अर्जुन गोप तीसरी बार खरसावां विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रतिनिधि मनोनीत,
Kharsawan सरायकेला खरसावां के प्रसिद्ध शक्ति पीठ आकर्षिणी माता के दरबार में खरसावां विधायक दशरथ गागराई ने माथा टेका एवं माँ आकर्षिणी से आशीर्वाद प्राप्त किया। इस बीच स्थानीय विधायक दशरथ गागराई ने तीसरी बार अर्जुन उर्फ नायडू गोप को खरसावां विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रतिनिधि मनोनीत किया। साथ ही उन्हे विभागीय कार्यों के देखरेख एवं बैठक में भाग लेने के लिए जिम्मेवारी दी है। वहीं विधायक की अनुपस्थिति में वे बैठको में शामिल होंगे। मनोनीत विधायक प्रतिनिधि श्री गोप ने कहा कि मुझे जो जिम्मेदारी मिली है। उसके कार्य-दायित्व का निर्वहन करूगां। साथ ही खरसावां विधानसभा क्षेत्र के लोगो को अधिक-से-अधिक लाभ दिलाने का प्रयास करूंगा। साथ ही खरसावां के लोकप्रिय विधायक दशरथ गागराई के विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करूगा। इस दौरान मुख्य रूप से समाजसेवी बासंती गागराई, केंद्रीय सदस्य सुधीर महतो, जिला संगठन सचिव धनु मुखी, उप प्रमुख बासुदेव महतो, जिला परिषद सदस्य कालीचरण बानरा, जिला उपाध्यक्ष संजय प्रधान, अनुप सिंहदेव, सुकरा महतो, सनगी हेंब्रम, कृष्णा प्रधान, मुन्ना सोय, मांगीलाल महतो, लक्ष्मण महतो, लक्ष्मण मांझी, रघुनाथ गोप, दशरथ महतो, पीतम महतो, अजय माहली, कमलेश महतो, जितमोहन महतो, शैलेंद्र महतो, यशवंत प्रधान एवं महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष रानी हेंब्रम, रजनी बानरा, संजू हाईबुरु, रानी बानरा, सरिता हांसदा, सुमित्रा रविदास, सोनाय बानरा, एवं काफी संख्या में झामुमो के सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित थे।
October 22, 2026 8: 00 am
Breaking
- तिरुलडीह गोलीकांड के शहीदों को विभिन्न दलों के नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, 44 साल बाद भी शहीद परिवार को सम्मान और नौकरी नहीं मिलने का उठा मुद्दा
- राजखरसावां मे सिंदूर खेल बंगाली महिलाओं ने दी मां दुर्गा को अंतिम विदाई, बोलीं-हे मां अगले साल फिर आना…,
- खरसावां के सांडेबुरू में ‘एक शाम सांडेबुरू के नाम’ कार्यक्रम, शिक्षा, विज्ञान, बचत और संस्कृति पर आधारित प्रस्तुतियों ने मोहा मन, प्रतिभागी पुरस्कृत,
- कुचाई में तीन दिवसीय फुटबॉल महाकुंभ संपन्न, बाबा एंड बाबा को पराजित कर अवटी एंड सान्वी बनी चैंपियन, विजेता को दिए दो लाख रुपये,
- खूंटपानी के लोहरदा में ग्रामीण शिक्षा सहायता केंद्र शुरू, गरीब बच्चों को मिलेगी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में मदद,
- तिरुपति बालाजी मंदिर में गूंजी खरसावां छऊ की गूंज, झारखंडी संस्कृति की छटा से मंत्रमुग्ध हुए दर्शक, ‘माया बंधन’ और ‘शिकार नृत्य’ की शानदार प्रस्तुति ने मोहा मन, राष्ट्रीय मंच पर कलाकारों ने बढ़ाया झारखंड का मान, ब्रह्मोत्सव में 169 कला दलों के करीब 3,700 कलाकारों ने लिया हिस्सा
- सिनी ओपी क्षेत्र में धारदार हथियार से वार कर 58 वर्षीय व्यक्ति की हत्या धातकीडीह गांव में वारदात से इलाके में सनसनी, पुलिस कर रही मामले की जांच
- चांडिल में डकैती कांड का खुलासा, दो अपराधी गिरफ्तार; 24 लाख के जेवरात बरामद कुरियर कंपनी में काम करने वाले कर्मचारी ने साथियों के साथ मिलकर दिया था वारदात को अंजाम, एसआईटी ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पकड़ा 32 पीस ब्रिटिश कालीन चांदी के सिक्के, 80 ग्राम सोना और 5142 ग्राम चांदी समेत अन्य सामान बरामद,
