Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- खरसावां में जय जयकारों के बीच महाप्रभु जगन्नाथ, भाई बलराम और बहन सुभद्रा की हुई घर वापसी महाप्रभु के रथ खिचने में श्रद्वालुओं की मची रही होड
- सरायकेला के ऐतिहासिक रथ मेला के विकास के लिए मुख्यमंत्री से करेगे मुलाकात : दशरथ गागराई
- 17 माह से मानदेय नहीं मिलने पर डीआरडीए व प्रखंड कार्यालयों के कंप्यूटर सहायक और एमटीएस ने उपायुक्त एवं डीडीसी से लगाई गुहार,
- जिला फुटबॉल लीग: दीनबंधु चक्रधरपुर की पहली जीत, सेरेंगदा ने आरएफटीसी को हराकर किया उलटफेर
- माध्यमिक शिक्षा उपनिदेशक ने किया पीएम श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय अरूवां कुचाई का औचक निरीक्षण, पीएम श्री विद्यालयों का उद्देश्य विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास-अल्का जायसवाल
- खरसावां के बडाकुडमा में 108 कलश यात्रा के साथ माँ तारिणी की पारंपरिक श्रद्धा और विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना संपन्न, भक्तिमय माहौल में उमडे श्रद्धालु,
- जिला फुटबॉल लीग: हाथीटांड़ ने राजनगर को 5-0 से रौंदा, हरिहरपुर ने अयांश पावर को हराया
- मानदेय वृद्धि सहित छह सूत्री मांगों को लेकर संघ में विधायक दशरथ गागराई को सौंपा ज्ञापन।
Author: Team eDesk
खरसावां शहरी क्षेत्र में विशेष ग्राम सभा आयोजित, बैंक खाता खोलने के लिए अध्यक्ष, सचिव एवं कोषाध्यक्ष का चयन, kharsawan खरसावां प्रखंड अंतर्गत काली मंदिर स्थित सामुदायिक भवन परिसर में ग्राम पंचायत खरसावां में एक विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। प्रखंड विकास पदाधिकारी के निर्देश तथा पंचायत राज विभाग के पत्रों के आलोक में किया गया। ग्राम सभा की अध्यक्षता ग्राम प्रधान शाम्बो कुमार राउत,ने की। बैठक में जनप्रतिनिधियों, सरकारी कर्मियों एवं ग्रामीणों की उपस्थिति रही। इस बैठक के दौरान कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा कर सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। ग्राम सभा के संचालन हेतु कार्यदल का…
खरसावां गोलीकांड पर बनेगी ऐतिहासिक हो फिल्म, इतिहास को संजोने और प्रतिभा को मंच देने की कोशिश, झारखंड, ओडिशा और छत्तीसगढ के कलाकारों को मिलेगा प्राथमिकता, kharsawan झारखंड के ऐतिहासिक खरसावां गोलीकांड की गाथा अब बडे पर्दे पर जीवंत होगी। खरसावां विधायक दशरथ गागराई के संरक्षण में राहुल गागराई म्यूजिक स्टूडियो के बैनर तले दो महत्वपूर्ण हो फिल्मों के निर्माण की घोषणा की गई है। पहली फिल्म खरसावां में 1 जनवरी 1948 को हुए ऐतिहासिक घटना खरसावां गोलीकांड पर आधारित होगी, जबकि दूसरी फिल्म हुडिंग माई (परिवार की सबसे छोटी बेटी) के माध्यम से सामाजिक ताने-बाने को दिखाएगी। इन फिल्मों…
खरसावां सरस्वती शिशु मंदिर के जरूरतमंद 30 बच्चों में गायत्री परिवार ने बांटे छाते, सेवा कार्य से दिया मानवता का संदेश, एक-दूसरे की सहायता करना ही सच्ची मानवता है- डॉ. सिंह, kharsawan अखिल विश्व गायत्री परिवार, गोल पहाडी शक्ति पीठ द्वारा सेवा आयाम के तहत खरसावां स्थित राजा श्री रामचंद्र सरस्वती शिशु मंदिर में एक सराहनीय पहल करते हुए गरीब एवं वंचित 30 छात्र-छात्राओं के बीच छाता वितरण किया गया। प्रचंड गर्मी को देखते हुए यह पहल बच्चों को राहत प्रदान करने के उद्देश्य से की गई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से गायत्री परिवार के सदस्यों के साथ खरसावां मॉडल…
खरसावां के हरिभंजा में 55.50 लाख से बनेगा उप स्वास्थ्य केंद्र, जिप अध्यक्ष व सदस्य ने किया शिलान्यास, आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा उप स्वास्थ्य केंद्र-सोनाराम बोदरा Kharsawan खरसावां प्रखंड अंतर्गत हरिभंजा गांव में लगभग 55.50 लाख रुपये की लागत से उप स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण होगा। जिसका भी विधिवत शिलान्यास जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा, जिला परिषद सदस्य कालीचरण बानरा ने संयुक्त रूप से नारियल फोडकर एवं शिलापट्ट का अनावरण कर किया। मौके पर श्री बोदरा ने कहा कि उप स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण से क्षेत्र के ग्रामीणों को बेहतर एवं सुलभ चिकित्सा सुविधा उपलब्ध होगी। आधुनिक सुविधाओं से…
