कुचाई पुलिस ने मारपीट मामले में दो आरोपियों को किया गिरफ्तार,
Kuchai
कुचाई थाना क्षेत्र में मारपीट के एक मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में कुचाई थाना कांड संख्या 06/2026, दिनांक 14 मार्च 2026 को धारा 103(1)/3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार इस कांड में आरोपी रेगा बोदरा (उम्र करीब 50 वर्ष) पिता स्वर्गीय लांगु बोदरा तथा मानकी बोदरा (उम्र करीब 22 वर्ष) पिता रेगा बोदरा, दोनों निवासी ग्राम जुगीडीह, थाना कुचाई, जिला सरायकेला-खरसावां को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई के दौरान घटना में प्रयुक्त मारपीट में इस्तेमाल किया गया डंडा भी बरामद किया गया है। पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। पुलिस की छापामारी दल में कुचाई थाना प्रभारी नरसिंह मुंडा, दलभंगा ओपी प्रभारी रविंद्र मुंडा, पुलिस पदाधिकारी रामनाथ कुमार दास सहित कुचाई थाना के सशस्त्र बल एवं दलभंगा ओपी के आईआरबी जवान शामिल थे।
May 5, 2026 4: 19 pm
Breaking
- खरसावां थाना क्षेत्र में ‘प्रोजेक्ट डिवाइस’ के तहत 4 गुम मोबाइल बरामद, मालिकों को सौंपे गए
- सरायकेला में पीएलवी के लिए क्षमता निर्माण प्रशिक्षण आयोजित, कानूनों की दी गई विस्तृत जानकारी
- खरसावां में जनगणना-2027 पर शिक्षकों के द्वितीय एवं तृतीय बैच तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू, घर-घर जाकर होगा मकान सूचीकरण, ताकि जनगणना के आंकड़े बनी रहे विश्वसनीय
- कुचाई में आजीविका संवर्द्धन को बढ़ावा, चयनित किसानों के बीच 4 यूनिट बैल जोड़ी का वितरण, योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता-बीडीओ
- पश्चिम बंगाल की जीत को बताया ‘ऐतिहासिक जनसमर्थन’, यह समर्थन देश के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक सकारात्मक संकेत है-अर्जुन मुंडा
- राजनगर अस्पताल घटना पर भाजपा का धरना, दोषियों पर कार्रवाई और 50 लाख मुआवजे की मांग
- उपायुक्त की उपस्थिति में जिला स्तरीय कमेटी ने सीएचसी राजनगर में पहुंचकर की जांच-पड़ताल, उपलब्ध सुविधाओं, उपकरणों एवं लापरवाही के स्तर की हुई जांच…*
- सरायकेला में मजदूर दिवस पर सफाईकर्मियों का सम्मान, अध्यक्ष मनोज चौधरी ने सराहा योगदान
