Author: Team eDesk

खरसावां में जिला फुटबॉल सुपर लीग-2025 “अर्जुना कप“ 20 अगस्त से 30 अगस्त तक, छह चौंपियंस टीमों के मध्य होगा महा मुकाबला kharsawan झारखंड फुटबॉल एसोसिएशन के निर्देशानुसार सरायकेला-खरसावां जिला स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित जिला फुटबॉल सुपर लीग “अर्जुना कप“ 20 अगस्त से 30 अगस्त-2025 के मध्य खेला जाएगा। इस प्रतियोगिता में 24 टीमों के मध्य संपन्न लीग प्रतियोगिता में अपने-अपने ग्रुप में प्रथम स्थान पर रहने वाली होने वाली 6 चौम्पियंस टीमें भाग लेगी। खरसावां के अर्जुना स्टेडियम में प्रतिदिन 2.30 बजे से सरायकेला खरसावां जिले के प्रसिद्ध छह टीमों के मध्य खेली जाने वाली इस प्रतियोगिता का पहला…

Read More

सरायकेला के तिमणिया के मोनू महतो के 7 वर्षीय पुत्र बिजली के पंखे के स्पर्श में आने से मौत, Seraikella सरायकेला थाना अंतर्गत तिमणिया गांव के मोनू महतो के 7 वर्षीय पुत्र बिजली के पंखे के स्पर्श में आने से मौत हो गई। घटना दोपहर 1:00 के आसपास की है। घर में बच्चा अकेले था तथा टेबल पंखा चल रहा था इस दौरान टेबल पंखा के संपर्क में आया। शॉर्ट सर्किट के कारण टेबल पंखा में बिजली प्रभावित हो रहा था जिसके कारण स्पर्श में आते उसकी मौत हो गई। कुछ देर बाद जब घर के सदस्य लौटे तो उन्होंने…

Read More

सरायकेला-राजनगर सड़क दुर्घटना में घटनास्थल पर एक की मौत, एक घायल, Seraikella सरायकेला थाना अंतर्गत राजनगर सड़क पर सड़क दुर्घटना में तितिरविला गांव के जीतू महतो गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि उसके जीजा जी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना दोपहर 2:00 बजे के आसपास की है स्थानीय लोगों द्वारा तुरंत सरायकेला पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद मौके पर एंबुलेंस पहुंची इसके बाद एंबुलेंस द्वारा अमृत एवं घायल जीतू को सरायकेला सदर अस्पताल लाया गया।

Read More

खरसावां में ””पोषण भी-पढ़ाई भी”” कार्यक्रम के तहत आंगनबाड़ी सेविकाओं का दिन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू, बच्चों का समग्र विकास सुनिश्चित करना उद्देश्य है-बीडीओ kharsawan खरसावां प्रखंड सभागार भवन में बाल बिकास परियोजना खरसावां के द्वारा बच्चों के समग्र विकास सुनिश्चित करने के लिए ””पोषण भी पढ़ाई भी”” के तहत आंगनबाड़ी सेविकाओं के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण शिविर का विधिवत उदघाटन करते हुए खरसावां प्रखंड बिकास पदाधिकारी सह बाल बिकास परियोजना पदाधिकारी प्रधान माझी ने कहा कि खरसावां प्रखंड क्षेत्र के 175 आंगनबाड़ी सेविकाओं में से एक सौ सेविकाओं को 50-50 के दो बैच…

Read More

कुचाई के पारलवादी में पारंपरिक विधि विधान के तहत वार्षिक ग्राम पूजा, श्रद्वालुओं ने क्षेत्र की सुख-समृद्धि के साथ-साथ अच्छी बारिश व अच्छी फसल की कामना kuchai कुचाई प्रखंड के पारलवादी गांव में रविवार को पारंपरिक विधि विधान से वार्षिक ग्राम पूजा की गई। इसका शुभारंभ ग्राम देवरी कृष्णा हेम्ब्रम ने किया। पूजा के दौरान श्रद्धालुओं ने क्षेत्र की सुख-समृद्धि के साथ-साथ अच्छी बारिश व अच्छी फसल की कामना की। साथ ही ग्रामीणों ने मनोकामना पूर्ण होने पर मुर्गे व बकरे की बलि दी। मान्यता है कि ग्राम पूजा के बाद ही किसान खेतों में कड़ान व रोपाई का कार्य…

