सरायकेला के गोविंदपुर मे नदी से पानी लाने के क्रम में करंट लगने से 42 वर्षीय व्यक्ति की मौत
Seraikella सरायकेला प्रखंड के गोविंदपुर गांव में बुधवार की सुबह मोटर चलाने के दौरान बिजली के संपर्क में आने से 42 वर्षीय मालूराम लोहार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई ।मालूराम बुधवार सुबह संजय नदी के किनारे अपने खेत में सिंचाई करने के उद्देश्य से इलेक्ट्रिक मोटर का कनेक्शन जोड़ रहा था इस दौरान वह बिजली के संपर्क में आया। बिजली का झटका लगने के बाद वह नदी में जाकर गिरा जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। मालूराम लोहार गांव में ही फर्नीचर निर्माण का कार्य करते थे। वे अपने पीछे पत्नी और दो छोटे बेटे को छोड़ गए हैं। उनकी असामयिक मृत्यु से परिवार टूट गया है और गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।
September 6, 2026 4: 00 pm
Breaking
- मनोहरपुर में 5 सितंबर को टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ,-सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी दिखाएंगे हरी झंडी
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में आरएचडब्ल्यूई के दस दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ, ग्रामीण अनुभव से उद्योग तक विद्यार्थियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण,
- खरसावां पहुंची भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा, युवाओं को नौकरी उनकी योग्यता के आधार पर मिलनी चाहिए, पैसे के बल पर नहीं-देवेंद्र महतो
- खरसावां-कुचाई में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव आस्था व उल्लास के साथ मना, श्रद्वालुओं ने व्रत रखकर मंदिरों की पूजा-अर्चना, सुख-शांति व समृद्वि की कामना
- कुचाई के गोपीडीह में महिलाओं और युवाओं ने सीखा पेब्रिन रोग की जांच का हुनर, मेरा रेशम मेरा अभिमान 2.0 के तहत प्रशिक्षण, 35 किसानों ने माइक्रोस्कोप से किया रोग के बीजाणुओं की पहचान,
- बांकसाई गढ़ में वार्षिक जांताल पूजा 15 को
- भगवान श्रीकृष्ण गौड़ समाज के कुलदेवता है-शम्भुनाथ
- जिले की पुलिसिंग को मिली रफ्तार, बेड़े में शामिल हुईं 19 नई बोलेरो अब 38 बोलेरो और 26 बाइक से होगी पेट्रोलिंग, एसपी ने खुद स्टेयरिंग संभालकर किया गश्त का निरीक्षण
