खरसावां पुलिस की कार्रवाईः खरसावां-हुडागंदा मार्ग पर अवैध बालू लदे चार ट्रैक्टर किये जब्त, चालक फरार,
Kharsawan
खरसावां पुलिस का अवैध खनन के खिलाफ लगातार छापामारी अभियान जारी है। इस अभियान के तहत खरसावां पुलिस ने खरसावां के हुडागंदा-रडगांव मुख्य मार्ग में छापामारी कर अवैध बालू ले जा रहे चार ट्रैक्टरों पर कार्रवाई करते हुए जप्त किया गया है। मंगलवार को खरसावां पुलिस को सूचना मिली थी कि खरसावां थाना क्षेत्र के खरसावां-हुडागंदा मार्ग से अवैध बालू लेकर ट्रैक्टर खरसावां में बेचते हैं। इसी जानकारी के आधार पर खरसावां थाना प्रभारी गौरव कूुमार की पुलिस टीम के द्वारा चार बालू लदे ट्रैक्टर जब्त किया गया। खरसावां पुलिस को देखकर चालक फरार हो गए। जिसे लेकर खरसावां थाना में रखा गया है। इस मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। खरसावां थाना प्रभारी गौरव कुमार ने बताया कि जब्त वाहनों के परिवहन से संबंधित कागजातों की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि खरसावां क्षेत्रों में बालू और अन्य खनिजों की तस्करी और अवैध कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि बालू के अवैध खनन के खिलाफ विभाग का अभियान जारी रहेगा। उन्होंने यह भी कहा कि उपायुक्त के निर्देशानुसार अवैध खनन पर रोक लगाने के लिए जिले के विभिन्न स्थानों पर चेकनाका लगाए जा रहे हैं। इस कार्रवाई में खरसावां थाना प्रभारी गौरव कूुमार के अलावे पुलिस के जवान शामिल थे।
