Author: Team eDesk

सोनाहातु के तेलवाडीह में फसल सुरक्षा कार्यक्रम के तहत 30 किसानों का “पंचायत स्तरीय दो दिवसीय’ प्रशिक्षण सत्र का समापन, Sonahatu सोनाहातु प्रखंड को तेलवाडीह पंचायत सचिवालय परिसर में फसल सुरक्षा कार्यक्रम के तहत 30 किसानों को “पंचायत स्तरीय दो दिवसीय’ प्रशिक्षण सत्र का समापन हुआ। यह प्रशिक्षण 27 जनवरी 2026 को पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि श्री फनी भूषण सिंह मुंडा एवं वार्ड सदस्य श्री अश्विनी कुमार महतो के द्वारा शुभारंभ किया गया था। इस प्रशिक्षण सत्र में प्रशिक्षक के रूप में जेएसएलपीएस के श्री हीरालाल महतो एवं कीट व्याधि की विशेषज्ञ मोहम्मद रियाज तथा बीटीएम श्री दीनानाथ भगत के…

Read More

उपायुक्त ने पुलिस अधीक्षक की उपस्थिति में निर्वाचन संबंधी गतिविधियों पर दी जानकारी, Seraikella समाहरणालय सभागार में जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह- उपायुक्त ने पुलिस अधीक्षक की उपस्थिति में प्रेस वार्ता आयोजित कर निर्वाचन संबंधी गतिविधियों की जानकारी मीडिया प्रतिनिधियों को दी, नगरपालिका (आम) निर्वाचन–2026 के सफल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण संचालन के उद्देश्य से जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त श्री नितिश कुमार सिंह ने पुलिस अधीक्षक श्री मुकेश लुनायत की उपस्थिति में समाहरणालय सभागार में प्रेस वार्ता आयोजित की। प्रेस वार्ता के दौरान उपायुक्त ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग, झारखण्ड द्वारा जारीप्रेस नोट संख्या 187, दिनांक 27 जनवरी 2026 के…

Read More

*अवैध खनन/भंडारण/परिवहन के विरुद्ध चांडिल अनुमंडल क्षेत्र में जिला खनन विभाग द्वारा औचक निरीक्षण अभियान, अवैध गतिविधियों पर विधिसम्मत कार्रवाई…* Seraikella उपायुक्त श्री नितिश कुमार सिंह के निर्देशानुसार आज दिनांक 28.01.2026 को जिला खनन पदाधिकारी श्री ज्योति शंकर सतपथी के नेतृत्व में जिला खनन विभाग द्वारा चांडिल अनुमंडल क्षेत्र मे अवैध बालू खनन, भंडारण एवं परिवहन के विरुद्ध औचक निरीक्षण अभियान चलाया गया। निरीक्षण अभियान के क्रम में तिरुलडीह थाना अंतर्गत मौजा–सपादा एवं सिरकाडीह तथा ईचागढ़ थाना अंतर्गत मौजा–सोड़ो जारगोडीह में अवैध बालू भंडारण के विरुद्ध कार्रवाई की गई। निरीक्षण के दौरान तिरुलडीह थाना अंतर्गत मौजा–सपादा एवं सिरकाडीह में लगभग…

Read More

खूंटपानी के आहबुरू मे दो दिवसीय फुटबॉल चैंपियनशिप संपन्न, खुशी इलवेन को पराजित कर जगत एफसी बनी चैंपियन, खेल हमारे जीवन का आवश्यक और अभिन्न अंग है-गागराई Khutpani खूंटपानी के आहबुरू फुटबॉल मैदान में गणतंत्र दिवस के अवसर पर सरना फुटबाल एकेडमी के द्वारा आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल चैंपियनशिप-2026 संपन्न हो गई। फुटबॉल प्रतियोगिता के समापन समारोह मे मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित खरसावां विधायक दशरथ गागराई ने फाइनल मैच का उद्घाटन खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर एवं फुटबॉल को किक कर किया। फुटबाल प्रतियोगिता में कोल्हान प्रमंडल क्षेत्र से 32 टीमों ने भाग लिया। फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल…

Read More

कुचाई के उत्क्रमित मध्यध विद्यालय दामादिरी के सेवानिवृत सहायक अध्यापक को दी भावभीनी विदाई, शिक्षक समाज के मार्गदर्शक होते हैं, वे कभी सेवानिवृत्त नहीं होते। अपनी प्रेरणा से समाज को बनाते सशक्त-रुद्र प्रताप महतो Kuchai कुचाई के उत्क्रमित मध्यध विद्यालय दामादिरी के सेवानिवृत सहायक अध्यापक वीरेंद्र नाथ सोय को भावभीनी विदाई दी गई। सेवानिवृत सहायक अध्यापक को वीरेंद्र नाथ सोय को पुष्पमाला पहनाकर व अंगवस्त्र, छाता, कलम, डायरी आदि भेंट कर सम्मानित किया। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर वातावरण को भावनात्मक बना दिया। समारोह को संबोधित करते हुए सहायक अध्यापक संघ के जिला उपाध्यक्ष रुद्र प्रताप महतो…

