जिला स्तरीय खेलो झारखंड प्रतियोगिता में स्वर्ण
और कांस्य पदक विजेताओं को विद्यालय में किया सम्मानित,
हार-जीत की परवाह किए बगैर खेल भावना से खेले-धर्मेंद्र
kharsawan
सरायकेला खरसावां जिला स्तरीय खेलों झारखंड प्रतियोगिता-2025 में उत्क्रमित उच्च विद्यालय बुरूडीह के खिलाड़ियों ने उम्दा प्रदर्शन करते हुए चार स्वर्ण और दो कांस्य पदक अपने नाम किया। स्वर्ण पदक विजेताओं मे शतरंज प्रतियोगिता मे आयुष प्रधान (अंडर-19), गोला फेंक (अंडर-17) नाव्यांजलि हेंब्रम, ऊंची कूद (अंडर-17) गंगा महतो, एवं फुटबॉल प्रतियोगिता (अंडर-14) के टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। साथ ही लंबी कूद (अंडर-14) शांति हेंब्रम और राधा कुमारी गोप (अंडर-17) को कांस्य पदक प्राप्त हुई। विदित हो की जिला स्तरीय खेलों झारखंड प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक व प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी ही अपने जिले का प्रतिनिधित्व रांची में 9 अक्टूबर से 20 नवंबर तक होने वाले विभिन्न खेलों में करेंगे। विभिन्न खेलों में स्वर्ण और कांस्य पदक विजेताओं को सोमवार को उत्क्रमित उच्च विद्यालय बुरूडीह के प्रार्थना सभा में पूरे उत्साह के साथ विद्यालय परिवार की ओर से उन्हें सम्मानित किया। मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक धर्मेंद्र महतो, तुषार कांति महतो ने सारे विजेताओं को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए राज्य स्तर के लिए खुद को शारीरिक और मानसिक रूप से तैयार रहने को कहा। साथ ही खेल में हार-जीत की परवाह किए बगैर, खेल को खेल भावना से खेलकर अपने विरोधियों के प्रति भी सम्मान देने को कहा। जबकि शिक्षक प्रदीप कुमार महतो ने बताया कि हमें खेल नियमों का पालन कर बिल्कुल निष्पक्ष भाव से किसी भी खेल में भाग लेना चाहिए। आपकी निष्पक्षता ही आपके विश्वास को बढ़ाने का काम करती है। इस दौरान विद्यालय के शिक्षक धरमेंद्र महतो, तुषार कांति महतो, लवली कुमारी, प्रदीप कुमार महतो, प्रशांत कुमार प्रधान, ब्रजकिशोर कुमार बेदिया, स्वागता सिंह, अनीशा लकड़ा, संध्या प्रधान, नीलमोहन महतो, मौसमी दास, युधिष्ठिर पान आदि उपस्थित थे।
April 27, 2026 1: 56 pm
Breaking
- हाड़ात गांव में हाथियों का कहर मां-बेटी की मौत,दो घायल
- भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा-2025 में खरसावां के कृष्णापुर विद्यालय का शानदार प्रदर्शन, कई छात्र सम्मानित,
- सरायकेला-खरसावां में रक्तदान शिविरों का होगा आयोजन, सभी प्रखंडों में तिथियाँ निर्धारित, खरसावां मे 29 अप्रैल को होगा रक्तदान शिविर
- कुचाई के जोमरो में एसएसबी की पहल, कमांडेंट ने ग्रामीणों संग बैठक कर सुनी समस्याएं,
- जिले में नुक्कड़ नाटक के जरिए डायन प्रथा, अंधविश्वास और साइबर फ्रॉड पर चला जागरूकता अभियान, बीमारी का इलाज झाड़-फूंक से नहीं, बल्कि चिकित्सक से कराने का दिया संदेश,
- खरसावां के उत्क्रमित उच्च विद्यालय बुरूडीह में 90.6 प्रतिशत अंक हासिल कर अनीता नायक बनी स्कूल टॉपर, 101 में से 94 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी से परीक्षा उत्तीर्ण की
- खरसावां में बकरा विकास योजना के तहत 12 लाभूकों के बीच अनुदान पर बकरी का वितरण, ग्रामीण में रोजगार के अवसर बढ़ाना और लाभुकों की आय में वृद्धि करना उदेश्य है-बीडीओ
- खरसावां का बेटा रौनक हेम्ब्रम बना जिला टॉपर, 97.80ः अंक से रचा इतिहास, प्रमुख, बीडीओ, सीओ, ने किया सम्मानित,
