खरसावां पुलिस ने अपराध की योजना बना रहे दो
युवकों को पकड़ा, एक नाबालिग भी शामिल, एक देशी कट्टा,
चार गोली, एंड्रॉयड मोबाइल और बुलेट बरामद,
kharsawan
खरसावां थाना क्षेत्र में पुलिस ने अपराध की योजना बना रहे दो युवकों को पकड़ लिया। जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है। पुलिस ने इनके पास से देशी कट्टा, चार गोली, एंड्रॉयड मोबाइल और एक बुलेट मोटरसाइकिल बरामद की है। इस कार्रवाई की जानकारी पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी। उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ लोग अपराध को अंजाम देने के लिए हथियार के साथ घूम रहे हैं। सूचना पर एसडीपीओ के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। जैसे ही पुलिस की टीम राजकीय प्लस टू उच्च विधालय खरसावां पहुंची, बाईक सवार दो व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगे। पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ा और तलाशी लेने पर अभियुक्त राजकिशोर प्रमाणिक के पास से देशी कट्टा, चार गोली, ओपो का एंड्रॉयड मोबाइल, गमछा और रॉयल एनफील्ड 350 मोटरसाइकिल बरामद किया। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त राजकिशोर प्रमाणिक उर्फ द्वारपाल का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। उसपर पहले भी खरसावां थाना कांड संख्या-47/18, धारा 399/402/414 भादवि दर्ज है। साथ ही घटना में शामिल एक विधि विरुद्ध बालक को भी निरुद्ध किया गया है। बरामद सामानों में एक देशी कट्टा, चार गोली, ओपो कंपनी का एंड्रॉयड मोबाइल, एक बुलेट मोटरसाइकिल और एक गमछा शामिल है. इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी गौरव कुमार, आमदा ओपी प्रभारी रमन कुमार विश्वकर्मा, पुअनि० प्रकाश कुमार, सअनि० आनन्द कुमार, सअनि० नागेश्वर सिंह मुण्डा और रिजर्व गार्ड खरसावां के जवान शामिल थे।
July 23, 2026 8: 54 pm
Breaking
- जिला फुटबॉल लीग: दीनबंधु चक्रधरपुर की पहली जीत, सेरेंगदा ने आरएफटीसी को हराकर किया उलटफेर
- माध्यमिक शिक्षा उपनिदेशक ने किया पीएम श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय अरूवां कुचाई का औचक निरीक्षण, पीएम श्री विद्यालयों का उद्देश्य विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास-अल्का जायसवाल
- खरसावां के बडाकुडमा में 108 कलश यात्रा के साथ माँ तारिणी की पारंपरिक श्रद्धा और विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना संपन्न, भक्तिमय माहौल में उमडे श्रद्धालु,
- जिला फुटबॉल लीग: हाथीटांड़ ने राजनगर को 5-0 से रौंदा, हरिहरपुर ने अयांश पावर को हराया
- मानदेय वृद्धि सहित छह सूत्री मांगों को लेकर संघ में विधायक दशरथ गागराई को सौंपा ज्ञापन।
- कुचाई सीएचसी में मलेरिया नियंत्रण को लेकर चला विशेष फॉगिंग अभियान, मच्छरजनित रोगों की रोकथाम के लिए नियमित फॉगिंग जरूरी-डॉ. सुजीत मुर्मू
- कुचाई में आदिवासी संगठनों की संयुक्त बैठक, अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस एक मंच पर मनाने का निर्णय, यह दिवस अधिकारों और संवैधानिक प्रावधानों पर गंभीर मंथन होना चाहिए-सोहन
- जिला फुटबॉल लीग: सेरेंगदा और खामरडीह की शानदार जीत, रोहित कुदादा ने जमाई हैट्रिक
