Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- जिला फुटबॉल लीग 2026: धोलूडीह को 7-2 से हराकर प्रधानगोडा सुपर-5 में पहुंचा
- नेहरू कप हॉकी प्रतियोगिता: बालक वर्ग में कुचाई का दबदबा, बालिका वर्ग में सरायकेला बनी चैंपियन
- कुचाई में ग्राम पंचायत सहजकर्ता दल का दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर
- कुचाई में पुजा-अर्चना कर 50 कांवरियों का जत्था बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए श्रद्धा और उत्साह से रवाना, बोल बम और हर-हर महादेव के जयघोष से भक्तिमय हो उठा
- सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस, सरायकेला में मुख स्वास्थ्य जांच एवं जागरूकता शिविर हुआ आयोजित…*
- जिले में 03 से 07 अगस्त तक विशेष शिविर आयोजित कर निर्गत किए जा रहे हैं जाति, आय, स्थानीय निवासी एवं ईडब्ल्यूएस प्रमाण-पत्र…*
- जंगल के प्राकृतिक संसाधनों का इस्तेमाल यहां रहने वाले ही करेंगे : जगत माझी -मनोहरपुर में 77वें वन महोत्सव में शामिल हुए विधायक, ग्रामीणों के बीच उपयोगी सामग्रियों का हुआ वितरण
- मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 के अंतर्गत दावा एवं आपत्ति अवधि का कार्यक्रम निर्धारित, पात्र मतदाताओं से समय पर दावा एवं आपत्ति दर्ज कराने की अपील…*
Author: Team eDesk
खरसावां के माता आकर्षिणी के दरबार में पहुंचे श्रद्धालुओं को निशुल्क सेवा देने वाले व्यक्ति हुए सम्मानित, सेवा करना हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा-गौरव कुमार, kharsawan खरसावां के आस्था और विश्वास के प्रतिक माता आकर्षिणी शक्तिपीठ पर मकर संक्रांति के आखान यात्रा से शुरू हुई पूजा अर्चना सह मेला पूरे एक महिना चला। इस दरम्यान लाखों श्रद्धालुओं ने माँ के दरबार पहुंचकर अपने सुख समृद्धि व वैभव के लिए पूजा अर्चना की। उन श्रद्धालुओं को निशुल्क सेवा देने हेतु माँ आकर्षिणी पूजा व मेला संचालन समिति के अलावे प्रशासन, स्वैच्छिक सामाजिक संगठन, समाजसेवी, सामाजिक कार्यकर्ता, पत्रकार आदि अहम भूमिका निभाए…
खरसावां में प्रेस क्लब ऑफ सरायकेला-खरसावां का वार्षिक मिलन सह वनभोज कार्यक्रम संपन्न, क्लब के सदस्यों को सौंपा गया पांच-पांच लाख का बीमा, kharsawan खरसावां के अकर्षिणी गेस्ट हाउस में रविवार को प्रेस क्लब ऑफ सरायकेला-खरसावां का सालाना वार्षिक मिलन सह वनभोज कार्यक्रम संपन्न हुआ। इसमें बतौर मुख्य अतिथि के रूप में खरसावां प्रखंड बिकास पदाधिकारी प्रधान माझी, गम्हरिया बाल बिकास परियोजना पदाधिकारी दुर्गेश नंदिनी, खरसावां थाना प्रभारी गौरव कुमार, खरसावां विधायक प्रतिनिधि अनूप सिंहदेव, खरसावां एजीएम राजेश राम सहित प्रेस क्लब के तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान प्रेस क्लब से जुड़े 56 पत्रकारों को पांच-पांच लाख का बीमा…
खरसावां मे शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाया, गर्भवती कर किया अपनाने से इंकार; आरोपी गिरफ्तार, Kharsawan खरसावां मे शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में पुलिस ने आरोपी नरेश दास को गिरफ्तार कर शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। आरोपी नरेश दास आमदा ओपी क्षेत्र के तेलाईडीह पंचायत अंतर्गत बड़ा सरगीडीह गांव का रहने वाला है। पीड़िता द्वारा बीते शुक्रवार यानी 14 फरवरी 2025 को आमदा ओपी में नरेश दास के खिलाफ शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का मामला दर्ज कराया गया था। वही पीड़िता आठ माह की गर्भवती भी है।…
खरसावां में खनन विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; खरसावां-हुडागंदा मार्ग पर अवैध बालू लदे एक हाईवा एवं चार ट्रैक्टर किये जब्त, चालक फरार, kharsawan सरायकेला-खरसावां जिला खनन विभाग का अवैध खनन के खिलाफ लगातार छापामारी अभियान जारी है। इस अभियान के तहत शनिवार को खरसावां में जिला खनन विभाग और खरसावां पुलिस ने संयुक्त रूप से खरसावां के हुडागंदा-रडगांव मुख्य मार्ग में छापामारी कर अवैध बालू और गिट्टी ले जा रहे एक हाईवा और तीन ट्रैक्टरों पर कार्रवाई करते हुए जप्त किया गया है। शनिवार को जिला खनन विभाग को सूचना मिली थी कि खरसावां थाना क्षेत्र के खरसावां-हुडागंदा…
