Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- खरसावां-कुचाई में झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा की बैठक, जल्द होगा प्रखंड कमिटि का विस्तार एवं पुनर्गठन, 2029 में सरकार बनाने का लिया संकल्प,
- कुचाई मुख्य संडक से पुलिया तक मार्ग जर्जर, परेशान ग्रामीणों सड़क पर प्रदर्शन कर उपायुक्त के नाम सौंपा ज्ञापन, पीसीसी सड़क निर्माण की मांग,
- आनंदपुर में 200 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल, विधायक जगत माझी बोले— शिक्षा ही जीवन को नई दिशा देने का सबसे प्रभावी माध्यम
- *अवैध खनन एवं खनिज परिवहन के विरुद्ध ईचागढ़ थाना क्षेत्र में देर रात चलाया गया संयुक्त जांच अभियान, तीन वाहन जब्त…*
- जिला फुटबॉल लीग-2026: प्रधानगोडा ने खरसावां को 6-0 से रौंदा, ग्रीन एरिया दलभंगा की रोमांचक जीत
- जिला फुटबॉल लीग-2026: खूंटपानी को 4-0 से रौंदकर हाथीटांड़ सुपर-5 में, अयांश पावर ईचागढ़ की भी जीत
- खूंटपानी के पान्ड्राशाली चौक में भाजपा की संगठनात्मक बैठक, बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर
- महिला शिक्षिका से मारपीट मामले में शिक्षक पर विभागीय कार्रवाई की तैयारी, निलंबन की प्रक्रिया शुरू
Author: Team eDesk
माता-पिता एवं वरिष्ठ नागरिक भरण-पोषण तथा कल्याण अधिनियम, 2007 पर लगा विधिक जागरूकता शिविर, Seraikella सरायकेला, 17 नवम्बर 2025: माननीय NALSA एवं JHALSA के निर्देशन में माता-पिता एवं वरिष्ठ नागरिक भरण-पोषण तथा कल्याण अधिनियम, 2007 पर एक विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सरायकेला-खरसावां द्वारा काशी साहू महाविद्यालय, सरायकेला में किया गया। कार्यक्रम के दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DLSA) के सचिव श्री तौसीफ मेराज ने अधिनियम के प्रमुख प्रावधानों पर प्रकाश डाला तथा वरिष्ठ नागरिकों के वैधानिक अधिकारों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वरिष्ठ नागरिकों को भरण-पोषण का कानूनी अधिकार प्राप्त है और उनकी उपेक्षा…
मैट्रिक परीक्षा 2026 का रिजल्ट सुधारने के लिए हेतु जिला शिक्षा पदाधिकारी ने शिक्षकों की 16 सदस्य टीम का गठन, Seraikella मैट्रिक परीक्षा 2026 का रिजल्ट सुधारने के लिए और 90% तक करने हेतु सरायकेला जिला शिक्षा पदाधिकारी ने शिक्षकों की 16 सदस्य टीम गठित किया। विषय विशेषज्ञों के द्वारा क्वेश्चन/प्रश्न पत्र का निर्माण किया जा रहा है ।10 मॉडल सेट और इससे बच्चों की प्रत्येक सप्ताह परीक्षा ली जाएगी और जो कमजोर बच्चे हैं उसको फिर से तैयारी करवाई जाएगी और इस बार सरायकेला जिला का मैट्रिक परीक्षा का रिजल्ट 90% से ऊपर सरायकेला का करना है।
सरायकेला के तिरीलडीह में आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता का संपन्न, जेएमपी कुकुडुंगरी को पराजित कर एसजेकेएस सारंगा जार बना चैंपियन, खिलाड़ी खेल के माध्यम से कॅरियर पर करें फोकस-गागराई Seraikella सरायकेला प्रखंड अंतर्गत तिरीलडीह फुटबॉल मैदान में एसजेकेएस सारंगा जार के द्वारा एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस फुटबॉल प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में खरसावां विधायक दशरथ गागराई, सरायकेला उप प्रमुख वासुदेव महतो ने फुटबॉल को किक मारकर फाइनल खेल का शुभारंभ किया। इस फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल मैच में जेएमपी कुकुडुंगरी को 2-1 से पराजित कर एसजेकेएस सारंगा जार की टीम चैंपियन बनी। फुटबॉल प्रतियोगिता…
सरायकेला।7th माइनर इरिगेशन सेंसस एवं सेकंड वाटर बॉडीज सेंसस को लेकर जिले के 250 कर्मियों को प्रशिक्षण, Seraikella सरायकेला।7th माइनर इरिगेशन सेंसस एवं सेकंड वाटर बॉडीज सेंसस को लेकर जिले के 250 कर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रयुक्त नीतीश कुमार सिंह उपस्थित हुए उन्होंने प्रसिद्ध सेंसेक्स में लेने वाले सभी कर्मियों को संबोधित किया उन्होंने कहा कि पूरी सावधानी पूर्वक अप के माध्यम से सेंसेक्स के कार्यों को पूरा करना है। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रखंड के जूनियर इंजीनियर, पंचायत सेवक, रोजगार सेवक एवं अन्य पंचायत कर्मियों को शामिल किया गया है।
