आजसू का प्रतिनिधिमंडल ने जिला उपायुक्त से की
मुलाकात, विकास कार्यों में सहयोग का दिया आश्वासन
kharsawan आजसू पार्टी के सरायकेला-खरसावां जिला के एक प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को जिले के उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह से समाहरणालय में मुलाकात की और पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया। इस दौरान पार्टी प्रतिनिधिमंडल में जिला कार्यकारी अध्यक्ष राम रतन महतो, एस टी मोर्चा जिला अध्यक्ष दिनेश हांसदा, जिला उपाध्यक्ष दिनेश कुमार महतो, दुर्गा चरण महतो, गमरिया प्रखण्ड अध्यक्ष राजेश कुमार महतो, प्रखण्ड उपाध्यक्ष सुसेन कुमार महतो और खरसावां प्रखण्ड सदस्य लालू प्रसाद नायक सहित अन्य पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे। पार्टी प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त से आग्रह किया कि जिला में विकास कार्यों को गति देने के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित करें। मौके पर राम रतन महतो ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता प्रशासन के सहयोग में खड़े रहेंगे और जनकल्याणकारी योजनाओं के संचालन में जहां भी आवश्यकता होगी, पार्टी कार्यकर्ता प्रशासन का साथ देंगे। उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह ने नव पदस्थापित होने के बाद से ही क्षेत्र का दौरा कर आम जनता से रूबरू होकर उनकी समस्याओं से अवगत होने की कार्यपद्धति अपनाई हैं। जिससे जिले में प्रशासनिक व्यवस्था में परिवर्तन की एक नई आस जगी है।
September 6, 2026 4: 55 pm
Breaking
- मनोहरपुर में 5 सितंबर को टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ,-सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी दिखाएंगे हरी झंडी
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में आरएचडब्ल्यूई के दस दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ, ग्रामीण अनुभव से उद्योग तक विद्यार्थियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण,
- खरसावां पहुंची भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा, युवाओं को नौकरी उनकी योग्यता के आधार पर मिलनी चाहिए, पैसे के बल पर नहीं-देवेंद्र महतो
- खरसावां-कुचाई में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव आस्था व उल्लास के साथ मना, श्रद्वालुओं ने व्रत रखकर मंदिरों की पूजा-अर्चना, सुख-शांति व समृद्वि की कामना
- कुचाई के गोपीडीह में महिलाओं और युवाओं ने सीखा पेब्रिन रोग की जांच का हुनर, मेरा रेशम मेरा अभिमान 2.0 के तहत प्रशिक्षण, 35 किसानों ने माइक्रोस्कोप से किया रोग के बीजाणुओं की पहचान,
- बांकसाई गढ़ में वार्षिक जांताल पूजा 15 को
- भगवान श्रीकृष्ण गौड़ समाज के कुलदेवता है-शम्भुनाथ
- जिले की पुलिसिंग को मिली रफ्तार, बेड़े में शामिल हुईं 19 नई बोलेरो अब 38 बोलेरो और 26 बाइक से होगी पेट्रोलिंग, एसपी ने खुद स्टेयरिंग संभालकर किया गश्त का निरीक्षण
