औचक निरीक्षण के बाद स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई,
Seraikella
सरायकेला। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरायकेला के प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक रवि मिश्रा को ईचागढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रतिनियुक्त किया गया है। सिविल सर्जन डॉ. सरयू प्रसाद सिंह ने उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह के निर्देश पर यह आदेश जारी किया है।
बताया जाता है कि पिछले माह उप विकास आयुक्त रीना हांसदा ने सीएचसी सरायकेला का औचक निरीक्षण किया था। इस दौरान बीपीएम रवि मिश्रा कार्यस्थल पर अनुपस्थित मिले थे, जिससे कई पंजीयों की जांच पूरी नहीं हो सकी थी। मामले को 25 जून को हुई जिला स्तरीय स्वास्थ्य समीक्षा बैठक में उठाया गया था।
इसके बाद गठित जांच समिति की रिपोर्ट के आधार पर स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई करते हुए रवि मिश्रा को सरायकेला से हटाकर ईचागढ़ सीएचसी में प्रतिनियुक्त कर दिया। विभाग की ओर से इसे प्रशासनिक व्यवस्था और जवाबदेही सुनिश्चित करने की कार्रवाई बताया गया है।
