खरसावां के आकर्षणी गेस्ट हाउस में 12 वॉ महा
रक्तदान शिविर कल, 400 यूनिट रक्त संग्रह का है लक्ष्य,
kharsawan खरसावां के मां आकर्षणी विकास समिति ट्रस्ट की ओर से खरसावां के आकर्षणी पीठ के पास स्थित गेस्ट हाउस में आगामी 22 जनवरी को 12 वॉ महा रक्तदान शिविर का आयोजन किया जायेगा। ट्रस्ट के उपाध्यक्ष सुधीर मंडल, सचिव प्रभाकर मंडल व कोषाध्यक्ष कंचन चौहान ने बताया कि शिविर की तैयारी पूरी कर ली गयी है। राज्य के मंत्री दीपक बिरुवा, पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा, स्थानीय विधायक दशरथ गागराई, सुखराम उरांव, आयुक्त हरि कुमार केशरी, डीसी रवि शंकर शुक्ला, एसपी मुकेश लुणायत आदि को आमंत्रित किया गया है। मां आकर्षणी विकास समिति ट्रस्ट की ओर से आयोजित इस शिविर में 400 यूनिट रक्त संग्रह करने का लक्ष्य रखा गया है। इसको लेकर व्यापक स्तर पर प्रचार प्रसार किया जा रहा है। मां आकर्षणी विकास समिति ट्रस्ट की ओर से विलगत 13 वर्षों से रक्त दान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। साथ ही आवश्यकता पड़ने पर जरुरतमंदों को रक्त भी उपलब्ध कराया जाता है। ट्रस्ट की ओर से क्षेत्र के लोगों से इस स्वेच्छिक रक्तदान शिविर में रक्त दान कर किसी को जीवन दान देने के सहभागी बनने की अपील की गयी है।
September 7, 2026 11: 12 am
Breaking
- 6 सितंबर को कुड़मि समाज ने मनाया काला दिवस, एसटी सूची में पुनः शामिल करने की उठी मांग, कुड़मि समाज के लिए 6 सितंबर एक गहरे दर्द और ऐतिहासिक अन्याय की स्मृति है-पंकज महतो
- खरसावां मे गुरु-शिष्य परंपरा को समर्पित विशेष समारोह का आयोजन, छऊ गुरुओं का सम्मान, गुरु ही कलाकार की प्रतिभा को देता है सही दिशा-सुखराम उरांव
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मना शिक्षक दिवस, “आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस हमें सूचना देता है, शिक्षक हमें सोचना सिखाते हैं-अदिति कुमारी
- शिक्षक दिवस पर गुरुजनों को नमन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजा खरसावां ब्लू बेल्स इंग्लिश स्कूल,
- मनोहरपुर में 5 सितंबर को टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ,-सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी दिखाएंगे हरी झंडी
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में आरएचडब्ल्यूई के दस दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ, ग्रामीण अनुभव से उद्योग तक विद्यार्थियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण,
- खरसावां पहुंची भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा, युवाओं को नौकरी उनकी योग्यता के आधार पर मिलनी चाहिए, पैसे के बल पर नहीं-देवेंद्र महतो
- खरसावां-कुचाई में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव आस्था व उल्लास के साथ मना, श्रद्वालुओं ने व्रत रखकर मंदिरों की पूजा-अर्चना, सुख-शांति व समृद्वि की कामना