Read More

मां मनसा क्षेत्र वासियों की मन की मुराद पूरी करें-मनोज चौधरी Seraikella सरायकेला : सरायकेला में मां मनसा पुजा की धूम मां मनसा के मंदिर एवं पंडालों में सुबह से पूजन अर्चन के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी हुई थी मां मनसा की वार्षिक पूजा में नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष एवं सक्रिय समाजसेवी मनोज कुमार चौधरी ने दिवान साई मां मनसा के प्राचीन मंदिर में भगवान शिव पार्वती की मानस पुत्री सांपों की देवी मां मनसा की श्रद्धापूर्वक पूजा अर्चना किया एवं मां मनसा से प्रार्थना कर क्षेत्र वासियों के रोग पीड़ा हरने एवं सुख समृद्धि प्रदान करने…

Read More

खरसावां के उत्क्रमित उच्च विद्यालय बुरुडीह में ध्वजारोहण कर जैक बोर्ड में सफल हुए शीर्ष 10 विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र एवं पदक से किया सम्मानित, Kharsawan खरसावां के उत्क्रमित उच्च विद्यालय बुरुडीह में राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस उत्साह और देशभक्ति के साथ मनाया गया। इस दौरान जैक बोर्ड 2025 में सफल हुए शीर्ष 10 विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र एवं पदक से सम्मानित किया गया। साथ ही विद्यालय स्तरीय हुए विभिन्न प्रतियोगिता के विजेताओं को भी सम्मानित किया गया। मौके पर प्रधानाध्यापक धर्मेंद्र महतो ने कहा कि 15 अगस्त का दिन हमारे लिए आजादी का जश्न मनाने के साथ हम सबों…

Read More

नेमरा मे दिशोम गुरु शिबू सोरेन के श्राद्धकर्म में शामिल होकर खूंटी सांसद व खरसावां विधायक ने दी श्रद्धांजलि, Kharsaean झारखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री सह दिशुम गुरु शिबू सोरेन के श्राद्धकर्म शामिल होने के लिए खरसावां विधायक दशरथ गागराई के नेतृत्व में खूंटपानी, कुचाई, खरसावां, गम्हरिया आदि जगहों से पार्टी के कार्यकर्ता नेमरा गांव पहुंचे। वहीं खूंटी सांसद कालीचरण मुंडा भी इस श्राद्धकर्म में शामिल हुए। सांसद कालीचरण मुंडा व विधायक दशरथ गागराई ने गुरुजी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी और उनके आदित्य योगदान को याद किया। इस दौरान खूंटी सांसद कालीचरण मुंडा ने कहा कि…

Read More

कुचाई के पुतुलपीड में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता संपन्न, डीटी ब्रदर्स मागुदरा को पराजित कर रोलेक्स एफसी बना चैम्पियन, दुनिया का सबसे लोकप्रिय खेल फुटबॉल है-गागराई kharsawan कुचाई प्रखंड के अंतर्गत पुतुलपीड फुटबॉल मैदान में एबीसी पुतुलपीड कुचाई के द्वारा आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता2025 संपन्न हो गई। इस फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल मैच का शुभआरंभ खरसावां विधायक दशरथ गागराई के द्वारा ने खिलाडियों से परिचय प्राप्त कर एवं फुटबॉल को किक मारकर किया। फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल मैच में डीटी ब्रदर्स मागुदरा की टीम को 1-0 से पराजित कर रोलेक्स एफसी की टीम चैम्पियन बनी। इस फुटबॉल प्रतियोगिता में…

Read More

खरसावां के बुड़ीतोपा मे यदुवंशी जागृति मंच की महत्वपूर्ण बैठक, मंदिर निर्माण के लिए सर्वसमिति से समिति की गठन, उपेंद्र प्रधान बने अध्यक्ष, Kharsawan खरसावां प्रखंड के अंतर्गत बुड़ीतोपा मे यदुवंशी जागृति मंच द्वारा श्री कृष्ण जन्माष्टमी पूजा पंडाल प्रांगण सरगापोसी (बुड़ीतोपा) में सदानंद प्रधान के अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक की गई। इस बैठक में सर्व समिति से मंदिर निर्माण के लिए एक समिति का गठन की गई। मंदिर निर्माण के लिए सदानंद प्रधान को समिति का संयोजक, उपेंद्र प्रधान को अध्यक्ष, पंकज प्रधान को कार्यकारी अध्यक्ष, अशोक प्रधान को उपाध्यक्ष, सत्यव्रत प्रधान को सचिव, प्रदीप प्रधान को उपसचिव,…

Read More