चांडिल के 33 पर ट्रेलर और कार की टक्कर में पांच युवक घायल, तीन की हालत गंभीर, पुलिस ने पहुंचकर घायलों को पहुंचाया अस्पताल
Chandil
चांडिल : सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-33 पर बुधवार को काली मंदिर के पास एक ट्रेलर और कार के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब कार और ट्रेलर दोनों चांडिल की ओर से जमशेदपुर की ओर जा रहे थे। अचानक कार की रफ्तार धीमी पड़ते ही पीछे से आ रहे ट्रेलर ने जोरदार टक्कर मार दी। कार में नीमडीह प्रखंड के रहने वाले पांच युवक सवार थे जो किसी विशेष कार्य से जमशेदपुर जा रहे थे। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए और तीन युवकों को गंभीर चोटें आईं जबकि दो अन्य को हल्की चोट लगी। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही चांडिल थाना प्रभारी डील्सन बिरुआ अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया। घायलों को समय पर प्राथमिक उपचार मिलने से बड़ी राहत मिली है। फिलहाल पुलिस ने दुर्घटनास्थल का मुआयना कर वाहन को हटवाया और ट्रैफिक को सामान्य कराया। साथ ही हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि कहीं हादसे के पीछे तेज रफ्तार, ब्रेक फेल या चालक की लापरवाही तो नहीं थी।
September 6, 2026 5: 25 pm
Breaking
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मना शिक्षक दिवस, “आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस हमें सूचना देता है, शिक्षक हमें सोचना सिखाते हैं-अदिति कुमारी
- शिक्षक दिवस पर गुरुजनों को नमन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजा खरसावां ब्लू बेल्स इंग्लिश स्कूल,
- मनोहरपुर में 5 सितंबर को टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ,-सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी दिखाएंगे हरी झंडी
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में आरएचडब्ल्यूई के दस दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ, ग्रामीण अनुभव से उद्योग तक विद्यार्थियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण,
- खरसावां पहुंची भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा, युवाओं को नौकरी उनकी योग्यता के आधार पर मिलनी चाहिए, पैसे के बल पर नहीं-देवेंद्र महतो
- खरसावां-कुचाई में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव आस्था व उल्लास के साथ मना, श्रद्वालुओं ने व्रत रखकर मंदिरों की पूजा-अर्चना, सुख-शांति व समृद्वि की कामना
- कुचाई के गोपीडीह में महिलाओं और युवाओं ने सीखा पेब्रिन रोग की जांच का हुनर, मेरा रेशम मेरा अभिमान 2.0 के तहत प्रशिक्षण, 35 किसानों ने माइक्रोस्कोप से किया रोग के बीजाणुओं की पहचान,
- बांकसाई गढ़ में वार्षिक जांताल पूजा 15 को