सरायकेला प्रखंड क्षेत्र में 19 नवंबर से 13 दिसंबर तक आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वारा कार्यक्रम का होगा आयोजन, Seraikella सरायकेला। सरायकेला प्रखंड क्षेत्र में 19 नवंबर से 13 दिसंबर तक आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वारा कार्यक्रम का आयोजन करते हुए विभिन्न क्षेत्रों में अधिक से अधिक लोगों को लाभ दिया जाएगा। इस संबंध में उप विकास आयुक्त के निर्देश के बाद विस्तृत कार्यक्रम सूची जारी कर दी गई है, जिसके तहत सरायकेला प्रखंड के सभी पंचायतों में शिविर आयोजित कर आम जनता की समस्याओं एवं योजनाओं से संबंधित कार्यों का निपटारा किया जाएगा। जारी कार्यक्रम के अनुसार…
गौड़ सेवा संघ के केंद्रीय अध्यक्ष बने पितोवास प्रधान,भास्कर महाकुड़ को मिली महासचिव की जिम्मेदारी, राजनगर के सिजुलता केंद्रीय कार्यालय में हुई समाज की बैठक में हुआ अंतरिम चयन, Seraikella सरायकेला: गौड़ सेवा संघ के केंद्रीय समिति की महत्वपूर्ण बैठक रविवार को राजनगर के सिजुलता स्थित केंद्रीय कार्यालय में हुई. बैठक में विगत दिनों गौड़ सेवा संघ के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व सह सचिव के आकस्मिक निधन पर रिक्त हुए पदों पर अंतरिम चयन किया गया. जिसमें समाज के बायलॉज के अनुसार गौड़ सेवा संघ के महासचिव पितोवास प्रधान को केंद्रीय अध्यक्ष बनाया गया जबकि पश्चिमी सिंहभूम के अध्यक्ष भास्कर महाकुड़…
स्पीक मेके द्वारा आयोजित नृत्य समारोह-2025 सीरीज में आचार्य छऊ नृत्य विचित्रा की प्रस्तुति, Seraikella सरायकेला। स्पीक मेके द्वारा आयोजित नृत्य महोत्सव-2025 के सीरीज में आचार्य छऊ नृत्य विचित्रा के कलाकारों द्वारा लगातार 25 दिनों तक कर्नाटक के बेंगलुरु, तमिलनाडु के होसुर एवं नई दिल्ली में छऊ नृत्य पर कार्यशाला एवं प्रस्तुति दी जा रही है। संस्था के सह निदेशक रंजीत आचार्य ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि संस्था के निदेशक पद्मश्री गुरु शशधर आचार्य के नेतृत्व में स्पीक मेके द्वारा आयोजित उक्त महोत्सव के तहत विभिन्न राज्यों के विश्वविद्यालय एवं स्कूलों में 25 दिनों तक लगातार सरायकेला छऊ…
राजनगर से दो मोटरसाईकिल चोरी की घटना का पुलिस ने किया खुलासा, बाइक बरामद, आरोपी गिरफ्तार, Rajnagar सरायकेला जिले के राजनगर थाना क्षेत्र में हाल ही में हुई मोटरसाईकिल चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। जानकारी के अनुसार मुड़ियापाड़ा के रहने वाले संजय देव सरदार की दो मोटरसाईकिलें राजनगर बाजार से चोरी हो गई थीं। शिकायत मिलते ही पुलिस टीम ने जांच तेज की और एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति का नाम मनसा महतो है, जो नावाडीह (थाना सरायकेला) का निवासी है। उसकी निशानदेही पर चोरी की…
राजनगर में सरकारी शराब दुकान से 24 मंहगी बोतले और नकद 1,55,200 रुपये चुराने वाला आरोपी गिरफ्तार, Rajnagar राजनगर थाना क्षेत्र के सरायकेला वार्ड संख्या 03 स्थित सरकारी शराब दुकान में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह मामला शनिवार, 15 नवंबर को दर्ज किया गया था। आवेदक ब्रजेश कुमार सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी सरकारी शराब दुकान से एक पेटी सिग्नेचर ब्रांड की 750 मिलीलीटर की 12 बोतलें, एक पेटी 375 मिलीलीटर की 24 बोतलें और नकद 1,55,200 रुपये चोरी हो गए है। पुलिस ने अनुसंधान…
कुचाई के बायांग में महानायक धरती आबा वीर बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर आदिवासी यात्रा’ का शुभारंभ, चौपाल’ लगाकर जल-जंगल-जमीन की रक्षा का लिया संकल्प, Kuchai कुचाई प्रखंड के बायांग गांव में महानायक धरती आबा वीर बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के अवसर पर आदिवासी यात्रा” का भी विधिवत शुभारंभ किया गया। जिसमें जंगल भ्रमण करते हुए आदिवासी यात्रा के क्रम में बायांग ‘गांव चौपाल’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें गांव के सभी बुद्धिजीवी, बुजुर्ग, पारंपरिक ज्ञान के धनी लोग’ कार्यक्रम में अपने अनुभव और जीवन से जुड़ा गहरा ज्ञान साझा किया। अनुभवों को साझा करते हुए बताया कि…