ईचागढ के चोगा मे 15 दिवसीय छऊ नृत्य पोशाक निर्माण कार्यशाला का शुभारंभ, छऊ नृत्य से हमे राष्ट्रीय तथा अंतराष्ट्रीय पहचान मिला है-बीडीओ
Ichagarh ईचागढ़ प्रखण्ड क्षेत्र के चोगा स्थित नटराज कला केंद्र चोगा में सांस्कृतिक कार्य निदेशालय, पर्यटन,कला संस्कृति,खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग झारखंड सरकार के वित्तीय सांस्कृतिक सहायता अनुदान योजना के तहत नटराज कला केंद्र चोगा के द्वारा 15 दिवसीय छऊ नृत्य पोशाक निर्माण कार्यशाला का शुभारंभ किया गया। जिसका विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि बीडीओ एकता वर्मा,उप प्रमुख दीपक कुमार साव, समाजसेवी उमाकांत महतो,वरिष्ठ पत्रकार अरुण कुमार मांझी, ठाकुर दास महतो ,कमला कांत महतो , नटराज कला केंद्र के सचिव प्रभात कुमार महतो के द्वारा संयुक्त रूप से द्वीप प्रज्वलित कर किया गया। मुख्य अतिथि बीडीओ एकता वर्मा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही कि छऊ नृत्य से हमे राष्ट्रीय तथा अंतराष्ट्रीय पहचान मिला है। इसकी विकास के लिए हमें क्या क्या करना चाहिए इस पर विचार करना होगा। नटराज कला केंद्र चोगा के द्वारा उपस्थित सभी अतिथियों को प्रतीक चिन्ह और अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जिला मत्स्य प्रसार पदाधिकारी राजकुमार भी उपस्थित होकर अपना विचार व्यक्त किए। कार्यशाला में प्रशिक्षक के रूप में जगदीश चंद्र महतो,दशरथ पुराण एवं जलधार कुमार ने कुल 15 प्रशिक्षणार्थियों को छऊ नृत्य पोशाक के जैसे हाथ का फूल, कमरबंद, धोती बनाना ,छाती तथा पीठ में पहनने का पोशाक आदि बनाने का प्रशिक्षण देंगे।
July 23, 2026 3: 16 pm
Breaking
- खरसावां के बडाकुडमा में 108 कलश यात्रा के साथ माँ तारिणी की पारंपरिक श्रद्धा और विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना संपन्न, भक्तिमय माहौल में उमडे श्रद्धालु,
- जिला फुटबॉल लीग: हाथीटांड़ ने राजनगर को 5-0 से रौंदा, हरिहरपुर ने अयांश पावर को हराया
- मानदेय वृद्धि सहित छह सूत्री मांगों को लेकर संघ में विधायक दशरथ गागराई को सौंपा ज्ञापन।
- कुचाई सीएचसी में मलेरिया नियंत्रण को लेकर चला विशेष फॉगिंग अभियान, मच्छरजनित रोगों की रोकथाम के लिए नियमित फॉगिंग जरूरी-डॉ. सुजीत मुर्मू
- कुचाई में आदिवासी संगठनों की संयुक्त बैठक, अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस एक मंच पर मनाने का निर्णय, यह दिवस अधिकारों और संवैधानिक प्रावधानों पर गंभीर मंथन होना चाहिए-सोहन
- जिला फुटबॉल लीग: सेरेंगदा और खामरडीह की शानदार जीत, रोहित कुदादा ने जमाई हैट्रिक
- एसआईआर -2026: सरायकेला खरसावां में राजनीतिक दलों के साथ बैठक, 22 जुलाई को होगी बीएलओ-बीएलए-2 की तृतीय बैठक
- सरायकेला का ऐतिहासिक श्री जगन्नाथ रथ मेला बना आस्था, संस्कृति और सनातन परंपरा का महोत्सव
