खरसावां में आजसू ने उपवास रखकर शहीदों को दी श्रद्वाजंलि
शहीदों के बलिदान पर अलग झारखंड राज्य बना है-शिवकुमार
Kharsawan
आजसू के द्वारा खरसावां के बीर शहिदों को पारम्परिक रीति रिवाज के तहत श्रद्वाजंलि दी। इस दौरान आजसू नेता व कार्यकर्ताओ ने उपवास रखकर शहीदों के आत्मा शांति के लिए प्रार्थना किया। मौके पर आजसू के सरायकेला खरसावां जिला उपाध्यक्ष शिवकुमार साह ने कहा कि शहीदों के बलिदान पर अलग झारखंड राज्य बना है। शहीदों के प्रति आस्था है। उनके दिखाये रास्ते पर झारखंड को आगे ले जाना चाहते है। उन्होने कहा कि झारखंड महागठबंधन की सरकार बनी है। उनके घोषणा पत्र में शहीदों के सम्मान देने की बात है। अब सरकार घडियाली आंसू बहाना छोडकर खरसावां सहित अन्य क्षेत्र के बीर शहीदों का सपना पूरा करने का काम करे। उन्होने कहा कि शहीदों को नमन करने से विकास के लिए प्रेरणा मिलती है। उनके बलिदान के कारण ही हम आज गरिमामय जीवन व्यतीत कर रहें है। उन्होने नये साल में सबके लिए खुशहाली की कामना की। शहिदों को उपवास रखकर श्रद्वाजंलि देने वालों में मुख्य रूप से आजसू एसटी मोर्चा जिला कार्यकारी अध्यक्ष रूप सिंह मुंडा, आजसू जिला कार्यकारी अध्यक्ष राम रतन महतो, जिला उपाध्यक्ष शिवकुमार साह, ओबीसी जिला उपाध्यक्ष बसंत कुमार महतो, प्रखंड सचिव कार्तिक गोप, प्रखंड कार्यकारी अध्यक्ष आलोक दे, पंचायत अध्यक्ष शंभू महंती, प्रेम महतो, शंभू मंडल, आजसू सक्रिय सदस्य गणेश केसरी, इंद्र दास, भोला कुमार प्रधान, सुभाष चंद्र नायक आदि शामिल थे।
September 6, 2026 4: 56 pm
Breaking
- मनोहरपुर में 5 सितंबर को टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ,-सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी दिखाएंगे हरी झंडी
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में आरएचडब्ल्यूई के दस दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ, ग्रामीण अनुभव से उद्योग तक विद्यार्थियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण,
- खरसावां पहुंची भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा, युवाओं को नौकरी उनकी योग्यता के आधार पर मिलनी चाहिए, पैसे के बल पर नहीं-देवेंद्र महतो
- खरसावां-कुचाई में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव आस्था व उल्लास के साथ मना, श्रद्वालुओं ने व्रत रखकर मंदिरों की पूजा-अर्चना, सुख-शांति व समृद्वि की कामना
- कुचाई के गोपीडीह में महिलाओं और युवाओं ने सीखा पेब्रिन रोग की जांच का हुनर, मेरा रेशम मेरा अभिमान 2.0 के तहत प्रशिक्षण, 35 किसानों ने माइक्रोस्कोप से किया रोग के बीजाणुओं की पहचान,
- बांकसाई गढ़ में वार्षिक जांताल पूजा 15 को
- भगवान श्रीकृष्ण गौड़ समाज के कुलदेवता है-शम्भुनाथ
- जिले की पुलिसिंग को मिली रफ्तार, बेड़े में शामिल हुईं 19 नई बोलेरो अब 38 बोलेरो और 26 बाइक से होगी पेट्रोलिंग, एसपी ने खुद स्टेयरिंग संभालकर किया गश्त का निरीक्षण
