गम्हरिया के हरदोला और चापड़ा गांव के बीच खरकई
नदी पर 12.91 करोड़ की लागत से बनेगा पुल, पुल निर्माण
से दर्जनों गांवो के लोगों को आवागमन सुलभ होगा
A bridge will be built on the Kharkai river between Hardola and Chapra villages of Gamharia, खरसावां विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत गम्हरिया प्रखंड के बांधडीह पंचायत के हरदोला और चापड़ा गांव के बीच खरकई नदी पर 12,91,78,500 रूपये की लागत पुल बनेगा। पुल निर्माण की स्वीकृति मिल गयी है। वही पुल निर्माण कार्य के लिए निविदा की प्रक्रिया के तहत अल्पकालीन ई-निविदा ग्रामीण विकास विभाग के विशेष प्रमंडल सरायकेला के द्वारा निकाला जा चुका है। निविदा प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद खरकई नदी पर पुल का निर्माण शुरू हो जायेगा। अगले दो वर्षों में पुल का निर्माण कार्य पूर्ण करने की योजना है। विधायक दशरथ गागराई ने बताया कि लंबे समय से क्षेत्र के लोग हरदोला व चापड़ा गांव के बीच खरकई नदी पर पुल बनाने की मांग कर रहे थे. विस चुनाव से पूर्व ही पुल निर्माण की पहल की गयी थी। आचार संहिता लगने के कारण निविदा की प्रक्रिया शुरू नहीं हो पाया था। पुल निर्माण को को लेकर ले निविदा प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है। इस पुल के निर्माण से दर्जनों से अधिक गांव के लोगों को आवागमन में सुविधा होगी। इस पुल निर्माण से गम्हरिया प्रखंड के हरदोला, रामचंद्रपुर, सिंगपुर, दलाईकोचा, ठसकपुर, नुआडीह, मधुपुर, भालुबासा समेत राजनगर प्रखंड के चापड़ा, डुमरडीहा, विक्रमपुर, छेलकानी, साजाड़, बुरुडीह, धोलाडीह आदि गांवों के लोगों को आवागमन सुविधा होगी। पहले इस क्षेत्र के लोग बारिश के दिनों में खरकई नदी पर नाव ही सहारा था। पिछले एक दशक से खरकई नदी में नाव परिचालन बंद होने के बाद अब उक्त गांवों के लोग बारिश के मौसम में 10 किमी दूरी तय कर टेंटोपोसी होते हुए आवागमन करते हैं।
September 6, 2026 4: 43 pm
Breaking
- मनोहरपुर में 5 सितंबर को टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ,-सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी दिखाएंगे हरी झंडी
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में आरएचडब्ल्यूई के दस दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ, ग्रामीण अनुभव से उद्योग तक विद्यार्थियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण,
- खरसावां पहुंची भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा, युवाओं को नौकरी उनकी योग्यता के आधार पर मिलनी चाहिए, पैसे के बल पर नहीं-देवेंद्र महतो
- खरसावां-कुचाई में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव आस्था व उल्लास के साथ मना, श्रद्वालुओं ने व्रत रखकर मंदिरों की पूजा-अर्चना, सुख-शांति व समृद्वि की कामना
- कुचाई के गोपीडीह में महिलाओं और युवाओं ने सीखा पेब्रिन रोग की जांच का हुनर, मेरा रेशम मेरा अभिमान 2.0 के तहत प्रशिक्षण, 35 किसानों ने माइक्रोस्कोप से किया रोग के बीजाणुओं की पहचान,
- बांकसाई गढ़ में वार्षिक जांताल पूजा 15 को
- भगवान श्रीकृष्ण गौड़ समाज के कुलदेवता है-शम्भुनाथ
- जिले की पुलिसिंग को मिली रफ्तार, बेड़े में शामिल हुईं 19 नई बोलेरो अब 38 बोलेरो और 26 बाइक से होगी पेट्रोलिंग, एसपी ने खुद स्टेयरिंग संभालकर किया गश्त का निरीक्षण
