खरसावां-सरायकेला मार्ग के गोविंदपुर में खुला पेट्रोल पंप,
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री ने किया पेट्रोल पंप का उद्घाटन,
kharsawan
खरसावां-सरायकेला मार्ग के गोविंदपुर चौक पर आरती फिलिंग स्टेशन इंडियन पेट्रोल पंप खुला। जिसका विधिवत उद्घाटन झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने फिता काटकर किया। मौके पर श्री मुंडा ने कहा कि सरायकेला खरसावां अब नए व्यवसायिक क्षेत्र के रूप में उभर रहा है। नए स्थापित पेट्रोल पंप का लाभ स्थानीय लोगों को मिलेगा। इस पेट्रोल पंप के चालू होने से आस-पास के किसान साथ राहगीरों को डीजल, पेट्रोल लेने में सहूलियत होगी। उन्होंने बताया कि पहले क्षेत्रवासियों को ईंधन के लिए खरसावां या सरायकेला जैसे पांच सात किलोमीटर दूर स्थित स्थानों पर जाना पड़ता था। अब यह सुविधा उनके घर के नजदीक ही उपलब्ध होगी। उन्होंने इसके लिए पेट्रोल पंप के प्रोपराइटर को शुभकामनाएं दी। प्रोपराइटर ने कहा कि पेट्रोल पंप में उच्च गुणवत्ता के पेट्रोल, डीजल एवं अन्य पेट्रोलियम उत्पाद उपलब्ध होंगे। किसी भी ग्राहक के साथ गुणवत्ता को लेकर कोई समझौता नहीं किया जाएगा। इस दौरान झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा, पूर्व विधायक मंगल सिंह सोय, उमेश सिंहदेव, विजय महतो, रामनाथ महतो, सुधीर मंडल आदि लोग मौजूद थे।
April 24, 2026 1: 27 pm
Breaking
- सरायकेला में खेल सुविधाओं का विस्तार, नए कोर्ट और “खेल बैंक” का हुआ शुभारंभ
- खरसावां में कुड़मालि साहित्यकार लक्ष्मीकांत मुतरुआर की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई, वे केवल एक साहित्यकार नहीं, बल्कि उनका योगदान समाज के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा-सुनील,
- सरायकेला एसडीओ ने कुचाई कल्याण अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी, मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने का दिया निर्देश,
- कुचाई के बिरहोर गांव जोड़ासारजम में “सुजल स्वच्छ संवाद” कार्यक्रम संर्पन्न, प्रत्येक ग्रामीणो को स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करना प्राथमिकता- उपायुक्त
- जिले के विभिन्न गांवो में डायन प्रथा पर नुक्कड़ नाटक कर लोगों को किया जागरूक, यदि कोई बीमारी को डायन प्रथा से जोड़ता है तो यह महज अंधविश्वास है, इससे दूर रहने की अपील,
- जयपुर और बाघमुण्डी के जनता अपना भविष्य के लिए वोट करें- जयराम महतो *जयपुर- बाघमुण्डी की जनता टीएमसी- बीजेपी के जंगल राज और डर राज को एक साथ अलविदा कहने को तैयार- देवेन्द्र नाथ महतो ।*
- सरायकेला-खरसावां की नई एसपी निधि द्विवेदी से AISMJWA प्रतिनिधिमंडल की शिष्टाचार मुलाकात
- आयुष ग्राम रघुनाथपुर में स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 41 ग्रामीणों की निःशुल्क जांच एवं होमियोपैथी औषधि वितरण…*
