खरसावां के सोना नदी किनारे एक अज्ञात बुजुर्ग महिला का शव मिलने से इलाके में फैला सनसनी, नदी में डूबकर करने की आशंका, जांच मे जूटी पुलिस,
Kharsawan
खरसावां थाना अंतर्गत में विषयगोडा गांव स्थित सोना नदी किनारे एक अज्ञात बुजुर्ग महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सुबह नदी गए स्थानीय लोगों ने नदी तट पर महिला का शव देखा। इसके बाद पूरे गांव में अफरा तफरी माहौल बन गया। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना खरसावां पुलिस को दी। सूचना मिलते ही खरसावां थाना प्रभारी गौरव कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँची और शव को कब्जे में लेकर प्रारंभिक जांच शुरू की। पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया मामला नदी में डूबने का प्रतीत होता है, हालांकि वास्तविक कारण पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। महिला की पहचान अब तक नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के इलाकों में पूछताछ कर रही है और आशंका जताई जा रही है कि महिला किसी दूसरे इलाके से भी हो सकती है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से आग्रह किया है कि जल्द से जल्द मृतका की पहचान कर उसके परिजनों का पता लगाया जाए। पुलिस ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि यदि किसी की बुजुर्ग महिला लापता है या किसी तरह की जानकारी हो तो तुरंत खरसावां थाना से संपर्क करें।
July 23, 2026 3: 22 pm
Breaking
- खरसावां के बडाकुडमा में 108 कलश यात्रा के साथ माँ तारिणी की पारंपरिक श्रद्धा और विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना संपन्न, भक्तिमय माहौल में उमडे श्रद्धालु,
- जिला फुटबॉल लीग: हाथीटांड़ ने राजनगर को 5-0 से रौंदा, हरिहरपुर ने अयांश पावर को हराया
- मानदेय वृद्धि सहित छह सूत्री मांगों को लेकर संघ में विधायक दशरथ गागराई को सौंपा ज्ञापन।
- कुचाई सीएचसी में मलेरिया नियंत्रण को लेकर चला विशेष फॉगिंग अभियान, मच्छरजनित रोगों की रोकथाम के लिए नियमित फॉगिंग जरूरी-डॉ. सुजीत मुर्मू
- कुचाई में आदिवासी संगठनों की संयुक्त बैठक, अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस एक मंच पर मनाने का निर्णय, यह दिवस अधिकारों और संवैधानिक प्रावधानों पर गंभीर मंथन होना चाहिए-सोहन
- जिला फुटबॉल लीग: सेरेंगदा और खामरडीह की शानदार जीत, रोहित कुदादा ने जमाई हैट्रिक
- एसआईआर -2026: सरायकेला खरसावां में राजनीतिक दलों के साथ बैठक, 22 जुलाई को होगी बीएलओ-बीएलए-2 की तृतीय बैठक
- सरायकेला का ऐतिहासिक श्री जगन्नाथ रथ मेला बना आस्था, संस्कृति और सनातन परंपरा का महोत्सव