गम्हरिया पुलिस ने कारवाई करते हुए की छापामारी : हथियार के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, Gamharia सरायकेला-खरसावां। जिले के गम्हरिया थाना क्षेत्र में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित विशेष टीम द्वारा की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 9 अप्रैल 2026 को आदित्यपुर निवासी निशांत झा द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर गम्हरिया थाना क्षेत्र के छोटा गम्हरिया केनिफागढ़ में अवैध शराब दुकान के पास फायरिंग और शराब ले जाने के आरोप में मामला दर्ज किया गया। इस संबंध में गम्हरिया थाना…
जंगल का आदमी” बनकर 5 लाख रंगदारी मांगने वाला गिरोह बेनकाब, 7 अपराधी गिरफ्तार Kharsawan खरसावां पुलिस ने रंगदारी/लेवी मांगने वाले एक सक्रिय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने इस मामले में 7 अपराधियों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई खरसावाँ थाना अंतर्गत आमदा ओपी क्षेत्र में दर्ज कांड संख्या-14/26 के तहत की गई। पुलिस के अनुसार, 3 अप्रैल 2026 को पिताकलाग स्थित एक पुल निर्माण कंपनी के साइट पर 6 अज्ञात अपराधी पहुंचे थे। उन्होंने वहां मौजूद मुंशी और मजदूरों को धमकाया। इसके बाद साइट इंचार्ज और मुंशी को फोन…
सरायकेला छऊ नृत्य को विश्व स्तर पर पहचान दिलाने में वार्षिक महोत्सव की बड़ी भूमिका: जोबा माझी- सरायकेला में राजकीय चैत्रपर्व सह छऊ महोत्सव का सांसद जोबा माझी ने किया उद्घाटन. Seraikella सरायकेला: सरायकेला के बिरसा मुंडा स्टेडियम में आयोजित तीन दिवसीय राजकीय चैत्रपर्व सह छऊ महोत्सव-2026 का भव्य उद्घाटन शनिवार को हुआ। मुख्य अतिथि सिंहभूम की सांसद जोबा माझी ने दीप प्रज्वलित कर महोत्सव का उद्घाटन किया। इस मौके पर सांसद ने अपने संबोधन में कहा सरायकेला शैली की सबसे बड़ी विशेषता इसके सुंदर और भावपूर्ण मुखौटे हैं। ये मुखौटे पात्रों की भावनाओं को व्यक्त करने का मुख्य माध्यम…
छऊ महोत्सव में स्थानीय कलाकारों की अनदेखी पर उठे सवाल, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन Seraikella सरायकेला–खरसावां: राजकीय चैत्र पर्व सह छऊ महोत्सव को लेकर एक ओर जहां कला और कलाकारों के संरक्षण की बात कही जा रही है, वहीं दूसरी ओर स्थानीय कलाकारों की अनदेखी को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। महोत्सव के मंच पर बाहरी कलाकारों को प्राथमिकता दिए जाने से क्षेत्रीय कलाकारों में गहरी नाराजगी देखी जा रही है। स्थानीय कलाकारों का कहना है कि करोड़ों रुपये खर्च किए जाने के बावजूद उन्हें उचित अवसर नहीं मिल रहा, जिससे उनका मनोबल प्रभावित हो रहा है। उनका आरोप…
खरसावां के सूपाईसाई में तीन दिवसीय श्री हरि संकीर्तन महायज्ञ का आयोजन 16 से 18 अप्रैल तक, Kharsawan खरसावां प्रखंड अंतर्गत ग्राम बडा सूपाईसाई में श्री श्री हरि संकीर्तन समिति के तत्वावधान में तीन दिवसीय श्री हरि संकीर्तन महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। समिति के बताया गया कि यह धार्मिक आयोजन 16 अप्रैल 2026 (गुरुवार) से प्रारंभ होकर 18 अप्रैल 2026 (शनिवार) तक चलेगा। श्री श्री चैतन्य महाप्रभु की कृपा से प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी 16 प्रहर श्री हरि संकीर्तन का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान क्षेत्र में भक्ति और आध्यात्मिक वातावरण बना…
खरसावां में विभिन्न विधालयों में शिक्षको की हुई मासिक गुरुगोष्ठी, शिक्षक नियमित रूप से विद्यालय जाएं और मध्यान भोजन के साथ बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दें-बीपीओ Kharsawan खरसावां प्रखंड संसाधन केंद्र मे प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी पंकज कुमार महतो की अध्यक्षता मे सभी कोटि विधालयों के सरकारी शिक्षक व शिक्षिकाओं का अर्पे्रल माह का मासिक गुरु गोष्टी आयोजित की गई। बैठक में बीपीओ श्री महतो ने कहा कि सभी शिक्षक नियमित रूप से विद्यालय जाएं और मध्यान भोजन के साथ बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दें। मध्यान भोजन योजना का संचालन सही तरीके से करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शैक्षणिक…