कुचाई के पुनीसीर व गोमयाडीह कैप के लगा स्वास्थ जांच शिविर,
48 जवानों के मलेरिया जांच में सभी जवान पाए गए नेगेटिव,
kharsawan कुचाई के सुदूरवर्ती नक्सल पहाड़ी क्षेत्र में स्थित पुनीसीर और गोमयाडीह सीआरपीएफ कैंप में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुचाई के द्वारा स्वास्थ जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस जांच शिविर में 48 सीआरपीएफ जवानों की मलेरिया जांच की गई। जिसमें सभी जवान मलेरिया नेगेटिव पाए गए। स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा कुचाई के सुदूरवर्ती नक्सल पहाड़ी क्षेत्र में स्थित पुनीसीर में 21 सीआरपीएफ जवान एवं गोमयाडीह सीआरपीएफ कैंप में 27 सीआरपीएफ जवानों का मलेरिया जांच किया गया। जिसमें सभी जवानों का रिपोर्ट नेगेटिव पाया गया। उक्त जानकारी देते हुए कुचाई चिकित्सा प्रभारी डॉ सुजीत कुमार मुर्मू ने कहा कि मलेरिया के सबसे खतरनाक रूप को फाल्सीपेरम मलेरिया कहा जाता है। फाल्सीपेरम मलेरिया विशेष रूप से खतरनाक है। क्योंकि संक्रमित लाल रक्त कोशिकाएं छोटी रक्त वाहिकाओं को बंद कर सकती हैं और अंग क्षति का कारण बन सकती हैं। वे आपके दिमाग, किडनी, फेफड़ों और अन्य अंगों को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इस दौरान मुख्य रूप से विद्याधर मुंडा आदि शामिल थे।
September 7, 2026 11: 12 am
Breaking
- 6 सितंबर को कुड़मि समाज ने मनाया काला दिवस, एसटी सूची में पुनः शामिल करने की उठी मांग, कुड़मि समाज के लिए 6 सितंबर एक गहरे दर्द और ऐतिहासिक अन्याय की स्मृति है-पंकज महतो
- खरसावां मे गुरु-शिष्य परंपरा को समर्पित विशेष समारोह का आयोजन, छऊ गुरुओं का सम्मान, गुरु ही कलाकार की प्रतिभा को देता है सही दिशा-सुखराम उरांव
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मना शिक्षक दिवस, “आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस हमें सूचना देता है, शिक्षक हमें सोचना सिखाते हैं-अदिति कुमारी
- शिक्षक दिवस पर गुरुजनों को नमन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजा खरसावां ब्लू बेल्स इंग्लिश स्कूल,
- मनोहरपुर में 5 सितंबर को टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ,-सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी दिखाएंगे हरी झंडी
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में आरएचडब्ल्यूई के दस दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ, ग्रामीण अनुभव से उद्योग तक विद्यार्थियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण,
- खरसावां पहुंची भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा, युवाओं को नौकरी उनकी योग्यता के आधार पर मिलनी चाहिए, पैसे के बल पर नहीं-देवेंद्र महतो
- खरसावां-कुचाई में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव आस्था व उल्लास के साथ मना, श्रद्वालुओं ने व्रत रखकर मंदिरों की पूजा-अर्चना, सुख-शांति व समृद्वि की कामना
