Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- कुचाई पंचायत समिति की समीक्षा बैठक: झूलते बिजली तार हटाने, जलमीनार मरम्मत और सीएचसी में अल्ट्रासाउंड सुविधा पर जोर
- खरसावां पुलिस ने चोरी का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, नकदी व सामान बरामद
- शिव शिष्यों ने पूरे जिले में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प, सरायकेला के धातकीडीह में किया गया पौधारोपण, एक हजार पेड़ लगाने का लक्ष्य
- साप्ताहिक जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनी आमजनों की समस्याएँ, संबंधित विभागों को समयबद्ध निष्पादन के दिए निर्देश…*
- उपायुक्त के निर्देश पर जिला कृषि पदाधिकारी ने खरसावाँ एवं कुचाई प्रखंड में उर्वरक दुकानों का निरीक्षण, निर्धारित दर पर किसानो को उर्वरक खाद उपलब्ध कराने तथा नियमित ऑनलाइन एंट्री करने के दिए गए निर्देश…*
- जिला फुटबॉल लीग 2026: तूड़ीयान को 5-2 से हराकर खामरडीह सुपर-5 में, प्रधानगोडा की स्थिति मजबूत
- केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिलीं सांसद जोबा माझी, चक्रधरपुर–राउरकेला सड़क चौड़ीकरण व आरओबी निर्माण की मांग दोहराई
- खरसावां के खेजूरदा में 70 किसानों में शत-प्रतिशत अनुदान पर उड़द बीज का वितरण, उन्नत किस्म के बीजों के उपयोग से उत्पादन में वृद्धि होगी तथा आय बढाने में भी मदद मिलेगी-मुखिया
Author: Team eDesk
खरसावां के उत्क्रमित उच्च विद्यालय कृष्णापुर में ‘विश्व मादक पदार्थ निषेध दिवस’ संपन्न. सम्मानित हुए विजेता प्रतिभागी, Kharsawan खरसावां उत्क्रमित उच्च विद्यालय कृष्णापुर में विश्व मादक पदार्थ निषेध दिवस के अवसर पर विद्यालय के प्रहरी क्लब के तत्वावधान में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। सभा को संबोधित करते हुए शिक्षक विश्वजीत कुमार सतपथी ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र महासभा से पारित संकल्पानुसार 26 जून 1989 से प्रतिवर्ष 26 जून को ‘अंतर्राष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस’ मनाया जाता है। इसका उद्देश्य लोगों को नशे की बुरी आदत से मुक्ति दिलाना है। सामाजिक न्याय व आधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार के निदेशानुसार…
ईचागढ़ के झाड़ूआ मे विधायक सविता महतो नें किया पूर्व उपमुख्यमंत्री दिवंगत सुधीर महतो के आदमकद मुर्ती का अनावरण Ichagarh ईचागढ़ प्रखंड क्षेत्र के तुता पंचायत के झाड़ूआ मोड़ पर बुधवार को झारखंड के अग्रणी नेता पूर्व उपमुख्यमंत्री दिवंगत सुधीर महतो के 69 जयंती के अवसर पर उनके आदमकद मुर्ती का अनावरण विधायक सह उनके धर्मपत्नी सविता महतो नें विधिवत रुप से फीता काट व दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान सविता महतो नें कहा कि उनके दिवंगत पति सुधीर महतो के अधूरे कार्यों को पूरा करने के लिए ईचागढ़ वासियो ने जो प्यार दिया है उसे भूलाना नामुमकिन है।…
झामुमो ने पूर्व उपमुख्यमंत्री सुधीर महतो की जयंती मनाई, संगठन को मजबूत करने का लिया संकल्प Rajnagar झारखंड मुक्ति मोर्चा ने वुधवार को राजनगर में झारखंड के पूर्व उपमुख्यमंत्री व झामुमो के कद्दावर नेता स्व. सुधीर महतो की जयंती श्रद्धा व सम्मान के साथ मनाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता झामुमो प्रखंड अध्यक्ष रामसिंह हेंब्रम ने की। मौके पर दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत नेता की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। इस अवसर पर झामुमो नेता विशु हेंब्रम ने कहा कि स्व. सुधीर महतो झारखंडी अस्मिता, शिक्षा और सामाजिक न्याय की आवाज थे। उन्होंने पार्टी को न केवल…
मुरहू अस्पताल को मिली डिजिटल एक्स-रे मशीन की सौगात, सांसद कालीचरण मुंडा ने किया उद्घाटन,अब मुरहूवासियों को एक्स-रे के लिए नहीं जाना होगा खूंटी या रांची, Murhu मुरहू के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को बुधवार को एक नई स्वास्थ्य सुविधा मिली, जब सांसद कालीचरण मुंडा ने डिजिटल एक्स-रे मशीन का उद्घाटन किया। उद्घाटन समारोह में सिविल सर्जन डॉ. नागेश्वर मांझी, प्रमुख एलिस ओड़ेया, उपप्रमुख अरुण कुमार साबू, जिला परिषद सदस्य नेलानी देमता, बीडीओ रंजीत कुमार सिन्हा, सीओ शंकर कुमार विद्यार्थी, प्रभारी चिकित्सक डॉ. आशुतोष तिग्गा सहित कई जनप्रतिनिधि और महागठबंधन के कार्यकर्ता उपस्थित थे। अस्पताल पहुंचने पर सांसद समेत अन्य अतिथियों…
