आदित्यपुर के मांझी टोला निवासी सुमन कर की पत्नी रेखा माहतो एवं 4 महीने बच्ची लापता, थाना से लगाई गुहार,
Aaditypur आदित्यपुर थाना क्षेत्र के मांझी टोला निवासी सुमन कर ने अपनी पत्नी रेखा माहतो एवं 4 महीने बच्ची का गुमशुदगी का रिपोर्ट थाने में दर्ज करवाया । मिली जानकारी के अनुसार बीते बुधवार को महिला 3:30 बजे के आसपास घर से बिना बताए अपने बच्ची के साथ कहीं निकली गई, मगर दिन बीत जाने के बाद भी वह दोबारा घर नहीं पहुंची। महिला के पति सुमन कर द्वारा कई जगह खोजबीन भी की गई, लेकिन महिला एवं बच्ची का कहीं भी पता नहीं चल पाया है। इस संदर्भ में महिला के पति ने बताया कि महिला का मानसिक स्थिति बिगड़ी हुई है जिसका इलाज उड़ीसा के एक अस्पताल से चल रहा है । मगर अचानक घर से निकल जाने के कारण महिला एवं बच्ची के साथ कुछ अनहोनी ना हो जाए उसकी लगातार खोजबीन चल रही है। आदित्यपुर थाने में महिला एवं बच्ची की गुमशुदगी का लिखित आवेदन दिया गया हैं।
July 23, 2026 7: 11 pm
Breaking
- जिला फुटबॉल लीग: दीनबंधु चक्रधरपुर की पहली जीत, सेरेंगदा ने आरएफटीसी को हराकर किया उलटफेर
- माध्यमिक शिक्षा उपनिदेशक ने किया पीएम श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय अरूवां कुचाई का औचक निरीक्षण, पीएम श्री विद्यालयों का उद्देश्य विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास-अल्का जायसवाल
- खरसावां के बडाकुडमा में 108 कलश यात्रा के साथ माँ तारिणी की पारंपरिक श्रद्धा और विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना संपन्न, भक्तिमय माहौल में उमडे श्रद्धालु,
- जिला फुटबॉल लीग: हाथीटांड़ ने राजनगर को 5-0 से रौंदा, हरिहरपुर ने अयांश पावर को हराया
- मानदेय वृद्धि सहित छह सूत्री मांगों को लेकर संघ में विधायक दशरथ गागराई को सौंपा ज्ञापन।
- कुचाई सीएचसी में मलेरिया नियंत्रण को लेकर चला विशेष फॉगिंग अभियान, मच्छरजनित रोगों की रोकथाम के लिए नियमित फॉगिंग जरूरी-डॉ. सुजीत मुर्मू
- कुचाई में आदिवासी संगठनों की संयुक्त बैठक, अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस एक मंच पर मनाने का निर्णय, यह दिवस अधिकारों और संवैधानिक प्रावधानों पर गंभीर मंथन होना चाहिए-सोहन
- जिला फुटबॉल लीग: सेरेंगदा और खामरडीह की शानदार जीत, रोहित कुदादा ने जमाई हैट्रिक
