Author: Team eDesk

सरायकेला-खरसावां पुलिस ने अफीम की अवैध खेती रोकने के लिए चलाया प्री कल्टीवेशन ड्राइव Seraikella सरायकेला-खरसावां। वर्तमान फसलीय वर्ष में जिले में अफीम की अवैध खेती की संभावना को नगण्य करने के उद्देश्य से सरायकेला-खरसावां पुलिस द्वारा प्री कल्टीवेशन ड्राइव चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत पुलिस द्वारा ग्रामीण इलाकों में लोगों को अफीम की खेती से होने वाले दुष्प्रभावों और कानूनी परिणामों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। शनिवार को इस अभियान के तहत कुचाई थाना क्षेत्र के सेरेंगदा गांव, खरसावां थाना क्षेत्र के रामपुर गांव, ईचागढ़ थाना क्षेत्र के कुटाम गांव तथा दलभंगा ओपी क्षेत्र…

Read More

विश्व की पहली प्रोफेशनल तीरंदाजी लीग ने दिल्ली में मनाया सीज़न 1 का जश्न, एक्शन से भरपूर फॉर्मेट और सितारों से सजी मौजूदगी के साथ लीग ने सबका दिल जीता, अब बढ़ रही है ग्रैंड फिनाले की ओर, Delhi नई दिल्ली, 11 अक्टूबर 2025: विश्व की पहली पेशेवर तीरंदाजी लीग आर्चरी प्रीमियर लीग (APL) ने अपने पहले सीज़न की जबरदस्त सफलता का जश्न दिल्ली के यमुना स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस और समारोह के साथ मनाया। इस आयोजन में लीग के प्रमुख हितधारक, नामी तीरंदाज और गणमान्य अतिथि शामिल हुए, जिन्होंने भारतीय तीरंदाजी की वैश्विक पहचान को नई…

Read More

सरायकेला मे विभिन्न विद्यालयों के प्रधान शिक्षकों की हुई मासिक गुरुगोष्ठी Seraikella सरायकेला स्थित नृपराज जमा दो सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में सरायकेला प्रखंड की मासिक गुरु गोष्ठी आयोजित हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी दिनेश कुमार दंडपात ने की। उन्होंने सभी शिक्षकों से छात्रों के उज्जवल भविष्य के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया। मौके पर प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी सांतोना जेना ने विद्यालयवार मासिक प्रगति रिपोर्ट प्राप्त की। बैठक में एनआईएलपी अवार्ड लिस्ट, ई-कल्याण, एमडीएम, सावित्रीबाई फुले योजना, इको क्लब और “एक पेड़ मां के नाम” 2.0 सहित विभिन्न विषयों पर समीक्षा की गई।…

Read More

सरायकेला महिला महाविधालय में शोध पद्धति’ विषय पर सेमिनार Seraikella महिला महाविधालय सरायकेला खरसावा में आरडी सेल द्वारा एक सेमिनार ‘शोध पद्धति’ विषय पर आयोजन किया गया है। इस सेमिनार के मुष्य वक्ता महाविद्यालय के प्राचार्य स्पकिलीन देई थे। उन्होंने शोध पद्धति के बारे में विस्तार से अपने विचार रखे। उन्होंने अपने विचार की शुरुआत शोध के अर्थ से प्रारंभ की तथा शोध समस्या तथा इसके सामाधान के विषय में छात्राओं को बताए। उन्होंने शोध विधि गुणात्मक शोध विश्चि तथा संत्यालक शोध विधि के विषय में अपने विचार रखे। उन्होंने इस अवसर पर प्राथमिक स्रोत तथा द्वितीयक स्रोत के विषय…

Read More

बालकों की तरह प्रत्येक बालिका को समान प्यार, सम्मान और अवसर दिया जाना चाहिए – मनोज चौधरी, Seraikella सरायकेला : सरायकेला नगर पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर केवीपीइस गर्ल्स हाई स्कूल सरायकेला की बालिकाओं को सम्मानित कर उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया। उक्त अवसर पर उन्होंने कहा कि बेटियां ईश्वर का वरदान हैं, बेटियां जीवन का आधार हैं।हमारे ग्रंथो ने भी बेटियों को देवी का स्वरूप बताया है इसलिए प्रत्येक बालिका को समान प्यार, सम्मान और अवसर दिया जाना चाहिए। लड़कों की तरह देश की बहुत सी बेटियों ने विभिन्न क्षेत्रों में…

