Author: Team eDesk

सरायकेला के विपिन विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को PRASHAST App पर आधारित संकुल वाइज प्रशिक्षण, प्रशस्त ऐप पर सभी बच्चों का स्क्रीनिंग शीघ्र करें-मनोज Seraikella सरायकेला प्रखंड अंतर्गत सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों के लिए PRASHAST App पर आधारित संकुल वाइज प्रशिक्षण का आयोजन प्रखंड संसाधन केंद्र, सरायकेला में सफलता पूर्वक संपन्न हुआ। भारत सरकार द्वारा विकसित PRASHAST ऐप का उद्देश्य विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों की दिव्यांगता की समय पर पहचान करना है। इस ऐप के माध्यम से प्रत्येक छात्र का एक बार मूल्यांकन किया जाना अनिवार्य है, जिसकी निगरानी प्रतिदिन राष्ट्रीय स्तर पर की जा रही है। प्रशिक्षण…

Read More

खरसावां में प्रभु जगन्नाथ की रथ यात्रा का वर्णन नृत्य नाटिका, गीत नाट्य, रथ पथ नाटक, और सम्बलपुर नृत्य के माध्यम कर रथ यात्रा उत्सव को बनाया यादगार, kharsawan खरसावां के काली मंदिर प्रागण में प्रभु जगन्नाथ के रथयात्रा के अवसर पर शिल्पी एंटरटेनमेंट पूरी ओडिशा के टीम के कलाकारों के द्वारा प्रभु जगन्नाथ की रथ यात्रा का वर्णन नृत्य नाटिका, गीत नाट्य, रथ पथ नाटक, और सम्बलपुर नृत्य के माध्यम से किया। शिल्पी एंटरटेनमेंट पूरी ओडिशा के टीम के कलाकार-सुरजीत महापात्रा, सिल्पी सुकन्या, प्रियंका महापात्रा, पूजा माला, प्रीतिसुधा नायक, मोनालिसा दा, विशाल नायक, सिमरन सामंतराय, प्रीति बेहरा, रूद्र बेहरा…

Read More

खरसावां में हुई शांति समिति की बैठक, निर्धारित रूट पर निकाला 7 जुलाई को निकलेगा मुहर्रम जुलूस, अमन चैन बनाये रखने का निर्णय, मुहर्रमः सोशल मीडिया पर रहेगी कड़ी नजर kharsawan मुहर्रम का त्योहार शांति व सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाए जाने को लेकर खरसावां थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड बिकास पदाधिकारी प्रधान माझी, अंचल अधिकारी कप्तान सिंकू एवं थाना प्रभारी गौरव कुमार के संयुक्त रूप से किया। बैठक में निर्णय लिया गया कि खरसावां में निर्धारित रूट पर मुहर्रम का जुलूस एक दिन बाद आगामी 7 जुलाई को शाम चार बजे निकाला जायेगा।…

Read More

खरसावां में सरकारी खर्च पर होने वाले मुस्लिम केे एक मात्र त्योहार मुहर्रम सरकारी उपेक्षा का शिकार, सिर्फ कोलम पूरा कर निभाते है अपना दायित्व, kharsawan झारखंड सरकार के विधि विभाग से प्राप्त राशि से खरसावां में 10 पूजा व धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन होता है। इसमें मुख्य रुप से चड़क पूजा, चौत्र पर्व, रथ यात्रा, धुलिया जंताल पूजा, नुआखाई जंताल पूजा, इंद्रोत्सव, दुर्गा पूजा, काली पूजा के साथ-साथ मुस्लिमों का एक मात्र त्योहार मुहर्रम का भी आयोजन किया जाता है। लेकिन मुस्लिमों का एक मात्र त्योहार मुहर्रम सरकारी उपेक्षा का शिकार है। हर सरकारी पूजा व धार्मिक अनुष्ठानों के…

Read More

सरायकेला मे स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण 2025 के सफल क्रियान्वयन हेतु जिला स्तरीय कार्यशाला, Seraikella जल शक्ति मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा प्रारंभ किए गए स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण 2025 के सफल क्रियान्वयन एवं जिला स्तर पर इसकी व्यापक तैयारियों को सशक्त करने हेतु आज समाहरणालय सभागार में एक दिवसीय जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला की अध्यक्षता उपायुक्त-सह-अध्यक्ष, जिला जल एवं स्वच्छता समिति, श्री नितिश कुमार सिंह ने की। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत स्वच्छता, पेयजल प्रबंधन तथा जनभागीदारी को और अधिक प्रभावशाली बनाना एवं स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण 2025 के उद्देश्यों, प्रक्रिया एवं मूल्यांकन…