Read More

सरायकेला के माजन घाट शिव मंदिर मे एक दिवसीय गीता यज्ञ का आयोजन Seraikella सरायकेला में पुरोहित समाज द्वारा गुरुवार से माजन घाट शिव मंदिर परिसर एक दिवसीय गीता यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है इस आयोजन को लेकर आज बुधवार को प्राचीन जगन्नाथ मंदिर खरकाई नदी घाट से भाग्य कलश यात्रा निकाली गई पुरोहित समाज के अध्यक्ष घासी सतपति, सचिन नीलकंठ सारंगी की पूजा अर्चना के बाद कलश यात्रा प्रारंभ हुई जिसमें 150 से भी अधिक महिलाएं शामिल हुए यह कलश यात्रा श्री जगन्नाथ मंदिर सड़क से होकर पैलेस रोड पहुंची एवं बस स्टैंड से होते हुए पुनः…

Read More

सरायकेला-खरसावां जिले में 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल बीच मना, Seraikella सरायकेला-खरसावां जिले में 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। जिला स्तरीय मुख्य समारोह का आयोजन बिरसा मुंडा स्टेडियम में किया गया, जहां उपायुक्त श्री नितीश कुमार सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड की सलामी ली। इससे पूर्व उपायुक्त श्री नितीश कुमार सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्री मुकेश लुणायत ने संयुक्त रूप से परेड का निरीक्षण किया। ध्वजारोहण के बाद उपायुक्त ने जिलेवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत निरंतर एक समृद्ध और सशक्त राष्ट्र की दिशा में आगे बढ़…

Read More

ईचागढ़ के चीमटिया निवासी सह पूर्व मुखिया स्वर्गीय विजय महतो के श्राद्धक्रम में शामिल हुईं विधायक सविता महतोI Ichagarh सरायकेला (बिद्युत महतो) चांडिल अनुमंडल के ईचागढ़ प्रखंड क्षेत्र के चीमटिया गांव निवासी कामरेड सह पूर्व मुखिया स्वर्गीय विजय महतो के श्राद्धक्रम में रविवार को ईचागढ़ विधायक सविता महतो शामिल हुईं। इस दौरान उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की एवं शोकसंतप्त परिजनों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया। विधायक ने कहा कि स्व. विजय महतो एक कर्मठ, संघर्षशील और जनसेवा को समर्पित व्यक्तित्व थे, जिनका योगदान समाज हमेशा याद रखेगा। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति तथा परिवार को…

Read More

कुचाई के सियाडीह फुटबॉल प्रतियोगिता और टुसू मेला में परंपरा की झलक देखने को मिला, रायगुडू नवाडीह बना चैम्पियन, टुसू पर्व झारखंड की समृद्ध सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक है-गागराई Kuchai कुचाई प्रखंड के सियाडीह में सरस्वती पूजा एवं बंसत पंचमी के उपलक्ष्य पर मिलन मेला समिति सियाडीह के द्वारा आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता एवं टुसू चौडाल नाच गान प्रतियोगिता संर्पन्न हो गई। टुसू मेला में कुचाई़ प्रखंड के विभिन्न गांवों से महिलाएं पारंपरिक चौड़ल लेकर पहुंचीं और लोकगीतों पर नृत्य प्रस्तुत किया। चौड़लों को आकर्षक व पारंपरिक शैली में सजाया गया था। वही डीजे डांस ग्रुप के कलाकारों ने…

Read More

खरसावां के तसर रेशम उत्पादन पर पांच दिवसीय क्षमता निर्माण प्रशिक्षण सर्पन, किसानों के आधुनिक तसर रेशम उत्पादन में तकनीकी ज्ञान और कौशल को बढ़ाना उद्देश्य, Kharsawan खरसावां स्थित बेसिक सीड मल्टीप्लीकेशन एंड ट्रेनिंग सेंटर (बीएसएमटीसी) में तसर रेशम उत्पादन पर पांच दिवसीय क्षमता निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम सर्पन हो गई। इप प्रशिक्षण शिविर में खरसावां के 18 तसर रेशम उत्पादक किसानों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। जिसका उद्देश्य किसानों के आधुनिक तसर रेशम उत्पादन में तकनीकी ज्ञान और कौशल को बढ़ाना था। प्रशिक्षण का शुभआरंभ खारसावां के वैज्ञानिक-बी डॉ. सबुज गांगुली ने किया। जिन्होंने सतत रेशम उत्पादन विकास के लिए वैज्ञानिक…

Read More