खरसावां-कुचाई मार्ग पर ग्लैमार बाइक व स्कूटी की
जोरदार टक्कर, चयनित होमगार्ड महिला सहित तीन घायल,
सभी रेफर, दो वर्ष की बच्ची बाल-बाल बची,
kharsawan
खरसावां-कुचाई मुख्य मार्ग के खरसावां ब्लोक के समीप गुरूवार को दोपहर ग्लैमार बाइक और स्कूटी की सीधी टक्कर हो गयी। इस दुर्घटना में कुचाई के चयनित होमगार्ड महिला सहित तीन लोग घायल हो गये। इस दुर्घटना में दो वर्ष की बच्ची बाल-बाल बच गई। उसे खरोच तक नही आया।

घायलों की पहचान कुचाई के भुरकुंडा निवासी सह होमगार्ड के लिए चयनित महिला रिंकी सोय (28) पति-श्यामलाल सोय तथा खरसावां के रायडीह के रेगुडीह निवासी किकी पास महतो (35) पिता-शंकर महतो एवं प्रकाश महतो (27) पिता-लाल महतो के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार गुरूवार को सुबह कुचाई प्रखंड के भुरकुंडा निवासी सह होमगार्ड के लिए चयनित महिला रिकी सोय अपने पति-श्यामलाल सोय के साथ अपने दो वर्षीय बच्ची परिनीति सोय और चाची अनिता सोय के साथ एक स्कूटी से कुचाई में आयोजित करियर काउंसलिंग सह सम्मान समारोह में आये थे। सम्मान समारोह में शामिल होने के बाद वे भारतीय स्टेªट बैक शाखा खरसावां में बैक खाता खोलने आये थे। दोपहर 2.25 बजे के लगभग वे अपनी स्कूटी से कुचाई लौट रहे थे।

इसी क्रम में खरसावां के खरसावां के रायडीह के रेगुडीह निवासी किकी पास महतो एवं प्रकाश महतो एक ग्लैमार बाइक में कुचाई की ओर से खरसावां आ रहे थे। बाइक से स्कूटी को कैची मारने के चक्कर में बाइक से स्कूटी को जोरदार टक्कर हो गयी। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खरसावां पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद रिंकी सोय की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल सरायकेला रेफर कर दिया। रिंकी सोय के दाया पैर फैक्चर हो गया है। इस दुर्घटना में उसके दो वर्ष की बच्ची परिनीति सोय बाल-बाल बच गई। उसे खरोच तक नही आया। जबकि उसके पति-श्यामलाल सोय और चाची अनिता सोय भी बच गए। उन्हे चोट नही आया। जबकि बाइक में सवार किकी पास महतो के गाल, सर, पैर, हाथ में चोट लगी है। वही प्रकाश महतो के माथा व मुह में चोट लगा है। उन दोनों को भी बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल सरायकेला रेफर किया जा रहा है। घटना के बाद खरसावां पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
