार की जमीन स्थानांतरण का आदेश
- ट्रेन से गांजा तस्करी करने वाला युवक गिरफ्तार, एक किलो से अधिक गांजा बरामद
- खरसावां के पतपत में इंडीजीनस यात्रा के तहत जल, जंगल, जमीन और जीवन पर सामुदायिक मंथन, गांव के विकास और बेहतर भविष्य पर बनाइ रणनीति,
- विश्व रक्तदान दिवस पर डॉ. बिनय कुमार सिंह ने दिया प्रेरणादायी संदेश, 160 बार रक्त एवं प्लेटलेट दान कर पेश की मिसाल
- सरायकेला राजकीय कन्या मध्य विद्यालय में घुसे असामाजिक तत्व, ग्रिल तोड़कर की तोड़फोड़
- गर्मी में ट्रैफिक जवानों को मिलेगी राहत, बैटरी संचालित कूलिंग जैकेट का वितरण
- छऊ कलाकारों का सम्मान सरायकेला की सांस्कृतिक विरासत का सम्मान : मनोज चौधरी राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त कलाकारों का नगर पंचायत कार्यालय में हुआ अभिनंदन
- खनन विभाग द्वारा संचालित वाहन जांच अभियान में अवैध परिवहन पर कार्रवाई, एक वाहन जब्त…*
