खरसावां-चाईबासा मुख्य मार्ग के सियाजुडी नाला के
समीप अज्ञात बाइक ने मारी बुजूर्ग को टक्कर, जख्मी
kharsawan खरसावां थाना अंतर्गत खरसावां-चाईबासा मुख्य मार्ग के सियाजुडी नाला के समीप एक दुकान से सामान लेकर निकल रहे बुजूर्ग को अज्ञात बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी। अज्ञात बाइक के टक्कर से बुजूर्ग गंभीर रूप से जख्मी हो गया। परिजनो और स्थानीय लोगो के प्रयास से बुजूर्ग को उठाकर दुर्गामणी आरोग्मण नर्सिंग होम पहुचाया गया। जंहा उनका इलाज चल रहा है। मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को सुबह 11 बजे के लगभग खरसावां के पोटोबेडा गांव के निवासी कृष्णा चन्द्र महतो (65) पिता-स्वं कोकिल चन्द्र महतो कुछ काम के लिए परिजनों के साथ खरसावां ब्लोक आया था। दोपहर के लगभग 1‐30 बजे बाइक से पोटोबेडा लौट रहा था। इसी क्रम में खरसावां-चाईबासा मुख्य मार्ग के सियाजुडी नाला से पहले एक दुकान पर सामान लेकर निकल रहा था। इसी दौरान आमदा से खरसावां की ओर आ रहे एक अज्ञात बाइक ने जोरदार टक्कर मार कर भाग गए। जिससे बुजूर्ग गंभीर रूप से जख्मी हो गया। परिजनो और स्थानीय लोगो के प्रयास से बुजूर्ग को उठाकर नर्सिंग होम पहुचाया गया। जंहा उनका इलाज चल रहा है। बुजूर्ग के माथे पर चार टाके लगे है। बाया हाथ और बाह में भी गंभीर चौट लगी है।
October 22, 2026 8: 36 am
Breaking
- तिरुलडीह गोलीकांड के शहीदों को विभिन्न दलों के नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, 44 साल बाद भी शहीद परिवार को सम्मान और नौकरी नहीं मिलने का उठा मुद्दा
- राजखरसावां मे सिंदूर खेल बंगाली महिलाओं ने दी मां दुर्गा को अंतिम विदाई, बोलीं-हे मां अगले साल फिर आना…,
- खरसावां के सांडेबुरू में ‘एक शाम सांडेबुरू के नाम’ कार्यक्रम, शिक्षा, विज्ञान, बचत और संस्कृति पर आधारित प्रस्तुतियों ने मोहा मन, प्रतिभागी पुरस्कृत,
- कुचाई में तीन दिवसीय फुटबॉल महाकुंभ संपन्न, बाबा एंड बाबा को पराजित कर अवटी एंड सान्वी बनी चैंपियन, विजेता को दिए दो लाख रुपये,
- खूंटपानी के लोहरदा में ग्रामीण शिक्षा सहायता केंद्र शुरू, गरीब बच्चों को मिलेगी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में मदद,
- तिरुपति बालाजी मंदिर में गूंजी खरसावां छऊ की गूंज, झारखंडी संस्कृति की छटा से मंत्रमुग्ध हुए दर्शक, ‘माया बंधन’ और ‘शिकार नृत्य’ की शानदार प्रस्तुति ने मोहा मन, राष्ट्रीय मंच पर कलाकारों ने बढ़ाया झारखंड का मान, ब्रह्मोत्सव में 169 कला दलों के करीब 3,700 कलाकारों ने लिया हिस्सा
- सिनी ओपी क्षेत्र में धारदार हथियार से वार कर 58 वर्षीय व्यक्ति की हत्या धातकीडीह गांव में वारदात से इलाके में सनसनी, पुलिस कर रही मामले की जांच
- चांडिल में डकैती कांड का खुलासा, दो अपराधी गिरफ्तार; 24 लाख के जेवरात बरामद कुरियर कंपनी में काम करने वाले कर्मचारी ने साथियों के साथ मिलकर दिया था वारदात को अंजाम, एसआईटी ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पकड़ा 32 पीस ब्रिटिश कालीन चांदी के सिक्के, 80 ग्राम सोना और 5142 ग्राम चांदी समेत अन्य सामान बरामद,