Read More

सरायकेला में जच्चा बच्चा को सुरक्षित रखने के लिए स्वास्थ्य कर्मियों का चार दिवसीय प्रशिक्षण, Seraikella सरायकेला। जिले में स्वास्थ्य विभाग द्वारा जच्चा बच्चा को सुरक्षित रखने के लिए सिविल सर्जन कार्यालय के सभागार में स्वास्थ्य कर्मियों को लगातार प्रशिक्षण दिया जा रहा है ।कुछ स्वास्थ्य कर्मियों को चार दिवसीय प्रशिक्षण दिए जाने के बाद बाकी बचे स्वस्थ कर्मियों को भी यह प्रशिक्षण दी जा रही है । छूटे हुए स्वास्थ्य कर्मियों का प्रशिक्षण शुक्रवार को सिविल सर्जन कार्यालय के सभागार में हुई । प्रशिक्षण कार्यक्रम में स्वास्थ्य कर्मियों को गर्भवती माता व तथा धात्री माता की देखभाल तथा उनको…

Read More

सरायकेला में उपयुक्त का साप्ताहिक जनता दरबार, जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों की समस्याएं सुनी गईं, जांचोपरांत यथोचित कार्रवाई का मिला आश्वासन, Seraikella सरायकेला जिला समाहरणालय, सरायकेला स्थित उपायुक्त कार्यालय प्रकोष्ठ में उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी श्री नितिश कुमार सिंह द्वारा साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया। जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं क्षेत्रों से आए दर्जनों नागरिकों ने व्यक्तिगत एवं सामुदायिक समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए, जिनकी सुनवाई स्वयं उपायुक्त द्वारा की गई। जनता दरबार के दौरान भूमि विवाद, दाखिल-खारिज, पारिवारिक बंटवारा, बंदोबस्ती भूमि के ऑनलाइन अंकन, राशन कार्ड में नाम जोड़ने, आयुष्मान भारत योजना के…

Read More

सरायकेला के श्री जगन्नाथ महाप्रभु की रथ यात्रा मेले में उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, श्री जगन्नाथ प्रभु की रथ यात्रा क्षेत्र का प्रमुख त्योहार है- मनोज चौधरी Seraikella सरायकेला मे श्री जगन्नाथ महाप्रभु की रथ यात्रा के अवसर पर गुंडीचा मंदिर में जगन्नाथ मेला समिति द्वारा लगाए मेले में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है। रथयात्रा के अवसर पर, रथ मेला में लोग भगवान जगन्नाथ की पूजा-अर्चना करने और उत्सव का आनंद लेने के लिए बड़ी संख्या में एकत्रित हो रहे हैं। श्री जगन्नाथ मेला समिति के अध्यक्ष सह नगर पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी…

Read More

आदित्यपुर में मुहर्रम पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक, सोशल मीडिया पर रहेगी प्रशाशन की विशेष नजर, Adityapur मुहर्रम पर्व को लेकर राज्य सरकार के निर्देश पर राज्य के सभी जिलों में शांति समितियों की बैठकों का आयोजन किया जा रहा है। सरायकेला उपायुक्त एवं एसपी के निर्देश पर आदित्यपुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई जिसमें विभिन्न विषयों पर चर्चा करते हुए क्षेत्र में शांति एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में मोहर्रम का पर्व मनाने का निर्णय लिया गया। मालूम हो कि आदित्यपुर थाना क्षेत्र से दो लाइसेंसी अखाड़ा निकलता है। बैठक के दौरान शांति समिति…

Read More

राजनगर के बड़ा कुनाबेड़ा में 15 वर्षीय छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या Rajnagar राजनगर थाना क्षेत्र के बड़ा कुनाबेड़ा गांव में एक 15 वर्षीय छात्रा ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान सुषमा महतो के रूप में हुई है, जो आठवीं कक्षा में पढ़ती थी। घटना के समय घर में कोई नहीं था, सिवाय उसकी दादी के जो बर्तन माँज रही थीं। सुषमा की माँ अपने मायके सिंगपुर गई हुई थीं और उसके पिता उषा मार्टिन में मजदूरी करते हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।…

Read More