जिले के विभिन्न क्षेत्रों में पुलिस ने अभियान चलाकर लगभग 18 एकड़ अवैध अफीम की खेती को किया विनष्ट,
Saraikella kharsawan सरायकेला खरसावां जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार रविवार को सरायकेला खरसावां जिला अंतर्गत विभिन्न थाना क्षेत्र में लगभग 18 एकड़ अवैध अफीम की खेती को विनष्ट किया गया। जिसमे कुचाई थाना क्षेत्र अंतर्गत थाना प्रभारी नरसिंह मुंडा के नेतृत्व में ग्राम पुनीबुडी में करीब 03 एकड़ में अवैध अफीम की खेती को विनष्टीकरण किया गया। ईचागढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत थाना प्रभारी ईचागढ़ के नेतृत्व में ग्राम चिमटिया में करीब 01 एकड़ में अवैध अफीम की खेती को विनष्ट किया गया। इसके अलावा पुलिस द्वारा चलाए जा रहे निरंतर जागरूकता अभियान से प्रभावित होकर चौका थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रंगामटिया हेस्साकोचा पंचायत में ग्रामीणों के द्वारा स्वयं करीब 12 एकड़ में लगे अवैध अफीम की खेती को एवं कुचाई के दलभंगा ओपी थानांतर्गत ग्राम सेलाघाटी में ग्रामीणो के द्वारा लगभग 2 एकड़ में अवैध अफीम को विनिष्ट किया गया है।
June 8, 2026 9: 19 am
Breaking
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय मे विश्व पर्यावरण दिवस पर हुई किसान गोष्ठी, किसानों को बदलती जलवायु, घटती मृदा उर्वरता, जैविक खेती एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी चुनौतियों के प्रति जागरूक करना उद्देश्य,
- खरसावां मे निवर्तमान थाना प्रभारी गौरव कुमार की विदाई व नये थानेदार का हुआ स्वागत, सरकारी सेवा में स्थानांतरण एक सतत प्रक्रिया है-बीडीओ,
- खरसावां में चोरी की बडी वारदात, आधी रात अज्ञात चोर ने घुसकर का अलमारी तोड कर तीन लाख के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी ले उडे चोर,
- खरसावां के खिलारीसाई में महिला समूहों एवं किशोरियों का जेंडर एंड डिजिटल लिटरेसी कार्यशाला संर्पन, डिजिटल सुरक्षा और साइबर अपराध से बचाव पर विशेष जोर,
- अब जगन्नाथपुर में भी शुरू हुई देवी फ्यूल्स पेट्रोल पंप की सेवा -सांसद जोबा माझी ने फीता काटकर किया उद्घाटन, गुणवत्तापूर्ण ईंधन और बेहतर सेवा का दिया भरोसा
- उपायुक्त की अध्यक्षता में डीएमएफटी शासी परिषद की बैठक आयोजित, खनन प्रभावित क्षेत्रों में संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा एवं नई विकास योजनाओं के चयन पर हुई चर्चा…*
- सरायकेला में कोटपा अधिनियम के तहत विशेष छापेमारी, कई दुकानदारों पर कार्रवाई
- शिक्षा के क्षेत्र में संसाधनों की कमी नहीं होने देंगे: जगत माझी -सोनुवा के उत्क्रमित उच्च विद्यालय राखासाई में चारदीवारी निर्माण कार्य का विधायक ने किया शिलान्यास, कहा इसी वित्तीय वर्ष मध्य और उच्च विद्यालय में कराएंगे 6-6 नया कमरों का निर्माण