उपायुक्त की सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न, सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण और जन-जागरूकता के लिए प्रभावी कदम उठाने के दिए गए निर्देश, Seraikella सड़क सुरक्षा को लेकर जिला स्तर पर प्रभावी योजना तैयार करने और आम नागरिकों को जागरूक करने के उद्देश्य से उपायुक्त श्री नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में आज समाहरणालय सभागार में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री मुकेश लूणायत, अपर उपायुक्त श्री जयवर्धन कुमार, अपर नगर आयुक्त (आदित्यपुर) श्री रवि प्रकाश, जिला परिवहन पदाधिकारी श्री गिरजा शंकर महतो, चांडिल अनुमंडल पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय), सभी अंचलाधिकारी,…
जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त ने ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण, सुरक्षा और व्यवस्थाओं की समीक्षा कर दिए आवश्यक निर्देश, Seraikella जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने सामुदायिक भवन, सरायकेला स्थित ईवीएम वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे। निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने ईवीएम वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था, विधि व्यवस्था और तकनीकी उपकरणों की स्थिति की विस्तार से जांच की। उन्होंने वेयरहाउस में रखे गए ईवीएम मशीनों, सीसीटीवी कैमरों और अन्य उपकरणों के रख-रखाव की स्थिति का भी जायजा लिया। इस अवसर पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों…
उपायुक्त ने की जिला स्तरीय बैंकर्स समिति की बैठक सम्पन्न, बैठक में वित्तीय समावेशन, ऋण वितरण और सरकारी योजनाओं की प्रगति की हुई समीक्षा, Seraikella सरायकेला खरसावां जिला समाहरणालय सभागार में आज उपायुक्त श्री नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय बैंकर्स समिति (DLBC) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में उप विकास आयुक्त सुश्री रीना हांसदा,अपर उपायुक्त श्री जयवर्धन कुमार, जिला पंचायती राज पदाधिकारी श्री सुरेंद्र उरांव, जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक, जिला समन्वयक (डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर) सहित सभी प्रमुख बैंकों के प्रतिनिधि उपस्थित थे। बैठक में उपायुक्त ने वित्तीय समावेशन को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए कहा कि सरकार की…
कुचाई के पोडाकांटा मे लगा धरती आबा अभियान के तहत शिविर, लाभुकों से प्राप्त किए ऑन-द-स्पॉट आवेदन जनजातीय के समग्र विकास हेतु सरकार प्रयारथ-बीडीओ kuchai कुचाई प्रखंड के सुदूरवर्ती क्षेत्र अंतर्गत पोडाकांटा पंचायत सचिवालय मे धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उदघाटन कुचाई प्रमुख गुडडी देवी, प्रखंड विकास पदाधिकारी साधुचरण देवगम, मुखिया अनुराधा उराव आदि ने किया। इस शिविर में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। जिसमें विभिन्न विभागों के अलग-अलग स्टाल लगाये गये। उक्त स्टॉल में जॉब कार्ड, राशन, पेंशन, आधार कार्ड, आम बागवानी आदि से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए।…
खरसावां में प्रखंड स्तरीय सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल प्रतियोगिता संर्पन्न, अंडर 17 बालिका में खरसावां कस्तृरबॉ और अंडर 15 बालक में आदर्श मध्य विधालय खरसावां बना चैंपियन kharsawan खरसावां के अर्जुना स्टेडियम में स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग झारखंड द्वारा आयोजित प्रखंड स्तरीय सुब्रतो मुखर्जी कप फुटबॉल प्रतियोगिता-2025 संपन्न हो गई। प्रखंड स्तरीय सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता में 15 बालक में आदर्श मध्य विधालय खरसावां और अंडर 17 बालिका में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय खरसावां की टीम फाइनल ने जीत हासिल कर जिला के लिए क्वालीफाई कर लिया है। आज खेले गए फाइनल के अंडर 15 वर्ष बालक वर्ग में उत्क्रमित…
खरसावां के दलाईकेला में ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत लगा शिविर, 106 आवेदन ऑन-द-स्पॉट का निष्पादित, सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठायें-प्रधान माझी kharsawan खरसावां प्रखंड अंतर्गत दलाईकेला पंचायत सचिवालय में धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उदघाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रधान माझी, विधायक प्रतिनिधि अनूप सिंहदेव, प्रधान लिपिक राजेश द्विवेदी आदि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। साथ ही विभिन्न विभागों के द्वारा स्टाॅल लगाकर सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओ का लाभ दिलाने के लिए कुल 192 आवेदन प्राप्त किए गए। जिसमें से ऑन-द-स्पॉट 106 आवेदनों…