खरसावां के उ0उ0वि0 कृष्णापुर में गोस्वामी तुलसीदास
व मुंशी प्रेमचंद की मनाई जयंती, तुलसीदास ने रचनाओं के माध्यम
से श्रीराम के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाया- विश्वजीत
kharsawan
खरसावां के उत्क्रमित उच्च विद्यालय कृष्णापुर में प्रख्यात रामभक्त कवि गोस्वामी तुलसीदास व “कलम के सिपाही“ मुंशी प्रेमचंद की जयंती हर्षाेल्लास के साथ मनाई गई। सर्वप्रथम समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं और सदन कप्तानों ने इन युगल विभूतियों के चित्रपट पर अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। तदुपरांत शिक्षिका नूतन रानी के द्वारा राम स्तुति की मनमोहक प्रस्तुति की गई। मौके पर हिंदी शिक्षक विश्वजीत कुमार सतपथी ने कहा कि गोस्वामी तुलसीदास जयंती केवल एक संत की जयंती नहीं, बल्कि भारतीय भक्ति साहित्य की गौरवपूर्ण विरासत का उत्सव है। तुलसीदास जी ने अपनी कालजयी रचनाओं के माध्यम से भगवान श्रीराम के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाया। उन्होंने भक्ति को सिर्फ एक धार्मिक कर्तव्य नहीं, बल्कि जीवन जीने की प्रेरणादायक शैली के रूप में स्थापित किया। उनकी रचनाएं आज भी धर्म, नैतिकता और भक्ति के स्थायी और अमूल्य स्त्रोत हैं। वे भगवान श्रीराम के प्रति अपनी अटल और अनन्य भक्ति के लिए प्रसिद्ध हैं। उन्होने कहा कि उपन्यास सम्राट मुंशी प्रेमचंद की जीवनी पर रोशनी डालते हुए श्री सतपथी ने कहा कि मुंशी जी की रचनाओं में औपनिवेशिक भारतीय समाज की विद्रूपताओं का अक्स नजर आता है। उन्होंने लगभग 350 कहानियाँ तथा डेढ़ दर्जन उपन्यास लिखे। अपनी सरल, सजीव व मुहावरेदार शैली के कारण हुए वे बेहद लोकप्रिय हैं। शिक्षक खिरोधर साहू ने तुलसीदास के जीवन संघर्षों का वर्णन करते हुए “जरा देर ठहरो राम“ गाना गाकर समाँ बांध दिया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी को नियमित रूप से रामचरितमानस की चौपाइयों का पाठ करना चाहिए। इससे एक सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। छात्रा अंजली गोप ने भी गोस्वामी जी के जीवन वृत्त पर अपने विचार प्रस्तुत किए। छात्रा मौसमी महतो ने कहा कि वे पहले नवाब राय के नाम से उर्दू में लिखा करते थे। अंग्रेज सरकार के द्वारा श्सोजेवतनश् की जब्ती के बाद उन्होंने हिंदी में लिखना शुरू किया। छात्रा संतोषी गोप ने क्विज का संचालन किया। इस अवसर पर आयोजित की गई। निबंध प्रतियोगिता में वर्ग नवम के छात्र तनिष्क सिंहदेव को विजेता घोषित किया गया। इस दौरान मुख्य रूप से प्रभारी प्रधानाध्यापक मनोज कुमार, महादेव मुंडा, प्रभा कुमारी, रणवीर महतो, योगेंद्र महतो, सुभाष चंद्र तांती तथा भारी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित थे।
September 7, 2026 3: 18 am
Breaking
- 6 सितंबर को कुड़मि समाज ने मनाया काला दिवस, एसटी सूची में पुनः शामिल करने की उठी मांग, कुड़मि समाज के लिए 6 सितंबर एक गहरे दर्द और ऐतिहासिक अन्याय की स्मृति है-पंकज महतो
- खरसावां मे गुरु-शिष्य परंपरा को समर्पित विशेष समारोह का आयोजन, छऊ गुरुओं का सम्मान, गुरु ही कलाकार की प्रतिभा को देता है सही दिशा-सुखराम उरांव
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मना शिक्षक दिवस, “आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस हमें सूचना देता है, शिक्षक हमें सोचना सिखाते हैं-अदिति कुमारी
- शिक्षक दिवस पर गुरुजनों को नमन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजा खरसावां ब्लू बेल्स इंग्लिश स्कूल,
- मनोहरपुर में 5 सितंबर को टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ,-सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी दिखाएंगे हरी झंडी
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में आरएचडब्ल्यूई के दस दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ, ग्रामीण अनुभव से उद्योग तक विद्यार्थियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण,
- खरसावां पहुंची भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा, युवाओं को नौकरी उनकी योग्यता के आधार पर मिलनी चाहिए, पैसे के बल पर नहीं-देवेंद्र महतो
- खरसावां-कुचाई में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव आस्था व उल्लास के साथ मना, श्रद्वालुओं ने व्रत रखकर मंदिरों की पूजा-अर्चना, सुख-शांति व समृद्वि की कामना