Read More

चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी श्री राजेंद्र कुमार को दी गई विदाई Seraikella कुमार विजय प्रताप सिंह के मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय सरायकेला के चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी श्री राजेंद्र कुमार को विद्यालय परिवार की ओर से समारोह पूर्वक विदाई दी गई। राजेंद्र कुमार की नियुक्ति 1 जून 1994 में चतुर्थी वर्गीय कर्मचारी के रूप में राजकीयकृत उच्च विद्यालय तिरूलडीह में हुआ था ।18 फरवरी 2008 में इनका स्थानांतरण कुमार विजय प्रताप सिंह देव बालिका उच्च विद्यालय सरायकेला में हुआ और इसी विद्यालय से 31 अगस्त 2025 को वे अपनी सेवा से सेवानिवृत हुए। विद्यालय द्वारा आयोजित विदाई समारोह में विद्यालय प्रबंधन समिति के…

Read More

जिला उपायुक्त ने किया खरसावां खादी पार्क, अग्र परियोजना केन्द्र और सामान्य सुलभ केन्द्र का किया निरीक्षण, तसर सिल्क ग्रामीण इलाकों के आमदनी का स्त्रोत-नितिश सिंह, kharsawan सरायकेला खरसावां जिला उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने शनिवार को खरसावां अग्र परियोजना केन्द्र, आमदा खादी पार्क और कुदासिंगी सामान्य सुलभ केन्द्र का निरीक्षण किया। श्री सिंह ने खरसावां अग्र परियोजना केन्द्र के विजागार भवन, रूरल मार्ट, किटपालन, धागाकरण केन्द्र, ऑरग्रेनिक कोकुन बैंक, माइक्रोस्कॉप से डीएफएल जांच कार्य, कोकून उत्पादन, कुदासिंगी सामान्य सुलभ केन्द्र और आमदा खादी पार्क के सुत-कटाई केन्द्र, वस्त्र खरीद बिक्री केन्द्र, गांधी म्यूजियम आदि का निरीक्षण कर कई दिशा…

Read More

खरसावां मॉडल स्कूल में डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर ने आईटी-आईटीएस, टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी और मल्टीमीडिया विषयों पर विद्यालय स्तर पर किया निरीक्षण, दी जानकारी, kharsawan खरसावां प्रखंड अंतर्गत बुरुडीह स्थित मॉडल स्कूल खरसावां में वोकेशनल कोर्स के डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर नवीन कुमार ने आईटी-आईटीएस, टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी और मल्टीमीडिया जैसे तीनों विषयों का विद्यालय स्तर पर निरीक्षण किया गया। इस दौरान कक्षा 9वीं से 12वीं तक के इन विषयों के विद्यार्थियों को कैरियर काउंसलिंग एवं कैरियर गाइड के संबंध में उन्होंने उचित मार्गदर्शन दिया। इस अवसर पर श्री कुमार ने कहा कि वर्तमान में तीनों कोर्स जॉब ओरिएंटेड हैं। आईटी में तकनीकी कैरियर,…

Read More

सरायकेला के मुरूप व माहलीमुरूप और राजनगर के गोविंदपुर व बोनकाटी में नुक्कड़ नाटक कर कलाकारों ने नशे के दुष्परिणामों और ट्रैफिक नियमों की दी जानकारी kharsawan सूचना एवं जनसंपर्क विभाग सरायकेला खरसावां के निर्देशानुसार शनिवार को छऊ नृत्य कला केंद्र के कलाकारों ने सरायकेला प्रखंड के मुरूप पंचायत के मुरूप एवं माहलीमुरूप गांव में और लोक कला मंच खरसावां के कलाकारों ने राजनगर प्रखंड के गोविंदपुर पंचायत के गोविंदपुर और बोनकाटी गांव में नशा मुक्ति और सड़क सुरक्षा पर हाल ही में नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से सड़क सुरक्षा और दुर्घटनाओं के प्रति जागरूकता फैलाई गई। इन नाटकों के…

Read More

कुचाई कस्तूरबा में चला विशेष जागरूकता कार्यक्रम, छात्राओं को आत्मरक्षा और आत्मसम्मान की दी जानकारी, kuchai अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार सरायकेला खरसावां की ओर से कुचाई कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य किशोर बालिकाओं में शिक्षा, स्वास्थ्य, आत्मविश्वास और लैंगिक समानता के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। कार्यक्रम का संचालन जिला विधिक सेवा प्राधिकार के पीएलवी मुकेश कुमार साहू और रमेश कुम्हार ने किया। कार्यक्रम में छात्राओं को अपने अधिकारों, व्यक्तिगत स्वच्छता , संतुलित आहार, आत्मरक्षा और आत्मसम्मान के महत्व के बारे में विस्तार से…

Read More