खरसावां के बडाबाम्बों में स्वं गागराई की मनाई गई 14 वां शहादत दिवस, नेताओ-समाजसेवियों ने दी श्रद्वांजलि
सोमाय की हत्या कोल्हान के लिए नुकसान देय-कालीचरण
kharsawan खरसावां के बडाबाम्बों मुख्य चौक में शहीद स्मारक समिति के द्वारा सोमवार को पश्चिमी सिंहभुम के पूर्व कांग्रेस पाटी के नेता सह समाज सेवी स्वं सोमाय गागराई का 14 वां शहादत दिवस मनाया गया। शहादत दिवस पर पहुचें खूंटी लोकसभा क्षेत्र के सांसद कालीचरण मुंडा सहित विभिन्न्ा राजनैतिक दल के नेता, समाज सेवियों व परिजनों ने स्वं गागराई के प्रतिमा पर श्रद्वांजलि देकर श्रद्वा सुमन अपित किया। साथ ही उनके आत्मा शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर भगवान से प्रार्थना की। मौके पर कांग्रेस सांसद श्री मुंडा ने कहा कि कोल्हान की जनता एंव समाज के लिए सोमाय की हत्या नुकसान देय है। उनकी हत्या से समाज को सबक लेने की जरूरत है। स्वं गागराई के अधुरे कार्य को पुरा कर में उन्हें सच्ची श्रद्वाजंलि देने का प्रयास करेगे। उन्होने कहा कि सोमाय के नही रहने की कमी खल रही है। वे एक सच्चे, ईमानदार व्यकित थे। उनके बताये गये मार्ग पर चलकर आगे बढना है। स्वं सोमाय गागराई को श्रद्वाजंलि देने वालो में कांग्रेस सांसद कालीचरण मुंडा, सासंद प्रतिनिधि मान सिंह मुंडा, छोटराय किस्कू, राज बागची, कोन्दो कुंभकार, प्रेमेंद्र मिश्रा, बलभद्र महतो, शंकर लोवादा, राहुल मोदी, होपना हेंब्रम, सकरी दोंगो, अशोक मुंडरी, म़ंगल हांसदा, जगबंधु महतो, निरंजन दास, हरिचरण कुमार, अजीत कांडेयांग, सौरभ तांती, रामचन्द्र लोहार, राजाराम पाडे़या, ईश्वर बानरा, अर्जुन हेंब्रम के साथ खरसावां प्रखंड के सभी कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल थे।
July 23, 2026 3: 33 pm
Breaking
- खरसावां के बडाकुडमा में 108 कलश यात्रा के साथ माँ तारिणी की पारंपरिक श्रद्धा और विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना संपन्न, भक्तिमय माहौल में उमडे श्रद्धालु,
- जिला फुटबॉल लीग: हाथीटांड़ ने राजनगर को 5-0 से रौंदा, हरिहरपुर ने अयांश पावर को हराया
- मानदेय वृद्धि सहित छह सूत्री मांगों को लेकर संघ में विधायक दशरथ गागराई को सौंपा ज्ञापन।
- कुचाई सीएचसी में मलेरिया नियंत्रण को लेकर चला विशेष फॉगिंग अभियान, मच्छरजनित रोगों की रोकथाम के लिए नियमित फॉगिंग जरूरी-डॉ. सुजीत मुर्मू
- कुचाई में आदिवासी संगठनों की संयुक्त बैठक, अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस एक मंच पर मनाने का निर्णय, यह दिवस अधिकारों और संवैधानिक प्रावधानों पर गंभीर मंथन होना चाहिए-सोहन
- जिला फुटबॉल लीग: सेरेंगदा और खामरडीह की शानदार जीत, रोहित कुदादा ने जमाई हैट्रिक
- एसआईआर -2026: सरायकेला खरसावां में राजनीतिक दलों के साथ बैठक, 22 जुलाई को होगी बीएलओ-बीएलए-2 की तृतीय बैठक
- सरायकेला का ऐतिहासिक श्री जगन्नाथ रथ मेला बना आस्था, संस्कृति और सनातन परंपरा का महोत्सव
