खरसावां के श्री श्री 108 मां बासंती पूजा समिति के सदस्य जगन्नाथ पाणी के निधन पर हुई शोक सभा, दो मिनट मौन रखकर उनके आत्मा शांति की प्रार्थना,
Kharsawan खरसावां के श्री श्री 108 मां बासंती पूजा समिति के सदस्य जगन्नाथ पाणी के निधन पर शोक सभा का आयोजन किया गया। पूजा समिति के लोगों ने शोक सभा में दो मिनट मौन रखकर उनके आत्मा शांति की प्रार्थना की गई। मां बासंती पूजा समिति के अध्यक्ष हरिश्चंद्र आचार्य की अध्यक्षता आयोजित शोक सभा में बताया गया कि पिछले दिन पूजा समिति के सदस्य सह खरसावां के तलसाई निवासी जगन्नाथ पाणी का निधन हो गया था। पूजा समिति के पदाधिकारी एवं सदस्यों ने मंदिर परिसर पर स्वर्गीय जगन्नाथ पाणी के याद में एक शोक सभा किया गया। शोक सभा को संबोधित करते हुए मां बासंती पूजा समिति के अध्यक्ष हरिश्चंद्र आचार्य ने कहा कि स्वर्गीय जगन्नाथ पाणी हम सबके बीच आज नहीं है। उनकी कमी हमेशा रहेगा। उन्होंने प्रत्येक वर्ष पूजा में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते थे। पूजा समिति के सचिव कामाख्या प्रसाद षाड़ंगी ने कहा कि स्वर्गीय जगन्नाथ पाणी ने उड़ीसा के राउरकेला में नौकरी से अवसर प्राप्त कर जब अपने जन्म भूमि खरसावां लौटे तो मां बासंती पूजा समिति सदस्य के रूप में मां की सेवा निष्ठा पूर्वक करते आ रहे थे। लेकिन आज बड़ी दुख की बात है उन्होंने हमारे बीच नहीं रहे। मां बासंती से प्रार्थना है कि उनकी चरण में स्थान दें। शोक सभा में मुख्य रूप से हरिश्चंद्र आचार्य, कामाख्या प्रसाद षाड़ंगी, सुकदेव पति, पंकज मिश्रा, हरि कुमार दाश, सुबोध चरण पाणी, अभय शंकर नंद, अशोक षाड़ंगी, प्रीति रंजन नंद, राजेश मिश्रा, सुजीत हाजरा, सुशील षाड़ंगी, सरोज मिश्रा, प्रवीण कुमार षाड़ंगी, रणजीत मिश्रा, बिपलब पाणी, रुपेश नंद, अशीद मिश्रा, रामनारायण उर्फ हावु षाड़ंगी आदि उपस्थित थे।
August 3, 2026 3: 35 pm
Breaking
- स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 के सफल एवं गरिमामय आयोजन को लेकर उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने की तैयारियों की व्यापक समीक्षा…* *15 अगस्त को जिले में रहेगा ड्राई डे, राष्ट्रीय ध्वज संहिता के अनुपालन एवं मानक आकार के राष्ट्रीय ध्वज की बिक्री सुनिश्चित कराने के दिए गए निर्देश…*
- विश्व आदिवासी दिवस-2026 के सफल आयोजन को लेकर उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने की तैयारियों की समीक्षा…* *जिला एवं प्रखंड स्तर पर विविध कार्यक्रमों के आयोजन, सोशल मीडिया अभियान एवं व्यापक जनसहभागिता सुनिश्चित करने के दिए निर्देश…*
- कुचाई के सामुडीह में फुटबॉल प्रतियोगिता संर्पन्न, हेम्ब्रम ब्रदर्श को पराजित कर सालुका एफसी जोजोडीह बना चौंपियन, सरकार खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए प्रयासरत है-गागराई
- खरसावां में ग्राम पंचायत सहजकर्ता दल का प्रशिक्षण शुरू, जीपीडीपी को पारदर्शी और सहभागी बनाकर स्थानीय जरूरतों के आधार पर सही विकास योजनाए तैयार करना उदेश्य-बीडीओ
- खूंटपानी में कोल्हान रक्षा संघ की महत्वपूर्ण बैठक, कोल्हान की पहचान उसकी ऐतिहासिक व्यवस्था, पांचवीं अनुसूची, विल्किन्सन रूल और ग्राम सभा की सशक्त परंपरा से है-चंपिया
- खरसावां के पदमपुर मे घर की मरम्मत को लेकर विवाद में बुजुर्ग पर जानलेवा हमला, एमजीएम रेफर
- गोइलकेरा के महादेवशाल धाम में श्रावणी मेले का हुआ भव्य उद्घाटन -सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी ने किया उद्घाटन, भोले के दरबार में टेका मत्था, क्षेत्र में सुख समृद्धि की कामना की
- जंगल, जल और जमीन हमारी सबसे बड़ी धरोहर: जोबा माझी- 77वें वन महोत्सव में सांसद जोबा माझी व विधायक जगत माझी ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
