खरसावां में विधानसभा स्तरीय भाजपा की समीक्षा बैठक, भाजपा का चलेगा सदस्यता अभियान 8 दिसंबर से
BJP reviewed the defeat in Kharsawan assembly constituency खरसावां में झारखंड विधानसभा चुनाव-2024 में भाजपा की करारी हार के बाद शुक्रवार को खरसावां के भाजपा कार्यालय में एक समीक्षा बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा के जिलाध्यक्ष उदय सिहदेव ने किया। जिसमें खरसावां विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत खूंटपानी, कुचाई, खरसावां, सरायकेला एवं गम्हारिया प्रखंडवार भाजपा को मिलने वोल वोट प्रतिशत पर चर्चा कर चुनाव की हार पर चर्चा किया गया। साथ ही आगामी 8 दिसंबर से भाजपा की सदस्यता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। इस दौरान मुख्य रूप से उपस्थित भाजपा नेता सोनाराम बोदरा ने कहा कि खरसावां विधानसभा चुनाव में भले ही हार हुई हो, लेकिन उसने न तो युद्ध का मैदान छोड़ा है और न ही हार मानी है। उन्होंने कहा कि चुनावों में जीत या हार हो सकती है, लेकिन यह कार्यकर्ताओं की मानसिकता में नहीं दिखनी चाहिए। हम हार गए हैं, लेकिन न तो जंग का मैदान छोड़ा है और नही हार मानी है। वही श्री सिंहदेव ने कहा कि चुनाव के बाद की समीक्षा किसी भी राजनीतिक दल के लिए बहुत महत्वपूर्ण होती है। यह बैठक इसलिए हो रही है ताकि हम अपनी कमियों को दूर कर सकें और आने वाले दिनों में जनता की मजबूत आवाज बन सकें। इस दौरान मुख्य रूप से भाजपा के जिलाध्यक्ष उदय सिहदेव, भाजपा नेता सोनाराम बोदरा, पुर्व जिलाध्यक्ष विजय महतो, खरसावां विस प्रभारी जटाशंकर पांडे, जिप सावित्री बानरा, होपना सोरेन, रानी हेम्ब्रम, प्रशांत कुमार महतो, दुलाल स्वासी, नयन नायक, कृष्णा सोय, साणन महतो, डुमू गोप, केपी सेट सोय, मुरली प्रधान, सुधीर मंडल, लखिराम मुंडा, अमित कैशरी, देवीलाल माटी सोय आदि उपस्थित थे।
April 24, 2026 2: 53 am
Breaking
- सरायकेला में खेल सुविधाओं का विस्तार, नए कोर्ट और “खेल बैंक” का हुआ शुभारंभ
- खरसावां में कुड़मालि साहित्यकार लक्ष्मीकांत मुतरुआर की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई, वे केवल एक साहित्यकार नहीं, बल्कि उनका योगदान समाज के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा-सुनील,
- सरायकेला एसडीओ ने कुचाई कल्याण अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी, मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने का दिया निर्देश,
- कुचाई के बिरहोर गांव जोड़ासारजम में “सुजल स्वच्छ संवाद” कार्यक्रम संर्पन्न, प्रत्येक ग्रामीणो को स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करना प्राथमिकता- उपायुक्त
- जिले के विभिन्न गांवो में डायन प्रथा पर नुक्कड़ नाटक कर लोगों को किया जागरूक, यदि कोई बीमारी को डायन प्रथा से जोड़ता है तो यह महज अंधविश्वास है, इससे दूर रहने की अपील,
- जयपुर और बाघमुण्डी के जनता अपना भविष्य के लिए वोट करें- जयराम महतो *जयपुर- बाघमुण्डी की जनता टीएमसी- बीजेपी के जंगल राज और डर राज को एक साथ अलविदा कहने को तैयार- देवेन्द्र नाथ महतो ।*
- सरायकेला-खरसावां की नई एसपी निधि द्विवेदी से AISMJWA प्रतिनिधिमंडल की शिष्टाचार मुलाकात
- आयुष ग्राम रघुनाथपुर में स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 41 ग्रामीणों की निःशुल्क जांच एवं होमियोपैथी औषधि वितरण…*