कुचाई के छोटासेगोई में आयोजित होने वाले उपायुक्त का जनता दरबार की तैयारी को लेकर बीडीओ ने की बैठक, परिसंपत्ति वितरण हेतु चिन्हित लाभूकों की सूची तैयार करने का निर्देश, kuchai कुचाई मुख्यालय के सभागार में विभिन्न विभागो की प्रखंड स्तरीय एक बैठक प्रखंड बिकास पदाधिकारी साधु चरण देवगम की अध्यक्षता में की गई। इस बैठक में श्रमिक विभाग, कल्याण विभाग, पशुपालन विभाग, स्वास्थ, शिक्षा, कृर्षि, बिजली, मनरेगा, जेएसएलपीएस सहित विभिन्न विभागो के द्वारा संचालित केन्द्र एवं राज्य सरकार के जन कल्याणकारी योजनाओ की समीक्षा करते हुए संबंधित विभाग के आवेदनों प्रपत्र के साथ ससमय जनता दरबार में उपस्थित रहने…
कुचाई के जुगीडीह में 49‐56 लाख से बनेगा पीसीसी पथ, विधायक ने किया शिलान्यास, क्षेत्र का सर्वांगीण विकास ही हमारी एकमात्र लक्ष्य-गागराई kuchai कुचाई प्रखंड के अंतर्गत जुगीडीह गांव में ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल अनाबद्ध निधि द्वारा कुचाई के बडाबांबो पीडब्लुडी मुख्य मार्ग से जुगीडीह गांव तक पार्ट ए जीरो मीटर से 340 मीटर एवं पार्ट बी 341 मीटर से 680 मीटर तक 49 लाख 56 हजार की लागत से पीसीसी पथ का निर्माण होगा। जिसका शिलान्यास खरसावां विधायक दशरथ गागराई के किया गया। मौके पर श्री गागराई ने कहा कि कुचाई क्षेत्र के विकास के लिए लोग हमें अपना…
खरसावां विधायक ने अनूप सिंहदेव को स्वास्थ और शिक्षा विभाग का प्रतिनिधि किया मनोनीत, kharsawan खरसावां विधायक दशरथ गागराई ने अनूप सिंहदेव को स्वास्थ्य और शिक्षा विभाग के विधायक प्रतिनिधि मनोनीत किया। साथ ही उन्हें विभागीय कार्यों के देखरेख एवं बैठक में भाग लेने के लिए जिम्मेवारी दी है। अनुप सिंहदेव के बेहतर कार्यो को देखते हुए दुसरी बार स्वास्थ और शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी दी। मौके पर श्री सिंहदेव ने कहा कि अन्य जिलो की तरह सरायकेला खरसावां में भी स्वास्थ और शिक्षा विभाग का स्तर में सुधार करेगे। खरसावां विधायक का आशीर्वाद हमेशा से रहा है। इन्हीं के…
खरसावां सरस्वती शिशु मंदिर मे वेलेंटाइन डे पर बच्चों ने मनाया मातृ-पितृ दिवस, अपने माता-पिता की पूजा कर लिया आशीर्वाद Kharsawan खरसावां के श्री रामचंद्र सिंहदेव सरस्वती शिशु मंदिर प्रांगण में वैलेंटाइन डे को स्कूली बच्चों ने मातृ-पितृ दिवस के रूप मे मनाया। इस मातृ-पितृ दिवस पर कार्यक्रम मे छोटे छोटे बच्चों ने अपने माता-पिता का पूजा किया। उन पर पुष्प वर्षा की और फिर तिलक लगाकर उनकी आरती की। वहीं इस दौरान माता-पिता ने अपने बच्चों की लंबी उम्र की कामना की। दरअसल सरस्वती शिशु मंदिर के प्रबंधक के प्रबंधक वैलेंटाइन डे को मातृ-पितृ पूजन दिवस के रूप में…
खरसावां में मुस्लिमों ने शब-ए-बारात पर मस्जिदो और घरों में कुरान शरीफ की तिलावत कर पढ़ी नमाज, मुल्क की सलामती पर हुई दुआ Kharsawan खरसावां में मुसलमानों ने गुरूवार की रात इबादत में गुजारी। शब-ए-बरात के उपलक्ष्य में दो दिनों रोजा रखा। मस्जिदों और घरो में नमाज अदा कर कुरान शरीफ के तिलावत किया। इस दौरान मुल्क की सलामती के साथ साथ इंतकाल हो चुके रिश्तेदारों की मगफिरत के लिए मस्जिद व कब्रिस्तान में दुआओं के लिए हाथ उठाये। शब-ए-बरात की रात घरों और मस्जिदों में मुस्लिम पुरुष, महिला, बच्चे और बुजुर्ग ने नफिल नमाजें पढ़ीं। दरूद ओ सलाम और…
खरसावां के पदमपुर मे सात दिवसीय रामकथा, रामलीला महोत्सव शुरू, भगवान श्रीराम के आदर्शों को जन-जन तक पहुँचाने प्रयास, Kharsawan खरसावां के पदमपुर काली मंदिर प्रांगण में विश्व हिन्दु परिषद्, बजरंग दल पदमपुर खरसावां के द्बारा सात दिवसीय रामकथा, रामलीला महोत्सव शुरू हो चुका है। महोत्सव का शुभारंभ खरसावां विधायक प्रतिनिधि अनूप सिंहदेव ने विधिवत रूप से किया। मौके पर सिंह देव ने कहा कि सनातन धर्म को बचाने के लिए पूरे भारत में रामलीला भागवत गीता पाठ, गायत्री पाठ, विष्णु पुराण का महोत्सव पूरे भारत में चल रही है।रामलीला महोत्सव मे अयोध्या धाम, काशी, वाराणसी, प्रयागराज के प्रसिद्ध कलाकारों…