राजनगर मे डकैती के नियत से पहुंचे तीन युवकों को ग्रामीणों ने अवैध देशी पिस्टल के साथ धर दबोज कर किया पुलिस के हवाले,
Rajnagar राजनगर मे बीती रात डकैती के नियत से पहुंचे तीन युवकों को ग्रामीणों ने एक अवैध देशी पिस्टल के साथ धर दबोज कर पुलिस के हवाले कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार सरायकेला जिला के राजनगर प्रखंड स्थित ईचा गांव के ग्रामीणों ने शनिवार देर रात गांव में चोरी और डकैती की मंशा से पहुंचे तीनों युवकों को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया है। घटना देर रात 1:00 बजे की आसपास की बताई जा रही है। ग्रामीणों के अनुसार तीन संदिग्ध युवक मोटरसाइकिल पर सवार होकर गांव के इर्द गिद घूम रहे थे। उनकी संदिग्ध गतिविधियों को देखते हुए ग्रामीणों ने घेर कर पकड़ा। जब उनसे पूछताछ की गई तो युवक जवाब देने में असमर्थ दिखाई दिए, युवकों की तलाशी ली गई तो एक युवक के पास अवैध पिस्तौल बरामद किया गया। तत्पश्चात ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर युवक को गिरफ्तार कर जांच में जुट गई हैं। फिलहाल यह घटना एक बार फिर से साबित कर दी है कि सतर्क रहने से आपराधिक षडयंत्र रचने वाले की मंशा को नाकाम किया जा सकती है। इस तरह की सराहनीय कार्य करने से अपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने के साथ जिला प्रशासन को अपराधकर्मियों पर लगाम लगाने में मदद मिलती हैं।
April 24, 2026 11: 09 am
Breaking
- सरायकेला में खेल सुविधाओं का विस्तार, नए कोर्ट और “खेल बैंक” का हुआ शुभारंभ
- खरसावां में कुड़मालि साहित्यकार लक्ष्मीकांत मुतरुआर की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई, वे केवल एक साहित्यकार नहीं, बल्कि उनका योगदान समाज के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा-सुनील,
- सरायकेला एसडीओ ने कुचाई कल्याण अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी, मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने का दिया निर्देश,
- कुचाई के बिरहोर गांव जोड़ासारजम में “सुजल स्वच्छ संवाद” कार्यक्रम संर्पन्न, प्रत्येक ग्रामीणो को स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करना प्राथमिकता- उपायुक्त
- जिले के विभिन्न गांवो में डायन प्रथा पर नुक्कड़ नाटक कर लोगों को किया जागरूक, यदि कोई बीमारी को डायन प्रथा से जोड़ता है तो यह महज अंधविश्वास है, इससे दूर रहने की अपील,
- जयपुर और बाघमुण्डी के जनता अपना भविष्य के लिए वोट करें- जयराम महतो *जयपुर- बाघमुण्डी की जनता टीएमसी- बीजेपी के जंगल राज और डर राज को एक साथ अलविदा कहने को तैयार- देवेन्द्र नाथ महतो ।*
- सरायकेला-खरसावां की नई एसपी निधि द्विवेदी से AISMJWA प्रतिनिधिमंडल की शिष्टाचार मुलाकात
- आयुष ग्राम रघुनाथपुर में स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 41 ग्रामीणों की निःशुल्क जांच एवं होमियोपैथी औषधि वितरण…*
